तेहरान, मेरिका-इजरायल हमले में ईरान के सुप्रीमो आयतुल्लाह अली खामेनेई की मौत हो गई है. ईरानी मीडिया ने दावा किया है कि इस हमले में बेटी-दामाद और पोती-बहू समेत परिवार के कई लोगों की मौत हो गई है. हालांकि, ईरान सरकार की ओर से इस मामले को लेकर पुष्टि नहीं की गई है.

खामेनेई की मौत की जानकारी अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दी है. उन्होंने सोशल पर लिखा, इतिहास के सबसे क्रूर लोगों में से एक, खामेनेई की मौत हो गई है. यह न केवल ईरान के लोगों के लिए न्याय है, बल्कि सभी महान अमेरिकियों और दुनिया भर के कई देशों के उन लोगों के लिए भी न्याय है, जिन्हें खामेनेई और उसके खूनी गुंडों के गिरोह ने मार डाला या अपंग कर दिया. ट्रंप ने यह भी कहा कि ईरानी लोगों के लिए अपने देश को “वापस लेने” का यह “सबसे बड़ा मौका” है.
इसके अलावा उन्होंने कहा, “भारी और सटीक बमबारी” पूरे सप्ताह “बिना किसी रुकावट के” जारी रहेगी. उन्होंने कहा कि जब तक मध्य पूर्व और वास्तव में पूरी दुनिया में शांति स्थापित करने का हमारा उद्देश्य पूरा नहीं हो जाता, तब तक यह प्रक्रिया जारी रहेगी.” फिलहाल तनाव की स्थिति बनी हुई है. ईरानी सरकार ने अभी तक खामेनेई और उसके परिवार के मौत की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है लेकिन, ईरान की सरकारी मीडिया ने खामेनेई की मौत की पुष्टि कर दी है.
ईरान में 40 दिनों के राष्ट्रीय शोक की घोषणा
ईरानी मीडिया के मुताबिक, अयातुल्ला अली खामेनेई का निधन हो गया है. खामेनेई की मौत के बाद ईरान सरकार ने देश में 40 दिनों के शोक की घोषणा की है. इसके साथ ही, 7 दिनों के सार्वजनिक अवकाश की भी घोषणा की गई है.
इजराइल-अमेरिका के हमले में 85 स्कूली छात्राओं की मौत
इजराइली हमले में ईरान की 85 छात्राओं की मौत हो गई है, वहीं 40 से ज्यादा घायल हो गई हैं. इस बीच न्यूज एजेंसी रॉयटर्स ने सूत्रों के हवाले से दावा किया है कि इजराइली हमले में ईरान के रक्षा मंत्री अमीर नासिरजादेह और रिवॉल्यूशनरी गार्ड्स (IRGC) के कमांडर मोहम्मद पाकपोर भी मारे गए हैं.
ईरान ने अमेरिका के सैन्य ठिकानों पर किया हमला
वहीं इजराइल और अमेरिका की एयर स्ट्राइक के बाद ईरान ने भी अमेरिकी सैन्य ठिकानों को निशाना बनाया है. ईरान ने करीब 400 मिसाइलें दागी हैं. इनमें इजराइल के साथ ही अमेरिका के खाड़ी के देशों(कतर, कुवैत, जॉर्डन, बहरीन, सऊदी अरब और यूएई) में स्थित सैन्य ठिकानें शामिल हैं. मिडिल ईस्ट के देशों में धमाकों के बाद सभी देशों ने अपने एयर डिफेंस सिस्टम एक्टिव कर लिए हैं. सभी स्कूल, दफ्तर और संस्थानों को बंद कर दिया गया है. सभी नागरिकों से शेल्टर लेने के लिए कहा गया है.
तेहरान समेत ईरान के 10 शहरों पर एयर स्ट्राइक
इजराइल और अमेरिका ने संयुक्त रूप से ईरान पर सैन्य कार्रवाई की है. दोनों ने शनिवार सुबह ईरान के तेहरान समेत 10 शहरों पर एयरस्ट्राइक की है. इन हमलों में ईरान के रक्षा मंत्री अमीर नासिरजादेह और आईआरजीसी के कमांडर मोहम्मद पाकपोर भी मारे जाने की खबर है. हालांकि अभी तक इसकी पुष्टि नहीं हो सकी है.
परमाणु समझौता ना होने पाने के बाद ईरान पर किया हमला
अमेरिका और ईरान के बीच परमाणु समझौते को लेकर बात नहीं बन पाई. इसमें बैलेस्टिक मिसाइल प्रोजेक्ट को लेकर मुद्दा बन गया. ईरान का कहना है कि बैलेस्टिक मिसाइल प्रोजेक्ट देश की रक्षा के लिए बेहद जरूरी है. ईरान का साफ तौर पर कहना है कि बैलेस्टिक मिसाइल प्रोग्राम को लेकर उसे कोई बात नहीं करनी है. जो भी बात होगी वो परमाणु कार्यक्रम तक हीव सीमित रहेगी.





