JSM; छत्तीसगढ़ के पत्रकार और संस्कृति कर्मी राजकुमार सोनी बने जसम के राष्ट्रीय सह- सचिव

रायपुर, झारखंड की राजधानी रॉंची में जन संस्कृति मंच के दो दिवसीय सम्मेलन के दौरान देश के नामचीन रंगकर्मी जहूर आलम को राष्ट्रीय अध्यक्ष चुना गया है, वहीं तीसरी बार राष्ट्रीय महा सचिव की जिम्मेदारी मनोज सिंह को सौंपी गई है.

सम्मेलन में इस बार छत्तीसगढ़ की इकाइयों को उसकी सक्रियता के चलते महत्वपूर्ण जगह दी गई है. पत्रकार और संस्कृतिकर्मी राजकुमार सोनी को जन संस्कृति मंच की राष्ट्रीय इकाई में सह-सचिव नियुक्त किया गया जबकि राष्ट्रीय परिषद और कार्यकारिणी में कई प्रतिबद्ध लेखकों और संस्कृतिकर्मियों को शामिल किया गया.

राष्ट्रीय परिषद और कार्यकारिणी में आलोचक सियाराम शर्मा कथाकार कैलाश बनवासी, रूपेंद्र तिवारी, दीपक सिंह, कामिनी त्रिपाठी और बिलासपुर जसम के अध्यक्ष मुदित मिश्रा को शामिल किया गया है. वहीं राष्ट्रीय परिषद में सुरेश वाहने, घनश्याम त्रिपाठी, सुलेमान खान, एन पापा राव, अशोक तिवारी, आलिम नकवी, शायर सुखनवर, वंदना कुमार, इंद्र कुमार राठौर, समीर दीवान, अजय शुक्ला, कमलेश पांडे, अब्दुल रज्जाक, निहाल और आदित्य को शामिल किया गया है। अभी चंद दिनों पहले मध्यप्रदेश के अशोक नगर में जन संस्कृति मंच की इकाई गठित की गई. अशोक नगर के कवि हरगोविंद पुरी को भी राष्ट्रीय परिषद में शामिल किया गया है.

सम्मेलन में इस बार बड़ी संख्या में लेखकों और  संस्कृति कर्मियों ने अपनी हिस्सेदारी दर्ज की और फ़ासीवाद की विभाजनकारी संस्कृति के ख़िलाफ़ अपने विचार रखें. सम्मेलन में दो दिन सांस्कृतिक सत्र का आयोजन भी किया गया. एक सत्र का संचालन पत्रकार राजकुमार सोनी ने किया. जसम की रायपुर इकाई से संबद्ध डॉ.संजू पूनम के जन नृत्य और सुनीता शुक्ला के गीत को  उपस्थित जन समुदाय ने खूब पसंद किया. सम्मेलन में फ़ासीवाद और विभाजनकारी ताकतों से मुकाबले के लिए विचारों के कई औज़ारों का इस्तेमाल किए जाने पर जोर दिया गया. 

  • Related Posts

    LOKRANG; 6 सितंबर से मुक्ताकाशी मंच पर लोकधुनों और लोकगाथाओं से सजेगा रायपुर का ‘लोकरंग पर्व’

    0 भरथरी-पंडवानी से लेकर पंथी, करमा, सुआ और ददरिया तक की होंगी मनमोहक प्रस्तुतियां रायपुर, छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोक परंपराओं, लोकगाथाओं और पारंपरिक सांस्कृतिक विरासत को मंच देने के उद्देश्य…

    TEACHER DAY; राज्यपाल बोले- AI के युग में शिक्षक बनें विद्यार्थियों के मार्गदर्शक, तकनीक के विवेकपूर्ण उपयोग की दें सीख

    0 लोकभवन में राज्य स्तरीय शिक्षक सम्मान समारोह का गरिमामय आयोजन, प्रदेश के 63 उत्कृष्ट शिक्षक राज्यपाल पुरस्कार से सम्मानित, चार शिक्षकों को मिला राज्य शिक्षक सम्मान स्मृति पुरस्कार रायपुर,…

    You Missed

    MISS WORLD 2026; MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    MISS WORLD 2026;  MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    ​TOURISM; गंगरेल के ‘मिनी गोवा’ से लेकर रिकॉर्ड जलस्तर तक, धमतरी बन चुका है छत्तीसगढ़ का प्रमुख पर्यटन केंद्र

    ​TOURISM; गंगरेल के ‘मिनी गोवा’ से लेकर रिकॉर्ड जलस्तर तक, धमतरी बन चुका है छत्तीसगढ़ का प्रमुख पर्यटन केंद्र

    RADIO; अशोक बजाज बोले- नई पीढ़ी को फूहड़ गानों के दुष्प्रभाव से बचाना हमारा दायित्व

    RADIO; अशोक बजाज बोले- नई पीढ़ी को फूहड़ गानों के दुष्प्रभाव से बचाना हमारा दायित्व

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल, 5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल,  5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी