NAXALITE; गरियाबंद मुठभेड़ में 1 करोड़ के इनामी नक्सली मोडेम बालकृष्णा समेत 10 ढेर

0 केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सुरक्षा बलों की सफलता पर कहा- 31 मार्च से पहले लाल आतंक का समूल नाश निश्चित

रायपुर, छत्तीसगढ़ में चल रहे नक्सल उन्मूलन अभियान के तहत सुरक्षा बलों को आज बड़ी सफलता मिली है। गरियाबंद जिले में हुई मुठभेड़ में केंद्रीय कमेटी सदस्य और 1 करोड़ रुपये के इनामी नक्सली मोडेम बालकृष्णा उर्फ मनोज सहित 10 कुख्यात नक्सलियों को मारा गिराया गया है। सुरक्षा बलों को इस सफलता पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने 31 मार्च 2026 तक नक्सलवाद के खात्मे के लक्ष्य को दोहराते हुए कहा कि नक्सलवाद का अंत अब निश्चित है। साथ ही उन्होंने समय रहते आत्मसमर्पण करने की चेतावनी दी है।

गरियाबंद जिले के मैनपुर थाना क्षेत्र के जंगलों में आज सुबह नक्सलियों की मौजूदगी की सूचना सुरक्षा बलों को मिली थी। इसके बाद गरियाबंद E-30, STF और कोबरा की टीम घटनास्थल की ओर रवाना हुई। वहां पहुंचते ही सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई, जो रुक-रुक कर कई घंटों तक चली। इस मुठभेड़ में सुरक्षा बलों ने मोडेम बालकृष्णा उर्फ मनोज सहित 10 नक्सलियों को मार गिराया। मनोज पर 1 करोड़ रुपये का इनाम घोषित था और वह नक्सल संगठन में केंद्रीय कमेटी सदस्य के रूप में सक्रिय था।

समय रहते बचे-खुचे नक्सली भी कर दें आत्मसमर्पण – अमित शाह

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने एक्स पर पोस्ट कर लिखा, “नक्सलियों के विरुद्ध हमारे सुरक्षा बलों ने आज एक और बड़ी उपलब्धि हासिल की है। छत्तीसगढ़ में CRPF की कोबरा कमांडो, छत्तीसगढ़ पुलिस और DRG ने जॉइंट ऑपरेशन चलाकर ₹1 करोड़ के इनामी सीसीएम मोडेम बालकृष्णा उर्फ मनोज सहित 10 कुख्यात नक्सलियों को मारा गिराया है। समय रहते बचे-खुचे नक्सली भी आत्मसमर्पण कर दें। आगामी 31 मार्च से पहले लाल आतंक का समूल नाश निश्चित है।”

  • Related Posts

    EXAM; बोर्ड परीक्षा के प्रश्न पत्र लीक मामले को संज्ञान में लेते हुए एफ आई आर दर्ज, जांच प्रारंभ

    रायपुर, छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मण्डल, रायपुर द्वारा दिनांक 14 मार्च 2026 को कक्षा 12 वीं की हिन्दी विषय की बोर्ड परीक्षा सफलतापूर्वक संपन्न कराई गई। इस संबंध में मण्डल को…

    CRIME; कार से 75 लाख नगद जब्त, दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही पुलिस

    महासमुंद, उडीसा सीमा पर छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले के कोमाखान थाना क्षेत्र में नियमित वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। टेमरी नाका में जांच के दौरान…

    You Missed

    FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……

    FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……

    BOLLYWOOD; विवाहित नायिकाएं…….

    BOLLYWOOD; विवाहित नायिकाएं…….

    SC; ‘जब तक नया टाइटल नहीं बताओगे, फिल्म रिलीज नहीं होने देंगे’, सुको की घूसखोर पंडत पर डायरेक्टर को फटकार

    SC; ‘जब तक नया टाइटल नहीं बताओगे, फिल्म रिलीज नहीं होने देंगे’, सुको की घूसखोर पंडत पर डायरेक्टर को फटकार

    ACTRESS;मीनाक्षी शेषाद्री 62 साल की उम्र में बिखेर रही जलवा, शॉर्ट्स और टॉप में समुंदर किनारे आईं नजर

    ACTRESS;मीनाक्षी शेषाद्री 62 साल की उम्र में बिखेर रही जलवा, शॉर्ट्स और टॉप में समुंदर किनारे आईं नजर

    BIGG BOSS; गौरव खन्ना बने बिग बॉस 19 के विजेता, चमचमाती ट्रॉफी के साथ मिला 50 लाख नकद इनाम

    BIGG BOSS; गौरव खन्ना बने बिग बॉस 19 के विजेता, चमचमाती ट्रॉफी के साथ मिला 50 लाख नकद इनाम

    FASHION; 45 की श्वेता तिवारी की जैसे घटा गई 15 साल उम्र!, शर्ट के साथ पैंट्स पहन गिराईं बिजलियां

    FASHION; 45 की श्वेता तिवारी की जैसे घटा गई 15 साल उम्र!, शर्ट के साथ पैंट्स पहन गिराईं बिजलियां