THIEF;दुर्ग में बकरी चोर गिरोह का पर्दाफाश, महंगी कारों में घूमकर करते थे चोरी, गोदाम में छिपाते हैं बकरियां

दुर्ग,  छत्‍तीसगढ़ के दुर्ग जिले के ग्रामीण क्षेत्रों से कुल 157 बकरा व बकरी चोरी करने वाले दो गिरोह का पुलिस ने पर्दाफाश किया है। पुलिस ने एक अपचारी समेत छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपितों ने जानवर चोरी करने के बाद उन्हें हलालकर बेच दिया था। दोनों गिरोह के लोग महंगी गाड़ियों से घूम घूमकर जानवर चोरी करते थे।

आरोपियों के पास से चोरी के जानवरों को बेचकर प्राप्त नकदी रकम करीब तीन लाख 54 हजार रुपये और दो गाड़ियां जब्त की गई हैं। जिनकी कुल कीमत 14 लाख 54 हजार रुपये आंकी गई है। पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ चोरी की धारा के तहत कार्रवाई की है। पत्रकार वार्ता में मामले की जानकारी देते हुए एएसपी सुखनंदन राठौर और क्राइम एएसपी ऋचा मिश्रा ने पूरे मामले का राजफाश किया।

सीसीटीवी कैमरों से मिला बकरी चोर गिरोह का सुराग

पुलिस ने बताया कि पाटन थाना क्षेत्र के ग्राम गुजरा, पुलगांव के पीपरछेड़ी, बोरी के परसाखुर्द, धमधा के खिसोराकला और नंदिनी थाना क्षेत्र के ग्राम बानबरद से पशुधन की चोरी हुई थी। प्राप्त शिकायतों के आधार पर पुलिस ने आरोपितों की पतासाजी शुरू की थी। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों से दशहरा मैदान के पास आजाद चौक रूआबांधा निवासी रजा अहमद का सुराग मिला।

पुलिस ने रजा अहमद (24) को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उसने अपने छोटे भाई जावेद हुसैन अहमद (21) और खुर्सीपार निवासी अपने साथी जावेद हुसैन उर्फ सोनू के साथ मिलकर ईद करीब एक सप्ताह पहले पाटन के ग्राम गुजरा से 75 नग पशुधन चोरी करने की बात स्वीकार की। दोनों आरोपी भाई ग्राम गुजरा निवासी एक किसान के बयारा से बकरा और बकरी को खोलकर उसे हकालकर मेन रोड तक ले गए थे।

बकरियों को गोदाम में छिपा दिया

इसके बाद उन्होंने अपनी कार सुमो ग्रांड में जानवरों को दो बोरे में भरकर जावेद हुसैन उर्फ सोनू के खुर्सीपार स्थित गोदाम में छिपा दिया था। आरोपितों ने पुलगांव थाना क्षेत्र के ग्राम पीपरछेड़ी के एक कच्चे मकान से भी 34 नग पशुधन चोरी करने की बात स्वीकार की।

वहीं पुलिस ने दूसरे चोर गिरोह में शामिल आरोपित अरुण कुमार देशलहरा (30) निवासी राधिका नगर सुपेला, लक्ष्मी जोशी (25) निवासी सेक्टर-7 महाराणा प्रताप भवन के पास झोपड़पट्टी, गजानंद बंजारे (24) निवासी सिकारी केसजी जिला बलौदाबाजार और एक अपचारी बालक को गिरफ्तार किया है। इन आरोपियों ने बोरी थाना के ग्राम परसाखुर्द, नंदिनी थाना क्षेत्र के ग्राम बानबरद और धमधा थाना क्षेत्र के ग्राम खिलोराकला से बकरा व बकरी चोरी करने की बात स्वीकार की। आरोपितों के पास से कुल एक लाख 54 हजार रुपये नकद और घटना में प्रयुक्त बाइक व बोलेरो कार को जब्त किया है।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    ACCIDENT; रेत लदे हाईवा ने बाइक सवार को मारी टक्कर, मौके पर तोड़ा दम,अवैध ढुलाई का दुष्परिणाम

    रायपुर, राजधानी रायपुर से लगे अभनपुर के गोबरा नवापारा में गुरुवार को दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। रेत से भरे तेज रफ्तार हाईवा ने एक अज्ञात व्यक्ति को अपनी चपेट में…

    CRIME; LPG की किल्लत के बीच गैस एजेंसी में तैनात बाउंसर ने ग्राहक को पीटा

    दुर्ग, छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में स्थित भिलाई के गैस एजेंसियों में अब गैस एजेंसी के संचालक बाउंसर तैनात करने लगे हैं। इस बीच खुर्सीपार इलाके में स्थित शताक्षी गैस…

    You Missed

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…

    FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……

    FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……

    BOLLYWOOD; विवाहित नायिकाएं…….

    BOLLYWOOD; विवाहित नायिकाएं…….

    SC; ‘जब तक नया टाइटल नहीं बताओगे, फिल्म रिलीज नहीं होने देंगे’, सुको की घूसखोर पंडत पर डायरेक्टर को फटकार

    SC; ‘जब तक नया टाइटल नहीं बताओगे, फिल्म रिलीज नहीं होने देंगे’, सुको की घूसखोर पंडत पर डायरेक्टर को फटकार

    ACTRESS;मीनाक्षी शेषाद्री 62 साल की उम्र में बिखेर रही जलवा, शॉर्ट्स और टॉप में समुंदर किनारे आईं नजर

    ACTRESS;मीनाक्षी शेषाद्री 62 साल की उम्र में बिखेर रही जलवा, शॉर्ट्स और टॉप में समुंदर किनारे आईं नजर

    BIGG BOSS; गौरव खन्ना बने बिग बॉस 19 के विजेता, चमचमाती ट्रॉफी के साथ मिला 50 लाख नकद इनाम

    BIGG BOSS; गौरव खन्ना बने बिग बॉस 19 के विजेता, चमचमाती ट्रॉफी के साथ मिला 50 लाख नकद इनाम