THEFT; एक रात में 20 दुकानों के टूटे ताले और शटर, लाखों की चोरी की घटना से मचा हड़कंप

महासमुंद, जिले में चोरों के हौसले बुलंद है. चुनावी ड्यूटी में व्यस्त पुलिस का फायदा उठाकर अज्ञात चोरों ने बसना और सांकरा में बीती रात लगभग 20 दुकानों में सेंधमारी की है. एक साथ टूटे दुकानों के ताले और शटर से इलाके में हड़कंप मच गया है. अज्ञात चोरों लाखों रुपये नगदी और सामान साफ किया है. वहीं चोरी की वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है. घटना की सूचना पर पुलिस जांच में जुट गई.

जानकारी के अनुसार, महासमुंद के बसना शहर में 16 से 17 दुकानों में एक साथ चोरों ने सेंधमारी की है. अज्ञात चोर बीती रात किसी दुकानों के ताला तोड़ा तो किसी के सटर तोड़कर चोरी की. बसना शहर के जनपद पंचायत से लेकर बिजली आफीस तक के दुकानों में चोरों ने हाथ साफ किया है. वहीं दुकानों में लगे सीसीटीवी कैमरे में चोरी की वारदात कैद हुई है. घटना में लाखों रूपये नगदी और ,सामानों की चोरी होने की आशंका जताई जा रही है.

चार से पांच युवकों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया है. जहां चोरों से हाथ साफ किया है. उसमें होटल, फैसी स्टोर्स, किराना, हार्डवेयर जैसे दुकान शामिल हैं. बसना पुलिस अल सुबह मौके पर पहुंच कर रही है. साथ ही CCTV के जरिये आरोपियों की पहचान की जा रही है.

वहीं सांकरा में भी अज्ञात चोरों ने 3 दुकानों का ताला तोड़ा है. जिसमें फल, किराना दुकान और टपरी पर हाथ साफ करने की कोशिश की है. इस तरह से जिले में लगभग 20 दुकानों पर चोरों ने धावा बोला है.

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    HC; भ्रष्टाचार के मामले में मौत के बाद बरी हुए सब-रजिस्ट्रार…

    बिलासपुर. हाईकोर्ट ने भ्रष्टाचार और धोखाधड़ी के मामले में दोषी ठहराए गए तत्कालीन दुर्ग सब-रजिस्ट्रार आरके नेताम की सजा और दोषसिद्धि रद्द कर दी है. जस्टिस रवींद्र कुमार अग्रवाल ने…

    CRIME; युवती पर एसिड अटैक का खुलासा, 8 घंटे के भीतर दो आरोपी गिरफ्तार, कथित प्रेमी ने रची थी साजिश

     दुर्ग, छत्तीसगढ़ के बालोद शहर के सिंचाई कॉलोनी क्षेत्र में युवती पर हुए एसिड अटैक के मामले का पुलिस ने महज 8 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया है। पुलिस…

    You Missed

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    MISS WORLD 2026; MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    MISS WORLD 2026;  MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात