NAXALITE; ‘लाल आतंक’ की टूटी कमर, देश के सबसे बड़े नक्सली देवजी ने 16 साथियों के साथ किया सरेंडर

जगदलपुर, देश में ‘लाल आतंक’ को अब तक का सबसे बड़ा झटका लगा है. जहां खुंखार नक्सली देवजी ने तेलंगाना DGP के सामने सरेंडर कर दिया. सरेंडर करने वालों में देवजी, CCM संग्राम, मल्ला राजी समेत 16 नक्सली शामिल है.

आज नक्सल आंदोलन को बड़ा झटका लगा. जहां तेलंगाना DGP के सामने प्रतिबंधित संगठन CCM के महासचिव और सेंट्रल कमेटी मेंबर देवजी ने औपचारिक रूप से सरेंडर कर दिया है. वहीं देवजी के साथ जिन बड़े माओवादी नेताओं ने आत्मसमर्पण किया, उनमें केंद्रीय समिति सदस्य मल्ला राजी रेड्डी उर्फ संग्राम, स्टेट कमेटी मेंबर बड़े चोक्का राव उर्फ दामोदर, स्टेट कमेटी सदस्य नुने नरसिम्हा रेड्डी उर्फ गंगन्ना उर्फ सन्नू दादा शामिल हैं.

सुरक्षाबलों का बढ़ा दबाव

यह आत्मसमर्पण कई मायनों में ऐतिहासिक माना जा रहा है, क्योंकि पहली बार दो केंद्रीय स्तर के माओवादी नेताओं ने एक साथ हथियार डाले हैं. सुरक्षा एजेंसियों के अनुसार, लगातार बढ़ते फोर्स प्रेशर, सघन ऑपरेशनों और संगठन के भीतर कमजोर पड़ते नेटवर्क के चलते यह बड़ा घटनाक्रम सामने आया है. वहीं इसे नक्सल उन्मूलन की दिशा में सुरक्षा बलों की अब तक की सबसे बड़ी उपलब्धियों में से एक माना जा रहा है.

कौन है नक्सली लीडर देवजी?

  • देवजी 6 करोड़ का इनामी नक्सली है
  • ये सबसे बड़े नक्सली नेताओं में से एक है
  • आठ महीने पहले संगठन का महासचिव बना
  • नक्सलियों की मिलिट्री इंटेलिजेंस विंग का प्रमुख
  • CMC के इंचार्ज और पोलित ब्यूरो सदस्य भी रहा
  • CPI का महासचिव भी रहा देवजी
  • गोवा, केरल और बंगाल में कई आंदोलन का नेतृत्व किया
  • देवजी का असली नाम थिप्पिरी तिरुपति
  • मूल रूप से करीमनगर का निवासी

बस्तर में था एक्टिव

बस्तर में सक्रिय रहने वाले पोलित ब्यूरो सदस्य में अब कुल चार ही बचे हैं। इनमें सबसे खूंखार देवजी को ही माना जा रहा था। सुरक्षाबलों का अगला टारगेट देवजी ही था। देवजी लंबे समय से बस्तर और उसके आसपास के इलाकों में सक्रिय था। हालांकि सुरक्षबालों की मौजूदगी की वजह से वह दूसरे राज्यों में शरण लेने की योजना बना रहा था।

बस्तर में खौफ का दूसरा नाम

देवजी मौजूदा समय में नक्सली संगठन का सबसे बड़ा लीडर है। वह बस्तर समेत कई इलाकों में सक्रिय था। देवजी बस्तर के 131 से ज्यादा जवानों का हत्यारा है। ताड़मेटला-रानीबोदली अटैक का मास्टरमाइंड है। नक्सल महासचिव देवजी पर 1 करोड़ से ज्यादा का इनाम घोषित है। देवजी के बारे में कहा जाता है कि वह तेलंगाना का रहने वाला है। लंबे समय से संगठन में एक्टिव है। देवजी संगठन के लिए रणनीति बनाने का काम करता था और कई अहम हमलों का मास्टर माइंड है।

  • Related Posts

    PROTEST; फ्रांस में भड़का आक्रोश?, महंगाई से लेकर बदहाल स्कूलों तक, सरकार के खिलाफ सड़कों पर उतरे लाखों लोग

     पेरिस, फ्रांस में बढ़ती महंगाई और फ्यूल की कीमतों के खिलाफ लोग सड़कों पर उतर आए हैं. शुरुआत में छात्रों की समस्याओं को लेकर उठी आवाज अब महंगाई तक आ…

    STAMPEDE; कोलकाता दुर्गा पूजा पंडाल भगदड़ में 19 मौतें के बाद छह अरेस्ट, विपक्ष के हमले पर CM शुभेंदु अधिकारी बोले …

    कोलकाता; पश्चिम बंगाल के कोलकाता में चोरबागान सार्वजनिक दुर्गा पूजा पंडाल में भगदड़ होने के कारण कम से कम 19 लोगों की मौत हो गई है. सीम शुभेंद्रू ने बाताया…

    You Missed

    DEATH; नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार आज, पुणे स्थित फार्महाउस में राजकीय सम्मान संग होगी अंतिम विदाई

    DEATH; नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार आज, पुणे स्थित फार्महाउस में राजकीय सम्मान संग होगी अंतिम विदाई

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा