POLICE; थाना प्रभारी के कारनामे से लज्जित एसएसपी ने तत्काल प्रभाव से किया लाइन अटैच…रिपोर्ट दर्ज करने महिला से,फिर आरोपी को रिहा करने के लिए लिए पैसे

बिलासपुर, तखतपुर थाना प्रभारी का बड़ा कारनामा सामने आया है. उसने रिपोर्ट दर्ज करने पहले महिला से 30 हजार रुपए वसूले फिर दूसरी ओर आरोपी को मुचलके पर छोड़ने के एवज में 20 हजार रुपए की उगाही कर ली. मामले की जानकारी होने पर एसएसपी रजनेश सिंह ने टीआई को तत्काल प्रभाव से लाइन अटैच कर दिया है.

तखतपुर क्षेत्र की रहने वाली एक महिला छेड़छाड़ और लूट की रिपोर्ट दर्ज कराने थाने पहुंची थी. पहले महिला की रिपोर्ट दर्ज करने से टीआई आनाकानी करता रहा, फिर तीस हजार रुपए की मांग की. इस पर पीड़िता ने 10 हजार रुपए उसे दिया और रिपोर्ट दर्ज होने के बाद बाकी रकम देने की बात कही.

इस मामले में टीआई ने एक आरोपी को पकड़ा और उसके खिलाफ लूट की धारा न लगाने 20 हजार रुपए लिया और उसे मुचलके पर छोड़ दिया. इस घटना की शिकायत पीड़ित महिला और उसके पति ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से की. इस पर नाराज एसएसपी ने टीआई को जमकर फटकारा और वसूली की रकम महिला को दिलवाई. इसके साथ ही टीआई अनिल अग्रवाल को लाइन अटैच करते हुए उसके स्थान पर विवेक पांडेय को तखतपुर थाना प्रभारी बनाया गया है.

  • Related Posts

    HOLY DAY ; सराकारी कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले, रायपुर जिले में तीन स्थानीय छुट्टियां घोषित

    रायपुर, त्योहारी सीजन को देखते हुए रायपुर जिले में तीन स्थानीय अवकाश घोषित किए गए हैं। कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने सामान्य प्रशासन विभाग, मंत्रालय, नवा रायपुर अटल नगर की…

    SUSPEND;बिना सूचना छात्र के आश्रम से अनुपस्थित रहने पर अधीक्षक निलंबित, एसडीएम सोनहत को पूरे प्रकरण की जांच

    0 कलेक्टर श्रीमती रोक्तिमा यादव ने जताई नाराजगी’ अंबिकापुर, सरगुजा अंचल के कोरिया जिले के आदिवासी बालक आश्रम मझारटोला में छात्र के बिना सूचना अनुपस्थित पाए जाने तथा इसकी जानकारी…

    You Missed

    MISS WORLD 2026; MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    MISS WORLD 2026;  MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    ​TOURISM; गंगरेल के ‘मिनी गोवा’ से लेकर रिकॉर्ड जलस्तर तक, धमतरी बन चुका है छत्तीसगढ़ का प्रमुख पर्यटन केंद्र

    ​TOURISM; गंगरेल के ‘मिनी गोवा’ से लेकर रिकॉर्ड जलस्तर तक, धमतरी बन चुका है छत्तीसगढ़ का प्रमुख पर्यटन केंद्र

    RADIO; अशोक बजाज बोले- नई पीढ़ी को फूहड़ गानों के दुष्प्रभाव से बचाना हमारा दायित्व

    RADIO; अशोक बजाज बोले- नई पीढ़ी को फूहड़ गानों के दुष्प्रभाव से बचाना हमारा दायित्व

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल, 5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल,  5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी