BRAZIER; 80% महिलाएं पहनती हैं गलत ब्रा,दुनिया की सबसे महंगी ब्रा की कीमत 125 करोड़ रुपये

रोटी और मकान के साथ हमारे लिए कपड़े भी बहुत जरूरी हैं। फिर चाहे लंबी- चौड़ी साड़ी हो या छोटी- सी ब्रा। एक पल के लिए महिलाएं स्टाइलिश कपड़ों के बिना गुजारा कर सकती हैं। लेकिन ब्रा तो चाहिए ही चाहिए। पर गौर करने वाली बात तो यह है कि ब्रा की इतनी इम्पोर्टेंस होने के बावजूद भी कई लोग इसके बारे में बात करने में झिझकते हैं।

आप खुद ही सोचिए, ब्रा की फुल फॉर्म क्या होती है या ब्रा को किसने बनाया? ज्यादातर लोग इन सवालों का जवाब नहीं दे पाएंगे। लेकिन ब्रा की भी अपनी एक कहानी है। और, कुछ ऐसे फैक्ट्स हैं जो लेडिज भी नहीं जानती हैं। चलिए आपको बताते हैं ब्रा से जुड़ी एक- एक दिलचस्प बात। 

कैसे हुई ब्रा की शुरुआत?

पहले केवल कॉर्सेट अटायर हुआ करते थे। जो धीरे- धीरे बदलते गए और 20वीं सदी में ब्रा की शुरुआत हुई। हर्माइनी कैडोल नाम के व्यक्ति एक कॉर्सेट बना रहे थे। जिसे बनाते वक्त वो तंग हो गए और फिर उन्होंने कॉर्सेट को 2 टुकड़ों में बनाया। इसके बाद कॉर्सेट का रूप ब्रा ने लिया। कई इतिहासकारों का मानना है कि ब्रा का आविष्कार 1910 में मैरी फेल्प्स जैकब ने 19 की उम्र में किया था।

करोड़ों की ब्रा की फोटो

ब्रा का पूरा नाम क्या है?

ब्रा का पूरा नाम है ब्रेजियर। जो फ्रेंच भाषा का शब्द है। इसका मतलब होता है कि ऐसा अंडरगारमेंट जो महिलाओं की ब्रेस्ट को ढकने और सहारा देने के लिए डिजाइन किया गया था। लेकिन 1930 तक आते- आते लोगों ने ब्रेजियर को ब्रा कहना शुरू कर दिया। ब्रेजियर शब्द 1911 में ऑक्सफोर्ड इंग्लिश डिक्शनरी में शामिल किया गया था।

क्या ब्रा की एक्सपायरी डेट होती है?

अगर किसी ब्रा को हफ्ते में 3 से 4 बार पहना जा रहा है। तो वो 8 महीने तक चल सकती है। 12 महीने तक भी ब्रा को इस्तेमाल किया जा सकता है। इससे ज्यादा समय तक भी ब्रा यूज की जा सकती है अगर उसे रोजाना न पहना जाए। और, यह बात इस पर भी निर्भर करती है कि किसी ब्रा की क्वालिटी कैसी और उसे कैसे मेंटेन किया जा रहा है।

80% महिलाएं पहनती हैं गलत ब्रा

रिपोर्ट्स की मानें तो 80% महिलाएं गलत साइज की ब्रा पहनती हैं। ब्रा का साइज मापने के बहुत से स्केल मौजूद हैं। लेकिन झिझक और शर्म जैसी कई वजहों से महिलाएं बिना साइज मापे की ब्रा खरीद लेती हैं। और, शायद खुद महिलाओं ने भी कभी इस बारे में नहीं सोचा होगा कि वो गलत साइज की ब्रा पहन रही हैं।

दुनिया की सबसे महंगी ब्रा की कीमत पता है?

दुनिया में महंगी ड्रेस के बारे में तो सुना होगा। इस मामले में ब्रा भी पीछे नहीं है। ‘रेड हॉट फैंटेसी ब्रा’ को दुनिया की सबसे महंगी ब्रा माना जाता है। इसे विक्टोरिया सीक्रेट ने डिजाइन किया था। और,2000 में सुपर स्टाइलिस गिसेल बुंडचेन ने पहना था। इस ब्रा की कीमत 125 करोड़ रुपये बताई जाती है। 1,300 कैरेट के हीरे और थाई माणिक इस पर जड़े हुए हैं। तभी ‘रेड हॉट फैंटेसी ब्रा’ चमचमाती हुई नजर आती है।

गर्मियों में क्यों नहीं पहननी चाहिए काली ब्रा?

गर्मियों में काले रंग की ब्रा न पहनने की सलाह दी जाती है। इसके पीछे की वजह धूप से जुड़ी है। काले कपड़ों की तरह काली ब्रा भी सनलाइट को अपनी तरफ खींचती है। जिससे महिलाओं को ज्यादा गर्मी लगेगी और इरिटेशन भी हो सकती है।

  • Related Posts

    YOGA; योग से बदला छात्रों का जीवन, सकारात्मक सोच के साथ अनुशासन और उत्तम जीवन की ओर बढ़ते कदम

    नारायणपुर, लिंगो मुडियाल कृषि महाविद्यालय एवं अनुसंधान केंद्र, नारायणपुर में योग के माध्यम से विद्यार्थियों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने की दिशा में निरंतर एवं संगठित प्रयास किए जा…

     FAMILY; परिवार, कुटुंब और समाज…

    इस धरा में जितने भी जीव है उसमें मनुष्य को सामाजिक प्राणी माना गया है। इसने अपने मस्तिष्क का बेहतर उपयोग किया और  अच्छे और बुरे के बीच भेद करना…

    You Missed

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…

    FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……

    FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……