WEATHER;मानसून की दस्तक के साथ प्रदेश में झमाझम बारिश,कहीं कहीं झडी सा माहौल, आज भी होगी वर्षा

रायपुर. बस्तर में मानसून की दस्तक के साथ ही बीती रात से हो रही झमाझम बारिश और तेज हवाओं के कारण राजधानी रायपुर समेत प्रदेश के कई इलाकों में झड़ी सी लग गई है। बारिश से जहां लोगों को गर्मी से राहत मिली है, वहीं शहर के निचले इलाकों में जलभराव की समस्या ने जनजीवन को प्रभावित कर दिया। राजधानी के कई निचली इलाकों की सड़कों पर पानी भर गया है।

रात से लगातार रुक रुक कर हो रही बारिश से जगह जगह सड़कों पर पानी भर गया है, जिससे यातायात धीमा हो गया है। राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। रायपुर के अलावा महासमुंद, दुर्ग, राजनांदगांव, बिलासपुर और बस्तर संभाग के कई जिलों में भी बारिश ने मौसम का मिजाज बदल दिया है।

ग्रीष्मकालीन धान खराब,कटाई नहीं हो पा रही

छत्तेसगढ में महीने भर से चल रही हवा-पानी के चलते जहां तेंदूपत्ता का संग्रहण बुरी तरह से प्रभावित हुआ है। वहीं ग्रीष्मकालीन धान की खेती भी चौपट हो गयी है। बारिश से धान की कटाई नहीं न्हो पा रही है। धान की बाली में अंकुरण आने लगे है। फसल क्षति से किसान परेशान है। महासमुंद जिले के किसान धान कटाई नहीं हो पाने से परेशान है।

मानसून नारायणपुर और कोण्डागांव इलाके में सक्रिय

मौसम वैज्ञानिकों ने बताया कि राजनांदगांव से लेकर महासमुंद तक मध्य छत्तीसगढ़ के जिलों में हो रही बारिश कनविक्टिव डेवलपमेंट के कारण है। यह एक स्थानीय मौसमी प्रक्रिया (लोकल फेनोमेना) है, जिसके चलते इन क्षेत्रों में बारिश हो रही है। फिलहाल मानसून नारायणपुर और कोण्डागांव से आगे नहीं बढ़ा है।

प्रदेश के कई इलाकों में बारिश की संभावना

मौसम विभाग ने कई जिलों के लिए अगले तीन घंटे तक अलर्ट जारी किया है। कोंडागांव, उत्तर बस्तर कांकेर, धमतरी, बालोद, राजनांदगांव, गरियाबंद, महासमुंद, रायपुर, बलौदा बाज़ार, जांजगीर-चांपा, रायगढ़, बिलासपुर, कोरबा, दुर्ग, बेमेतरा, मुंगेली के लिए अलर्ट जारी किया गया है। इन इलाकों में बादल गरजने, आकाशीय बिजली, अचानक तेज हवा (30-40 किमी प्रति घंटे) के साथ मध्यम वर्षा की संभावना है। इन इलाकों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इसके अलावा बस्तर, नारायणपुर, कोंडागांव, उत्तर बस्तर कांकेर, राजनांदगांव, महासमुंद, जांजगीर-चांपा, रायगढ़, बिलासपुर, कोरबा, जशपुर, बेमेतरा, कबीरधाम, मुंगेली, में हल्की वर्षा की संभावना जताई गई है। इन क्षेत्रों में येलो अलर्ट जारी है।

  • Related Posts

    WEATHER;छत्तीसगढ़ में शीतलहर का दौर जारी,सर्द हवाओं से पारा 2 डिग्री तक गिरने की संभावना

    रायपुर, दिसंबर के बाद जनवरी भी ठिठुरन भरी रहने वाली है. मकर संक्रांति के पहले सर्द रातों से राहत मिलने की संभावना नहीं है. मौसम विभाग के अनुसार उत्तर से आने…

    WEATHER; छत्तीसगढ़ में ठंड का कहर! सरगुजा में 3.3 डिग्री पहुंचा पारा,टपकने लगी ओस की बूंदें, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

    रायपुर, मकर संक्रांति के पहले इन दिनों राजधानी रायपुर समेत छत्तीसगढ़ के कई इलाकों में कड़ाके की ठंड पड़ रही है. रायपुर में सुबह से घना कोहरा छाने के साथ-साथ…

    You Missed

    BJP; लक्ष्मी वर्मा ने महिला आयोग सदस्य पद से दिया इस्तीफा, राज्य सरकार ने किया स्वीकार

    BJP; लक्ष्मी वर्मा ने महिला आयोग सदस्य पद से दिया इस्तीफा, राज्य सरकार ने किया स्वीकार

    LOK SABHA; लोकसभा के विशेषाधिकार समिति में बृजमोहन अग्रवाल सदस्य,रविशंकर सभापति

    LOK SABHA; लोकसभा के विशेषाधिकार समिति में बृजमोहन अग्रवाल सदस्य,रविशंकर सभापति

    DMF; डीएमएफ फंड खर्च पर बवाल, जनप्रतिनिधियों को विश्वास में लिए बिना कार्य स्वीकृति पर सांसद-विधायक भड़के, रुपकुमारी ने अफसरों से पूछा- किसकी मंजूरी से हुए काम

    DMF; डीएमएफ फंड खर्च पर बवाल, जनप्रतिनिधियों को विश्वास में लिए बिना कार्य स्वीकृति पर सांसद-विधायक भड़के, रुपकुमारी ने अफसरों से पूछा- किसकी मंजूरी से हुए काम

    BJP; राज्यसभा चुनाव के लिए भाजपा ने उडीसा में मनमोहन सामल और सुजीत कुमार को बनाया उम्मीदवार, तीसरी सीट पर रोचक मुकाबले के आसार

    BJP; राज्यसभा चुनाव के लिए भाजपा ने उडीसा में मनमोहन सामल और सुजीत कुमार को बनाया उम्मीदवार, तीसरी सीट पर रोचक मुकाबले के आसार

    CRICKET;आकिब नबी को भारतीय टेस्‍ट टीम में शामिल करने की मांग तेज, BCCI ने दे दिया स्‍पष्‍ट जवाब

    CRICKET;आकिब नबी को भारतीय टेस्‍ट टीम में शामिल करने की मांग तेज, BCCI ने दे दिया स्‍पष्‍ट जवाब

    BJP; भाजपा ने राज्यसभा चुनाव के लिए लक्ष्मी वर्मा को बनाया उम्मीदवार, ढोल-नगाड़ों के साथ स्वागत

    BJP; भाजपा ने राज्यसभा चुनाव के लिए लक्ष्मी वर्मा को बनाया उम्मीदवार, ढोल-नगाड़ों के साथ स्वागत