SURRENDER; एक हजार से अधिक नक्सलियों ने छोड़ा हिंसा का रास्ता, आज 2 इनामी कमांडर समेत 12 ने किया आत्मसमर्पण

जगदलपुर, छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित बस्तर क्षेत्र में शांति और विकास की दिशा में एक ऐतिहासिक मील का पत्थर स्थापित करते हुए दंतेवाड़ा पुलिस के ‘लोन वर्राटू’ (घर वापसी) अभियान ने 1000 से अधिक माओवादियों के आत्मसमर्पण का कीर्तिमान रच दिया है। इस अभियान के तहत आज 09 इनामी माओवादियों सहित कुल 12 माओवादियों ने आत्मसमर्पण किया। इनमें एक माओवादी दंपति भी शामिल है। इन माओवादियों ने लोकतांत्रिक व्यवस्था में विश्वास जताते हुए समाज की मुख्यधारा में लौटने की इच्छा जाहिर की। आत्मसमर्पित नक्सलियों का आंकड़ा एक हाजर पार करने के बाद दंतेवाड़ा एसपी गौरव राय ने केक कटा और खुशी जाहिर की।

सरेंडर करने वालों में दो शीर्ष माओवादी नेताओं पर ₹8-8 लाख का इनाम घोषित था। इनमें चंद्रना – थाना गंगालूर क्षेत्र का सक्रिय माओवादी, डीकेएसएम/पश्चिम बस्तर डिवीजन अध्यक्ष और अमित उर्फ हिंगा बारसा – थाना जगरगुंडा क्षेत्र से, डीकेएसएम कंपनी नंबर 10 का सदस्य था।

अन्य इनामी नक्सली

अरुणा – ₹5 लाख (डीकेएसएम मेडिकल टीम सदस्य)

देवा कवासी – ₹3 लाख (लाइन नंबर 32 कमांडर)

राजेश मड़काम – ₹2 लाख (बीजापुर अध्यक्ष, डीकेएसएम)

पायके ओयाम – ₹1 लाख (परिया कमेटी पार्टी सदस्य)

कोसा सोढ़ी, महेश लेकाम, और राजू करटाम – ₹50-50 हजार (आरपीसी सदस्य)

अन्य तीन नक्सली – हिड़मे कोवासी, जीबू उर्फ रोशन, और अनिल लेकाम निचले स्तर के सदस्य रहे, जिन पर कोई इनाम घोषित नहीं था। इस सभी आत्मसमर्पित माओवादियों को पुनर्वास नीति के तहत् 50 हजार रूपये की सहायता राशि के साथ छत्तीसगढ़ शासन द्वारा मिलने वाली अन्य सुविधायें जैसे स्किल डेवलपमेंट के लिए प्रशिक्षण, कृषि भूमि इत्यादि मुहैया कराई जाएगी।

अब तक 1005 माओवादियों ने छोड़ा हिंसा का रास्ता

जून 2020 में प्रारंभ हुए ‘लोन वर्राटू’ (घर वापसी) अभियान के अंतर्गत अब तक 1005 माओवादी हिंसा का रास्ता छोड़कर आत्मसमर्पण कर चुके हैं। छत्तीसगढ़ शासन की पुनर्वास नीति के तहत, आत्मसमर्पित व गिरफ्तार माओवादियों तथा मुखबिरों से क्षेत्र में सक्रिय माओवादियों की गहन पूछताछ कर नक्सल प्रोफाइल तैयार किया गया।

इसके पश्चात थानावार माओवादियों की सूची तैयार कर संबंधित थाना, कैंपों एवं ग्राम पंचायतों में सक्रिय इनामी माओवादियों के नाम चस्पा किए गए। इसी क्रम में ‘लोन वर्राटू’ अभियान को जून 2020 से दंतेवाड़ा पुलिस द्वारा संचालित किया जा रहा है, जिसके तहत माओवादी संगठन में सक्रिय लोगों से मुख्यधारा में लौटकर सम्मानजनक जीवन जीने की लगातार अपील की जा रही है।

  • Related Posts

    LIQUOR SCAM; पूर्व IAS अनिल टुटेजा और अनवर ढेबर समेत 5 को हाईकोर्ट से मिली जमानत

    बिलासपुर, बिलासपुर हाईकोर्ट ने आज लंबे समय से आबकारी घोटाले मामले में जेल में बंद पूर्व आईएएस अधिकारी अनिल टुटेजा रायपुर महापौर रहे एजाज ढेबर के भाई और कारोबारी अनवर…

    SC; ‘मुआवजे में देरी पर एम्प्लॉयर को जेब से भरना होगा पैसा’ सुप्रीम कोर्ट का अहम फैसला

    नई दिल्ली, सुप्रीम कोर्ट ने साफ कर दिया है कि कर्मचारी प्रतिकर अधिनियम के तहत पेनल्टी की रकम एम्प्लॉयर को खुद चुकानी पड़ेगी, भले ही मुआवजा इंश्योरेंस से कवर हो। कोर्ट…

    You Missed

    DM; पलायन पर सख्त निगरानी, मजदूरों की प्रताड़ना बर्दाश्त नहीं की जाएगी

    DM; पलायन पर सख्त निगरानी, मजदूरों की प्रताड़ना बर्दाश्त नहीं की जाएगी

    ABP; भारतनेट प्रोग्राम,छत्तीसगढ़ को ₹3,942 करोड़ की मंजूरी,11,682 ग्राम पंचायतों को रिंग टोपोलॉजी से जोड़ा जाएगा

    ABP; भारतनेट प्रोग्राम,छत्तीसगढ़ को ₹3,942 करोड़ की मंजूरी,11,682 ग्राम पंचायतों को रिंग टोपोलॉजी से जोड़ा जाएगा

    RAILWAY; पुरी स्टेशन पर प्लेटफार्म उन्नयन, ट्रेने गंतव्य से पहले समाप्त

    RAILWAY; पुरी स्टेशन पर प्लेटफार्म उन्नयन, ट्रेने गंतव्य से पहले समाप्त

    TRANSFER; 12 राजस्व निरीक्षकों का तबादला, प्रशासनिक दक्षता के लिए कलेक्टर ने जारी किए आदेश

    TRANSFER; 12 राजस्व निरीक्षकों का तबादला, प्रशासनिक दक्षता के लिए कलेक्टर ने जारी किए आदेश

    BJP; लक्ष्मी वर्मा ने महिला आयोग सदस्य पद से दिया इस्तीफा, राज्य सरकार ने किया स्वीकार

    BJP; लक्ष्मी वर्मा ने महिला आयोग सदस्य पद से दिया इस्तीफा, राज्य सरकार ने किया स्वीकार

    LOK SABHA; लोकसभा के विशेषाधिकार समिति में बृजमोहन अग्रवाल सदस्य,रविशंकर सभापति

    LOK SABHA; लोकसभा के विशेषाधिकार समिति में बृजमोहन अग्रवाल सदस्य,रविशंकर सभापति