MURDER;दोस्तों के साथ खाना खाया,फिर घोंप दिया चाकू,मौके पर युवक की मौत

धमतरी, छत्तीसगढ़ के धमतरी में होली के दिन ही एक युवक की बेरहमी से हत्या कर दी गई. युवक होली खेलने के बाद अपने दोस्तों के साथ पिकनिक मनाने नवागांव नर्सरी गया था. इसी दौरान एक युवक ने उसपर अचानक चाकू से ताबड़तोड़ वार कर उसे मौत के घाट उतार दिया. पूरी घटना धमतरी जिले के मगरलोड थाना क्षेत्र के करेली बड़ी चौकी का है.

जानकारी के अनुसार, मृतक लोचन निषाद (18 वर्ष)  नवापारा नगर के वार्ड 19 का रहने वाला था. वह दोस्तों के साथ नवागांव नर्सरी में पिकनिक मनाने पहुंचा था. इसी दौरान उसके मोहल्ले का निवासी ओमप्रकाश उर्फ फारम ध्रुव भी वहां पहुंचा. दोनों के बीच सामान्य बातचीत हुई और दोनों ने साथ बैठकर खाना खाया. इसके बाद मृतक के दोस्त बर्तन सफाई की तैयारी में लग गए. इसी समय अचानक आरोपी (ओमप्रकाश) लोचन को मारने की धमकी देने लगा और देखते ही देखते उसने अचानक धारदार हथियार से लोचन के सीने के नीचे वार कर दिया. इससे पहले की दोस्त कुछ समझ पाते, आरोपी वहां से फरार हो गया. घायल लोचन को उसके दोस्तों ने तत्काल नवापारा सरकारी अस्पताल पहुंचाया, लेकिन तब तक युवक ने दम तोड़ दिया. 

घटना की सूचना मिलते ही मगरलोड टीआई राजेश जगत, करेली चौकी प्रभारी अजय सिंह, नवापारा थाना प्रभारी जितेन्द्र कुमार ऐसैय्या पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे. पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पीएम के लिए भेजा और मामले में आगे की कार्रवाई में जुट गई. फिलहाल पुलिस घटनास्थल पर पहुंच मामले की जांच कर रही है और फरार आरोपी ओमप्रकाश उर्फ फारम ध्रुव की तलाश में जुट गई है.

  • Related Posts

    CRIME; डॉग रेस्क्यू संस्था की आड़ में गुंडागर्दी,आरोपियों के खिलाफ FIR दर्ज, बीच सड़क में गर्भवती महिला से की मारपीट

    रायपुर, राजधानी रायपुर में डॉग रेस्क्यू संस्था की आड़ में गुंडागर्दी का मामला सामने आया है। 4 माह की गर्भवती महिला से मारपीट करने के आरोप में पुलिस ने आरोपी…

    ACTION; 8 करोड़ रुपए मूल्य के अफीम के पौधे जब्त,5 एकड़ 62 डिसमिल में अवैध अफीम की खेती का भंडाफोड़

    रायपुर, दुर्ग जिले के पुलगांव थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम समोदा, झेंझरी एवं सिरसा के मध्य स्थित खेत में अवैध रूप से अफीम की खेती किए जाने का मामला सामने आया…

    You Missed

    CRIME; डॉग रेस्क्यू संस्था की आड़ में गुंडागर्दी,आरोपियों के खिलाफ FIR दर्ज, बीच सड़क में गर्भवती महिला से की मारपीट

    CRIME; डॉग रेस्क्यू संस्था की आड़ में गुंडागर्दी,आरोपियों के खिलाफ FIR दर्ज, बीच सड़क में गर्भवती महिला से की मारपीट

    NSS; युवाओं की सामाजिक जिम्मेदारी, शिक्षा तथा सेवा भाव की भूमिका जरुरी

    NSS; युवाओं की सामाजिक जिम्मेदारी, शिक्षा तथा सेवा भाव की भूमिका जरुरी

    ACTION; 8 करोड़ रुपए मूल्य के अफीम के पौधे जब्त,5 एकड़ 62 डिसमिल में अवैध अफीम की खेती का भंडाफोड़

    ACTION; 8 करोड़ रुपए मूल्य के अफीम के पौधे जब्त,5 एकड़ 62 डिसमिल में अवैध अफीम की खेती का भंडाफोड़

    POLITICS; ओबीसी वर्ग की महिलाओं को साधने कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में 9 मार्च को होगा सम्मेलन, छत्तीसगढ़ के नेता भी शामिल होंगे

    POLITICS; ओबीसी वर्ग की महिलाओं को साधने कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में 9 मार्च को होगा सम्मेलन, छत्तीसगढ़ के नेता भी शामिल होंगे

    CRICKET; टी 20 फाइनल में बेहतर टीम कैसे हो सकती है?

    CRICKET; टी 20 फाइनल में बेहतर टीम कैसे हो सकती है?

    RAJYA SABHA; मोतीलाल वोरा ,जिनका राज्यसभा दूसरा घर था….

    RAJYA SABHA; मोतीलाल वोरा ,जिनका राज्यसभा दूसरा घर था….