STRIKE;आंदोलन के बीच विजय झा की मांग-15 अगस्त को सीएम साय महंगाई भत्ता व अनुकंपा नियुक्ति पर 10% सीमा बंधन समाप्त करने की घोषणा करें

रायपुर, छत्तीसगढ़ राज्य के लाखों कर्मचारी अपनी लंबित मांगों की ओर राज्य शासन का ध्यान आकृष्ट करने हेतु स्वाधीनता दिवस के पश्चात आगामी 22 अगस्त को एक दिवसीय प्रांत व्यापी सामूहिक अवकाश लेकर आंदोलन करने का निर्णय लिए है। जिसकी तैयारी जिला, तहसील विकासखंड, सहित मंत्रालय, संचलनालयों में युद्ध स्तर पर जारी है‌।

कर्मचारी नेता विजय कुमार झा ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से मांग की है की राजधानी के पुलिस परेड ग्राउंड में ध्वजारोहण के दौरान प्रदेश के शासकीय कर्मचारियों के लंबित महंगाई भत्ते की किस्तों के साथ प्रदेश में तृतीय श्रेणी के अनुकंपा नियुक्ति के पदों पर लगे प्रतिबंध को समाप्त करने की घोषणा करने की मांग मुख्यमंत्री से की है। तृतीय श्रेणी के अनुकंपा नियुक्ति के पदों पर लगे प्रतिबंध के कारण दिवंगत शासकीय सेवकों के आश्रित परिवार परेशान है। इसलिए तृतीय श्रेणी से 10% सीमा बंधन समाप्त किए जाने की भी घोषणा की अपेक्षा मुख्यमंत्री से की गई है। क्योंकि तृतीय श्रेणी में प्रतिबंध होने के कारण पटवारी के पद पर अनुकंपा नियुक्ति विगत 6 माह से दी जा रही थीं। अब जिलों में पटवारी का पद भी रिक्त न होने से पढ़े लिखे नवयुवक, नवयुवतियों एवं दिवंगत शासकीय सेवक की विधवा धर्म पत्नी को चतुर्थ श्रेणी में कार्य करने के लिए मजबूर किया जा रहा है।

श्री झा ने कहा है कि यह सुशासन नहीं है। प्रदेश में भी मोदी की गारंटी व ऑपरेशन सिंदूर लागू की जानी चाहिए। इसलिए इन दोनों मांगों पर स्वाधीनता दिवस पर प्रदेश के शासकीय कर्मचारी एवं दिवंगत शासकीय सेवकों के आश्रित परिवार मुख्यमंत्री की ओर निगाहें लगाए रखेंगे। 

  • Related Posts

    ACB;आरईएस के प्रभारी एसडीओ 25 हजार रिश्वत लेते रंगे हाथ पकडाया, एक लाख लेते लिपिक गिरफ्तार

    अंबिकापुर, सरगुजा के जशपुर जिले में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मनोरा ग्रामीण यांत्रिकी सेवा (RES) के प्रभारी एसडीओ संजय दिवाकर को 25 हजार रुपये की रिश्वत…

    CAMP; सुशासन तिहार में प्रभारी सचिव की अफसरों को हिदायत,आवेदनों का गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित करें

    0 सुशासन तिहार के अंतिम शिविर में शामिल हुईं प्रमुख सचिव श्रीमती निहारिका बारिक महासमुंद, सुशासन तिहार के तहत जिले में आयोजित अंतिम समाधान शिविर में आज प्रमुख सचिव एवं…

    You Missed

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’