TROUBLE;चिलिका झील के बीचों-बीच फंसी संबित पात्रा और केंद्रीय मंत्री की नाव, दो घंटे बाद सुरक्षित निकाले गए बाहर

भुवनेश्वर, केन्द्रीय मंत्री पुरुषोत्तम रूपाला एवं भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा दो घंटे तक चिलिका झील में फंसे रहे। हालांकि, दो घंटे बाद इन्हें सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है।जानकारी के मुताबिक, कृष्ण प्रसाद प्रखंड अरखकुदा गांव में सागर परिक्रमा कार्यक्रम रखा गया था। इस कार्यक्रम में भाग लेने के लिए केन्द्रीय मंत्री पुरुषोत्तम रूपाल एवं भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा गए थे।

अपराह्न 4:16 बजे दोनों अरखपदा घाट से नाव के जरिए निकले। इनके साथ कुछ अन्य लोग भी थे। शाम 5:15 बजे तक मंत्री के कार्यक्रम स्थल पर पहुंचने का कार्यक्रम था। हालांकि शाम से रात हो गई मगर मंत्री का कहीं पता नहीं चला। वहीं दूसरी तरफ मंत्री के नहीं आने सभा कार्य शुरू नहीं हो पाया, सभा को बंद करना पड़ा है। उधर, केन्द्रीय मंत्री पुरुषोत्तम रूपाला एवं भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्र के साथ संपर्क नहीं हो पा रहा था। जानकारी ली गई तो पता चला कि मंत्री की नाव चिलिका के मझधार में फंस गई है।

सूचना के मुताबिक, नाव में लगी चकरी में मछली पकड़ने वाली जाल फंस गई थी। इससे नाव आगे नहीं बढ़ पा रही थी। वहीं कुछ लोगों का कहना है कि गलत रूट हो जाने से सातपड़ा जाने के लिए नाविक मार्ग ही नहीं पा रहा था। सच्चाई क्या है अभी तक पता नहीं चला है।

रात के करीब आठ बजे हुए रेस्‍क्‍यू

मंत्री की नाव फंसने की खबर मिलने के बाद दो नाव वहां भेजा गया। रात करीबन 8 बजे मंत्री को बचाकर सातपड़ा को लाया गया।अंत में केन्द्रीय मंत्री पुरुषोत्तम रूपाला एवं भाजपा राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा पुरी लौट आए हैं। हालांकि,  इस संदर्भ में केन्द्रीय मंत्री पुरूषोत्तम रूपाला एवं संबित पात्र की प्रतिक्रिया नहीं मिली है।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    RAPE; शादी का झांसा देकर युवती से किया दुष्कर्म, लोरमी के नामी बिल्डर के खिलाफ एफआईआर

    बिलासपुर, शादी का झांसा देने एवं कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर दुष्कर्म करने की शिकायत पर बिलासपुर पुलिस ने लोरमी के बिल्डर नरेंद्र खत्री समेत चार लोगों के खिलाफ…

    TERRORIST; जम्मू-कश्मीर में आतंकी हमला, छत्तीसगढ़ के प्रवासी मजदूरों पर अंधाधुंध गोलीबारी से एक की मौत, दूसरा गंभीर

    जम्मू, दक्षिण कश्मीर के कुलगाम जिले के केलम इलाके में आतंकियों ने कायराना हमला कर दो गैर-स्थानीय मजदूरों को गोली मार दी. इस हमले में एक बेकसूर मजदूर की मौत…

    You Missed

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र