UPSC; छात्रों के लिए तेलंगाना सरकार की बड़ी घोषणा, प्रिलिम्स पास करने वालों को मिलेंगे 1 लाख रुपए

नई दिल्ली,  तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए रेवंत रेड्डी ने राजीव गांधी सिविल अभयहस्तम योजना शुरू की। ये योजना बीते शनिवार को ही शुरू की है। इस योजना के माध्यम से सरकार संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) की प्रारंभिक परीक्षाओं को पास करने वाले उम्मीदवारों को 1 लाख रुपये प्रदान करेगी।

इस योजना का उद्देश्य युवाओं को यूपीएससी मेन्स की तैयारी में मदद करना है। सिंगरेनी कोलियरीज अपने निर्माण कार्यक्रम के हिस्से के रूप में वित्तीय सहायता प्रदान कर रही है।

किन लोगों को मिलेगा योजना का लाभ?

योजना का लाभ उठाने के लिए उम्मीदवारों को सामान्य (ईडब्ल्यूएस), बीसी, एससी या एसटी श्रेणियों से संबंधित होना चाहिए। उनके पास तेलंगाना का स्थायी निवासी होना चाहिए और यूपीएससी मेन्स परीक्षा में पास होना जरूरी है। उनकी पारिवारिक आय 8 लाख रुपये से कम होनी चाहिए और वे सिविल सेवा परीक्षा उत्तीर्ण करने के प्रयास में केवल एक बार वित्तीय सहायता का लाभ उठा सकते हैं। केंद्र, राज्य या सरकारी क्षेत्र के संगठनों में स्थायी पदों पर कार्यरत उम्मीदवार अयोग्य हैं। बेरोजगार युवाओं को हुआ भारी नुकसान’

योजना की शुरुआत करते हुए रेवंत रेड्डी ने कहा, ‘टीजीपीएससी परीक्षा में पेपर लीक के कारण पिछले 10 सालों में बेरोजगार युवाओं को बहुत नुकसान हुआ। इसीलिए, हमारी सरकार ने बेरोजगारों की समस्याओं को दूर करना अपनी सर्वोच्च प्राथमिकता बनाई। सत्ता में आने के 3 महीने के अंदर 30,000 पदों को भरने के नियुक्ति आदेश दिए गए। हमने अभ्यर्थियों की शिकायतें भी सुनीं और ग्रुप 2 परीक्षा स्थगित कर दी।

क्या होगी प्रक्रिया?

बेरोजगारों की समस्याओं का समाधान करना हमारी पहली प्राथमिकता है। हम परीक्षाओं को सही तरीके से संचालित करेंगे। रेड्डी ने ये भी बताया कि वो परीक्षा की योजना कैसे बनाएंगे, रेड्डी ने कहा, ‘नौकरी कैलेंडर का एलान राज्य विधानसभा के आगामी बजट सत्र में किया जाएगा। सरकार हर साल मार्च से पहले हर विभाग में रिक्तियों का डेटा एकत्र करेगी। अधिसूचना 2 जून तक जारी की जाएगी और भर्ती प्रक्रिया 9 दिसंबर तक पूरी हो जाएगी।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    POSH; विद्यार्थियों को मिलेगा निःशुल्क करियर मार्गदर्शन एवं POSH जागरूकता का लाभ, माना कालेज में कार्यक्रम शुरु

    0 नवीन शासकीय महाविद्यालय, माना एवं ब्रीविक इंटरनेशनल एजुकेशन एकेडमी की संयुक्त पहल रायपुर, विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य एवं सुरक्षित शैक्षणिक वातावरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से नवीन शासकीय…

    EXAM; हाईस्कूल एवं हायर सेकेंडरी की प्रायोगिक परीक्षाएं 1 से 20 जनवरी 2027 तक होंगी

    रायपुर, छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा हाईस्कूल एवं हायर सेकेंडरी परीक्षा वर्ष 2027 के नियमित विद्यार्थियों की प्रायोगिक परीक्षाएं एवं प्रायोजना कार्य की तिथियां निर्धारित कर दी गई हैं। मंडल…

    You Missed

    MARRIAGE; ग्रीस में शादी के बंधन में बंधे अनिरुद्ध और काव्या, पहली तस्वीर आई सामने, चेन्नई में होगा ग्रैंड रिसेप्शन

    MARRIAGE; ग्रीस में शादी के बंधन में बंधे अनिरुद्ध और काव्या, पहली तस्वीर आई सामने, चेन्नई में होगा ग्रैंड रिसेप्शन

    FILM; “गजब रात” के गजब मनोज बाजपेई…..

    FILM; “गजब रात” के गजब मनोज बाजपेई…..

    AIR SHOW; नवा रायपुर के सेंध लेक क्षेत्र में होगा एयर शो, 2 अक्टूबर को सुबह 11 बजे से पांच हेलीकॉप्टर दिखाएंगे हैरतअंगेज करतब

    AIR SHOW; नवा रायपुर के सेंध लेक क्षेत्र में होगा एयर शो, 2 अक्टूबर को सुबह 11 बजे से पांच हेलीकॉप्टर दिखाएंगे हैरतअंगेज करतब

    FILM; 77 साल और ड्रीम गर्ल………………..

    FILM; 77 साल और ड्रीम गर्ल………………..

    DEATH; नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार आज, पुणे स्थित फार्महाउस में राजकीय सम्मान संग होगी अंतिम विदाई

    DEATH; नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार आज, पुणे स्थित फार्महाउस में राजकीय सम्मान संग होगी अंतिम विदाई

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत