TREASURY; 1अप्रैल से मैनुअल पद्धति से चालान पूर्णतः बंद, जिला कोषालय ने दिए निर्देश

0 ओ.टी.सी. ऑनलाइन चालान हेतु आयोजित हुई कार्यशाला

रायपुर, जिला कोषालय अधिकारी गजानन पटेल ने बताया कि मैनुअल पद्धति से चालान जमा करने में जो त्रुटियों होने की संभावना होती थी वह ओ.टी.सी. ऑनलाइन चालान के माध्यम से नहीं होगी। इसमें सही मद का चयन करना सुविधाजनक होगा जिससे बैंक एवं कोषालय में पारदर्शिता बढ़ेगी। नए वित्तीय वर्ष, 01 अप्रैल से मैनुअल चालान प्रणाली को समाप्त कर ऑनलाइन के माध्यम से चालान जमा करने की सुविधा शुरू की जा रही हैै।

कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह के मार्गदर्शन में जिला कोषालय अधिकारी गजानन पटेल द्वारा आहरण संवितरण अधिकारियों, स्टाम्प वेन्डर एवं बैंक प्रतिनिधियोें हेतु ओ.टी.सी. (ओवर द काउंटर) ऑनलाइन चालाना जमा करने की प्रक्रिया के संबंध में कार्यशाला का आयोजन किया गया। यह कार्यशाला शासकीय कन्या पॉलीटेक्नीक, बैरन बाजार में जिला स्तरीय कार्यशाला का आयोजित की गई।

कार्यशाला में बताया गया कि संचालनालय कोष एवं लेखा द्वारा नए वित्तीय वर्ष, 01 अप्रैल से मैनुअल चालान प्रणाली को समाप्त कर ऑनलाइन के माध्यम से चालान जमा करने की सुविधा शुरू की जा रही हैै। ऑनलाइन चालान ई-कोष ऑनलाइन पोर्टल के अंतर्गत ई-चालान मॉड्यूल के माध्यम से जमा किया जा सकता है। इस प्रक्रिया में चालान का डाटा सीधे बैंक को ऑनलाइन स्थानांतरित हो जाएगा, जिससे बैंक स्तर पर पुनः प्रविष्टि की आवश्यकता नहीं पड़ेगी। इस कार्यशाला में विभिन्न विभागों के आहरण संवितरण अधिकारी, स्टाम्प वेंडर एवं बैंक प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    VIP; पुलिस कमिश्नर संजीव शुक्ला बोले-वीआईपी सुरक्षा में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं

    0 कानून व्यवस्था एवं मुख्यमंत्री कार्यक्रमों की तैयारियों को लेकर पुलिस कमिश्नर और कलेक्टर की हुई संयुक्त बैठक रायपुर, पुलिस कमिश्नर संजीव शुक्ला ने कहा कि मुख्यमंत्री की सुरक्षा सर्वाेपरि…

    ENCROACHMENT; जमीन कारोबारी बसंत अग्रवाल का कारनामा,सरकारी जमीन पर पहले बिछाई मुरूम, फिर बना दिया बाउंड्रीवॉल,बेदखली की कार्रवाई होगी

    रायपुर, रायपुर जिले के गिरौद गांव में जमीन कारोबारी बसंत अग्रवाल के खिलाफ सरकारी जमीन की अवैध प्लाटिंग का मामला सामने आया है. कलेक्टर के आदेश पर हुई जांच में पाया गया कि…

    You Missed

    FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……

    FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……

    BOLLYWOOD; विवाहित नायिकाएं…….

    BOLLYWOOD; विवाहित नायिकाएं…….

    SC; ‘जब तक नया टाइटल नहीं बताओगे, फिल्म रिलीज नहीं होने देंगे’, सुको की घूसखोर पंडत पर डायरेक्टर को फटकार

    SC; ‘जब तक नया टाइटल नहीं बताओगे, फिल्म रिलीज नहीं होने देंगे’, सुको की घूसखोर पंडत पर डायरेक्टर को फटकार

    ACTRESS;मीनाक्षी शेषाद्री 62 साल की उम्र में बिखेर रही जलवा, शॉर्ट्स और टॉप में समुंदर किनारे आईं नजर

    ACTRESS;मीनाक्षी शेषाद्री 62 साल की उम्र में बिखेर रही जलवा, शॉर्ट्स और टॉप में समुंदर किनारे आईं नजर

    BIGG BOSS; गौरव खन्ना बने बिग बॉस 19 के विजेता, चमचमाती ट्रॉफी के साथ मिला 50 लाख नकद इनाम

    BIGG BOSS; गौरव खन्ना बने बिग बॉस 19 के विजेता, चमचमाती ट्रॉफी के साथ मिला 50 लाख नकद इनाम

    FASHION; 45 की श्वेता तिवारी की जैसे घटा गई 15 साल उम्र!, शर्ट के साथ पैंट्स पहन गिराईं बिजलियां

    FASHION; 45 की श्वेता तिवारी की जैसे घटा गई 15 साल उम्र!, शर्ट के साथ पैंट्स पहन गिराईं बिजलियां