ACB; एसआई-एएसआई रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार, ग्रामीण को फर्जी मामले में फंसाने की धमकी देकर मांगी थी रकम

अंबिकापुर, सरगुजा के कोरिया जिले में पुलिस विभाग के सब इंस्पेक्टर और एएसआई को एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) अंबिकापुर की टीम ने रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। दोनों एक मर्ग जांच के दौरान एक ग्रामीण को झूठे मामले में फंसाने की धमकी देकर 25 हजार रुपये की रिश्वत ले रहे थे। इस दौरान पहले से सुनियोजित योजना के अनुसार एसीबी ने एस आई एवं एएसआई को रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार कर लिया।

पूरा मामला कोरिया जिले के बचरापोड़ी पुलिस चौकी का है। यहां चौकी प्रभारी के पद पर सब इंस्पेक्टर अब्दुल मुनाफ पदस्थ हैं। यहीं एएसआई ध्रुव प्रसाद यादव भी पदस्थ हैं। दोनों ने सत्येंद्र प्रजापति नमक के ग्रामीण को फर्जी मामले में फंसाने की धमकी देकर 50 हजार रुपये की रिश्वत मांगी थी।

दरअसल बचरापोड़ी पुलिस चौकी अंतर्गत रहने वाले ग्रामीण सत्येंद्र प्रजापति के घर के सामने कुछ समय पूर्व एक दर्दनाक घटना हुई थी। घर के सामने स्थित एक गड्ढे में गिरकर एक डेढ़ वर्षीय मासूम की मौत हो गई थी। बचरापोड़ी पुलिस इस मामले में मर्ग कायम कर जांच कर रही थी।

जिस गड्ढे में गिरकर मासूम की मौत हुई वह गड्ढा सत्येंद्र प्रजापति के घर के सामने था इसलिए उसे भी चौकी में बयान देने के लिए बुलाया गया था। मर्ग जांच के दौरान चौकी प्रभारी एसआई अब्दुल मुनाफ और एएसआई ध्रुव प्रसाद यादव ग्रामीण सत्येंद्र प्रजापति से इसी मामले में फंसाने की धमकी देकर 50 हजार रुपये की रिश्वत मांग रहे थे। सौदेबाजी में 25 हजार रुपये में सौदा तय हुआ था।

प्रार्थी ने इसकी शिकायत अंबिकापुर एंटी करप्शन ब्यूरो कार्यालय में की थी। शिकायत का सत्यापन करवाने के बाद आज एसीबी ने ट्रैप कार्यवाही का प्लान बनाया। ग्रामीण को रिश्वत की रकम लेकर पुलिस चौकी में भेजा गया। ग्रामीण ने रिश्वत की रकम एसआई और एएसआई को दी फिर बाहर निकलकर चौकी के बाहर खड़े टीम को इशारा किया। टीम ने चौकी में रेड मारकर एसआई अब्दुल मुनाफ और एएसआई ध्रुव प्रसाद यादव को रिश्वत की रकम के साथ रंगे हाथों गिरफ्तार किया। दोनों के खिलाफ एसीबी आगे की कार्रवाई में जुटी है।

  • Related Posts

    SUICIDE; ममता बनर्जी की भतीजी बृष्टि मुखर्जी ने दी जान, नॉन टीचिंग वाली नौकरी से जाने थीं परेशान

    0 घर की दूसरी मंजिल पर कमरे में लटका मिला शव, नौकरी जाने के बाद कोर्ट में चल रहा था तलाका का केस कोलकाता,  पश्चिम बंगाल में पूर्व सीएम ममता…

    ACB; आय से अधिक संपत्ति मामले में तत्कालीन DEO दोषी करार, कोर्ट ने सुनाई 4 साल की सजा, 10 हजार रुपये का लगाया जुर्माना

    जगदलपुर,  आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने के मामले में दंतेवाड़ा के तत्कालीन जिला शिक्षा अधिकारी (DEO) सुभाष गंजीर को विशेष न्यायालय ने दोषी करार दिया है। कोर्ट ने उन्हें…

    You Missed

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    ​TOURISM; गंगरेल के ‘मिनी गोवा’ से लेकर रिकॉर्ड जलस्तर तक, धमतरी बन चुका है छत्तीसगढ़ का प्रमुख पर्यटन केंद्र

    ​TOURISM; गंगरेल के ‘मिनी गोवा’ से लेकर रिकॉर्ड जलस्तर तक, धमतरी बन चुका है छत्तीसगढ़ का प्रमुख पर्यटन केंद्र

    RADIO; अशोक बजाज बोले- नई पीढ़ी को फूहड़ गानों के दुष्प्रभाव से बचाना हमारा दायित्व

    RADIO; अशोक बजाज बोले- नई पीढ़ी को फूहड़ गानों के दुष्प्रभाव से बचाना हमारा दायित्व

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल, 5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल,  5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती