CRASH; रांची एयरपोर्ट से उड़ान भरने के बाद एयर एंबुलेंस क्रैश, विमान में सात लोग थे सवार

 रांची, झारखंड से एक बेहद दुःखद खबर सामने आ रही है। रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट से दिल्ली के लिए उड़ान भरने वाला एक मेडिकल एंबुलेंस एयरक्राफ्ट (Air Ambulance) तकनीकी खराबी के बाद रडार से गायब हो गया और सिमरिया थाना क्षेत्र में दुर्घटनाग्रस्त हो गया है।

स्थानीय ग्रामीणों की सूचना के अनुसार सिमरिया थाना क्षेत्र के खासियातू करम टांड़ के घने जंगल में विमान मिला है। प्राथमिक सूचना के अनुसार, विमान में सवार 7 लोगों की मौत की आशंका जताई जा रही है। विमान में एक गंभीर मरीज, उनके परिजन, एक डॉक्टर, एक मेल नर्स और क्रू मेंबर्स सवार थे।

रांची एयरपोर्ट के अनुसार एक मेडिकल फ्लाइट ने उड़ान भरी। अगले स्टेशन से उसका संपर्क हुआ, फिर कंट्रोल अगले स्टेशन को सौंप दिया गया। इसके बाद संपर्क टूट गया। प्लेन ने रांची एयरपोर्ट से संपर्क नहीं किया। राज्य को इस बारे में बता दिया गया है। सभी जरूरी SOPs का पालन किया जा रहा है।

राहत और बचाव का काम शुरू

बताया गया है कि खराब मौसम की वजह से विमान ने अपना संपर्क खो दिया है। रडार से संपर्क टूटने के बाद चतरा में क्रैश हो गया। एयर एंबुलेंस चतरा जिला के सिमरिया में क्रैश हुआ। स्थानीय नागरिकों की सूचना मिलने के बाद चतरा जिला की पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर राहत और बचाव के काम में लग गई है। जानकारी के अनुसार विमान में मरीज और उसके परिजन, एक डॉक्टर और एक मेल नर्स भी सवार थे।

कहां जा रहा था प्लेन और कैसे हुआ हादसा

मिली जानकारी के अनुसार 23 फरवरी 2026 को रेडबर्ड एयरवेज प्राइवेट लिमिटेड का बीचक्राफ्ट सी 90 विमान (वीटी-एजेवी) रांची-दिल्ली मार्ग पर एयर एम्बुलेंस के रूप में उड़ान भर रहा था। लेकिन झारखंड के चतरा जिले सिमरिया थाना अंतर्गत कसरिया पंचायत में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। विमान में दो चालक दल के सदस्यों सहित सात लोग सवार थे। विमान ने भारतीय समयानुसार 19:11 बजे रांची से उड़ान भरी थी। कोलकाता से संपर्क स्थापित करने के बाद, 19:34 बजे विमान का वाराणसी से लगभग 100 समुद्री मील दक्षिण-पूर्व में कोलकाता से संचार और रडार संपर्क टूट गया।

एयर एम्बुलेंस में कौन-कौन थे सवार

चतरा में क्रैश होने वाले एयर एम्बुलेंस में कैप्टन विवेक विकास भगत और कैप्टन सवराजदीप सिंह सवार थे। जबकि पैसेंजर के रूप में संजय कुमार, अर्चना देवी, ध्रुव कुमार, डॉ. विकास कुमार गुप्ता और पैरामेडिक कर्मी मिस्टर सचिन कुमार मिश्रा भी सवार थे।

  • Related Posts

    MURDER; डबल मर्डर का खुलासा, सगे भाई ने की थी भाई और भाभी की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

    बिलासपुर, छत्तीसगढ के मुंगेली जिले के लोरमी थाना क्षेत्र में हुए दोहरे हत्याकांड को सुलझाने में मुंगेली पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। सगे भाई ने ही अपने भाई और…

    ED; भूपेश बघेल के पीए केके चंद्रवंशी, पूर्व ओएसडी चेतन के घर ईडी की दबिश

    रायपुर, छत्तीसगढ़ में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने एक बार फिर बड़ी कार्रवाई की है। टीम ने पूर्व सीएम भूपेश बघेल के PA रहे भिलाई स्थित केके चंद्रवंशी के घर दबिश…

    You Missed

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    ​TOURISM; गंगरेल के ‘मिनी गोवा’ से लेकर रिकॉर्ड जलस्तर तक, धमतरी बन चुका है छत्तीसगढ़ का प्रमुख पर्यटन केंद्र

    ​TOURISM; गंगरेल के ‘मिनी गोवा’ से लेकर रिकॉर्ड जलस्तर तक, धमतरी बन चुका है छत्तीसगढ़ का प्रमुख पर्यटन केंद्र

    RADIO; अशोक बजाज बोले- नई पीढ़ी को फूहड़ गानों के दुष्प्रभाव से बचाना हमारा दायित्व

    RADIO; अशोक बजाज बोले- नई पीढ़ी को फूहड़ गानों के दुष्प्रभाव से बचाना हमारा दायित्व

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल, 5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल,  5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती