कला-साहित्य

MEETING;अखिल भारतीय वन अधिकारी महासंघ के विस्तार पर जोर, तिवारी और गाजी का सम्मान

विदाई

रायपुर, मध्य प्रदेश वन कर्मचारी संघ के तत्वावधान में अखिल भारतीय वन अधिकारी महासंघ नई दिल्ली की बैठक 31 मई को देवास मध्यप्रदेश में आयोजित की गई। बैठक में अखिल भारतीय वन अधिकारी महासंघ के संगठन गतिविधियों पर चर्चा की गई। अगामी समय में संगठन को विस्तार देते हुए नई नियुक्ति पर जोर दिया गया।

छ ग वन कर्मचारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष अजीत दुबे ने बैठक की जानकारी देते हुए बताया कि बैठक में मध्यप्रदेश वन कर्मचारी संघ के प्रांताध्यक्ष एवं राष्ट्रीय उपाध्यक्ष निर्मल तिवारी एवं महाराष्ट्र वन विभाग में संघ के पदाधिकारी शेख गाजी के अर्धवार्षिकीय आयु पूर्ण करने पर अखिल भारतीय वन अधिकारी महासंघ नई दिल्ली द्वारा उनका सम्मान किया गया। समारोह में अखिल भारतीय वन अधिकारी महासंघ नई के रास्ट्रीय अध्यक्ष सतीश कुमार मिश्रा छत्तीसगढ़ ने साल-श्रीफल भेंटकर दोनों निवृतमान पदाधिकारियों का सम्मन किया।

सम्मान समारोह में अखिल भारतीय वन अधिकारी महासंघ नई के रास्ट्रीय अध्यक्ष सतीश कुमार मिश्रा के आलावा जगबंधु पात्रा महासचिव एवं  मध्य प्रदेशवन कर्मचारी संघ के समस्त पदाधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
     

Related Articles

Back to top button