WAR; ट्रंप ने ताव में दी पावर प्लांट उड़ाने की धमकी, ईरान ने भी दबाई सबसे कमजोर नस, कांप जाएंगे सऊदी जैसे देश

वॉशिंगटन: अमेरिका-इजरायल की जंग अब अरब देशों को प्यासा मार सकती है. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के 48 घंटे के अल्टीमेटम के बाद ईरान ने ऐसा पलटवार किया है, जिसने पूरी दुनिया को चौंका दिया है. ट्रंप ने रविवार को चेतावनी दी थी कि अगर ईरान ने 48 घंटे में होर्मुज जलडमरूमध्य नहीं खोला, तो अमेरिका उसके पावर प्लांट्स को ‘खत्म’ कर देगा. लेकिन इस धमकी का जवाब ईरान ने उससे भी ज्यादा खतरनाक तरीके से दिया है. ईरान की सेना ने खुलकर कहा है कि अगर उसके ऊर्जा ढांचे पर हमला हुआ, तो वह अमेरिका और उसके सहयोगी देशों के ‘एनर्जी, आईटी और सबसे अहम डिसैलिनेशन प्लांट्स’ को निशाना बनाएगा. यानी अब जंग सीधे पानी की सप्लाई पर आ सकती है.

ईरान इस समय हर हमले का बदला बराबरी से ले रहा है. अगर उसके तेल प्लांट पर हमला किया जाता है तो अरब देशों के भी तेल और गैस प्लांट पर अटैक होता है. ऐसे में तय है कि अगर ईरान के इन्फ्रास्ट्रक्चर पर हमला हुआ तो जवाब लगभग उसी अंदाज में मिलेगा. सऊदी में लगातार ड्रोन हमले हो रहे हैं.

डिसैलिनेशन प्लांट्स क्या हैं और ये इतने अहम क्यों हैं?

गल्फ देशों की जमीन में तेल भरा हुआ है, लेकिन वह पानी से खाली हैं. ऐसे में ये प्लांट्स लाइफलाइन हैं. ये समुद्र के खारे पानी को पीने लायक बनाते हैं. सऊदी अरब अपनी करीब 70% पीने का पानी इन्हीं प्लांट्स से लेता है. कुवैत 90%, ओमान 86% और यूएई भी बड़ी मात्रा में इन्हीं पर निर्भर है. मतलब साफ है, अगर इन प्लांट्स पर हमला होता है, तो पूरे शहरों में कुछ ही दिनों में पानी खत्म हो सकता है. विशेषज्ञों के मुताबिक, तेल की सप्लाई रुकने से ज्यादा खतरनाक होगा पानी का संकट, क्योंकि इसके बिना जिंदगी रुक जाएगी.

यह कोई नया खतरा नहीं है. द गार्जियन की रिपोर्ट के मुताबिक 1983 में CIA ने भी चेतावनी दी थी कि अगर इन प्लांट्स पर हमला हुआ, तो पूरे क्षेत्र में दहशत और अराजकता फैल सकती है. लोग शहर छोड़ने लगेंगे और हालात नियंत्रण से बाहर हो सकते हैं. हाल ही में इस खतरे की झलक भी दिखी. ईरान ने आरोप लगाया कि अमेरिका ने उसके क़ेश्म द्वीप पर एक डिसैलिनेशन प्लांट को निशाना बनाया. हालांकि अमेरिका ने इन आरोपों से इनकार किया है. इसके अगले ही दिन बहरीन ने भी दावा किया कि उसके प्लांट पर हमला हुआ.

विशेषज्ञों का कहना है कि अगर यह जंग ‘इन्फ्रास्ट्रक्चर वॉर’ में बदलती है, तो इसके परिणाम बेहद खतरनाक होंगे. पानी की सप्लाई बाधित होने से कुछ ही दिनों में बड़े शहरों में संकट खड़ा हो सकता है. इसके साथ पर्यावरणीय खतरे भी बढ़ेंगे, क्योंकि इन प्लांट्स से जुड़े केमिकल्स अगर बाहर निकलते हैं तो समुद्री जीवन और इंसानों दोनों के लिए खतरनाक हो सकते हैं. हालांकि अब तक बड़े स्तर पर इन प्लांट्स पर हमले नहीं हुए हैं. कुछ विशेषज्ञ इसे ‘रणनीतिक संयम’ मानते हैं, क्योंकि पानी पर हमला सीधे मानवता के खिलाफ माना जाएगा और इससे अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारी विरोध हो सकता है.

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    USCIRF; ‘भारत के RSS और RAW को बैन क‍िया जाए’, अमेरिका के रिलीजियस फ्रीडम कमीशन ने ट्रंप सरकार से की सिफारिश

    वॉशिंगटन,एजेंसी, यूनाइटेड स्टेट्स कमीशन ऑन इंटरनेशनल रिलीजियस फ्रीडम (USCIRF) ने राष्ट्रीय स्वंय सेवक संघ (आरएसएस) और खुफिया एजेंसी रिसर्च एंड एनालिसिस विंग (रॉ) पर बैन की मांग की है। दुनिया…

    WAR;कतर की तोड़ दी कमर…ईरान ने साउथ पार्स गैस फील्ड का लिया बदला, भारत के तेल-गैस में लगेगी आग?

    नई दिल्ली, ईरान ने साउथ पार्स गैस फील्ड पर हुए भीषण हमले का बदला ले लिया है। उसने कतर के एनर्जी इन्फ्रास्ट्रक्चर पर ताबड़तोड़ हमले कर दिए, जिसमें भीषण आग लग…

    You Missed

    FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……

    FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……

    BOLLYWOOD; विवाहित नायिकाएं…….

    BOLLYWOOD; विवाहित नायिकाएं…….

    SC; ‘जब तक नया टाइटल नहीं बताओगे, फिल्म रिलीज नहीं होने देंगे’, सुको की घूसखोर पंडत पर डायरेक्टर को फटकार

    SC; ‘जब तक नया टाइटल नहीं बताओगे, फिल्म रिलीज नहीं होने देंगे’, सुको की घूसखोर पंडत पर डायरेक्टर को फटकार

    ACTRESS;मीनाक्षी शेषाद्री 62 साल की उम्र में बिखेर रही जलवा, शॉर्ट्स और टॉप में समुंदर किनारे आईं नजर

    ACTRESS;मीनाक्षी शेषाद्री 62 साल की उम्र में बिखेर रही जलवा, शॉर्ट्स और टॉप में समुंदर किनारे आईं नजर

    BIGG BOSS; गौरव खन्ना बने बिग बॉस 19 के विजेता, चमचमाती ट्रॉफी के साथ मिला 50 लाख नकद इनाम

    BIGG BOSS; गौरव खन्ना बने बिग बॉस 19 के विजेता, चमचमाती ट्रॉफी के साथ मिला 50 लाख नकद इनाम

    FASHION; 45 की श्वेता तिवारी की जैसे घटा गई 15 साल उम्र!, शर्ट के साथ पैंट्स पहन गिराईं बिजलियां

    FASHION; 45 की श्वेता तिवारी की जैसे घटा गई 15 साल उम्र!, शर्ट के साथ पैंट्स पहन गिराईं बिजलियां