RAM NAVAMI;महाराष्‍ट्र मंडल में गुड़ीपाड़वा पर 30 मार्च से रामायण के दो-दो पात्रों पर चर्चा होगी

रायपुर, महाराष्‍ट्र मंडल में वर्ष प्रतिपदा यानी गुड़ीपाड़वा पर 30 मार्च से रामनवमी पर्व भव्‍य पैमाने पर मनाया जाएगा। इस मौके पर प्रतिदिन चौबे कालोनी स्थित मंडल भवन में रामरक्षा स्‍त्रोत और हनुमान चालीसा का सामूहिक पाठ किया जाएगा। इसके अलावा प्रतिदिन रामायण के दो पात्रों पर मंडल की आध्‍यात्मिक समिति के सदस्‍य 15-15 मिनट चर्चा भी करेंगे।
आध्‍यात्मिक समिति के मार्गदर्शक चेतन गोविंद दंडवते और समन्‍वयक आस्‍था काले ने बताया कि पहले तय किया गया था कि प्रतिदिन समिति की एक महिला सदस्‍य रामायण के एक पात्र पर चर्चा करेंगी। द्व‍ितीया और तृतीया एक ही दिन 31 मार्च को होने के कारण इस बार रामनवमी आठ दिवसीय होगा। ऐसे में कार्यक्रम की योजना के अनुसार रामनवमी के आठ दिनों में रामायण के सिर्फ आठ पात्रों पर ही चर्चा हो पाएगी, जबकि रामायण के कुल पात्रों की संख्‍या के हिसाब से मात्र आठ पात्रों पर चर्चा काफी कम होगी। अत: अब तय किया गया है कि नवमी के दौरान आध्‍यात्मिक समिति का एक पुरुष और एक स्‍त्री सदस्‍य रामायण के एक-एक पात्र की अधिकाधिक जानकारी भावों के साथ देंगे।

आस्था ने कहा कि संभव हुआ तो आध्‍यात्मिक समिति के बाहर के लोग भी, जो अनिवार्य रूप से महाराष्‍ट्र मंडल के आजीवन सभासद अवश्‍य हो, रामायण के किसी एक पात्र की महत्‍वपूर्ण जानकारियां दे सकते हैं। बशर्तें इसकी जानकारी व अनुमति उन्‍होंने पहले ही आध्‍यात्मिक समिति की समन्‍वयक या कार्यक्रम प्रभारी से ले ली हो।
दंडवते के मुताबिक गुड़ीपाड़वा अर्थात हिंदू नववर्ष के पहले दिन का आयोजन महाराष्‍ट्र मंडल में धूमधाम से आयोजित किया जाएगा। फ‍िलहाल गुड़ीपाड़वा के कार्यक्रमों को अंतिम रूप नहीं दिया गया है। इसी तरह 6 अप्रैल को भी रामनवमी पर बड़े आयोजन की तैयारियों पर बातचीत जारी है। 

  • Related Posts

    AWARD; राज्यपाल ने NSS नेशनल अवार्ड के लिए डॉ. रत्ना नशीने को दी बधाई

    0 शिक्षा और सामाजिक सेवा में उत्कृष्ट योगदान के लिए राज्यपाल ने सराहना कीनारायणपुर, इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय रायपुर के अधीनस्थ लिंगो मुदियाल कृषि महाविद्यालय एवं अनुसंधान केंद्र, नारायणपुर की…

    CONFRENCE; 15 मार्च को होगा सर्व ब्राह्मण युवक युवती परिचय सम्मेलन, पंजीयन शुरु

    रायपुर, वर्ल्ड ब्राह्मण फेडरेशन छ.ग., एवं सर्व युवा ब्राह्मण परिषद छ.ग. द्वारा रविवार  15 मार्च, 2026 को प्रातः 10 बजे से दूधाधारी सत्संग भवन, मठपारा, रायपुर में सर्व ब्राह्मण युवक…

    You Missed

    T20; भारत T20 विश्व कप के फाइनल में, इंग्लैंड को 7 रन से हराया, अक्षर पटेल-शिवम दुबे का रिले कैच भारत के लिए बना बड़ा टर्निंग पॉइंट

    T20; भारत T20 विश्व कप के फाइनल में, इंग्लैंड को 7 रन से हराया, अक्षर पटेल-शिवम दुबे का रिले कैच भारत के लिए बना बड़ा टर्निंग पॉइंट

    PADDY; समिति में धान की बोरियों में पानी डाल रहे कर्मचारी, वीडियो वायरल होने से मचा हड़कंप

    PADDY; समिति में धान की बोरियों में पानी डाल रहे कर्मचारी, वीडियो वायरल होने से मचा हड़कंप

    CRIME; होली पर बवाल की जांच करने पहुंची पुलिस टीम पर हमला,थाना प्रभारी सहित तीन जवान घायल

    CRIME; होली पर बवाल की जांच करने पहुंची पुलिस टीम पर हमला,थाना प्रभारी सहित तीन जवान घायल

    CRIME;पुलिस हिरासत में युवक की बिगड़ी तबियत, इलाज के दौरान मौत, आक्रोशित परिजनों ने किया चक्काजाम

    CRIME;पुलिस हिरासत में युवक की बिगड़ी तबियत, इलाज के दौरान मौत, आक्रोशित परिजनों ने किया चक्काजाम

    HEALTH;बालक की मृत्यु के मामले की जांच होगी, कमेटी गठित,मामूली पेटदर्द में चार घंटे में ही तोडा दम

    HEALTH;बालक की मृत्यु के मामले की जांच होगी,  कमेटी गठित,मामूली पेटदर्द में चार घंटे में ही तोडा दम

    MFPA; छत्तीसगढ में हरा सोना संग्रहण की तैयारी तेज, संघ ने बस्तर को किया फोकस,16 लाख 72 हजार मानक बोरा तेंदूपत्ता संग्रहण का लक्ष्य

    MFPA; छत्तीसगढ में हरा सोना संग्रहण की तैयारी तेज, संघ ने बस्तर को किया फोकस,16 लाख 72 हजार मानक बोरा तेंदूपत्ता संग्रहण का लक्ष्य