ACB;15 हजार की रिश्वत लेते पटवारी रंगे हाथ गिरफ्तार, दोस्त के बदले कर रहा था सौदा

अंबिकापुर, सरगुजा के बलरामपुर जिले के शंकरगढ़ तहसील में पदस्थ पटवारी महेंद्र कुजूर को एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने 15 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ लिया। सीमांकन के एवज में रिश्वत की यह रकम विनायकपुर निवासी राजेश यादव से ली जा रही थी। शिकायत के बाद एसीबी ने गुरुवार को तहसील कार्यालय में ही जाल बिछाकर यह कार्रवाई की।

बता दें कि पटवारी महेंद्र कुजूर दोहना हल्का नंबर 10 में पदस्थ था। आरोप है कि वह सीमांकन कराने के लिए बार-बार प्रार्थी को घुमा रहा था और काम करने के बदले 15 हजार रुपये की मांग कर रहा था। प्रार्थी ने इसकी शिकायत एसीबी अंबिकापुर से की थी। जांच और सत्यापन के बाद टीम ने ट्रैप की योजना बनाई और कार्रवाई को अंजाम दिया।

एसीबी की टीम ने तय समय पर जैसे ही पटवारी ने रिश्वत की रकम ली, उसे रंगे हाथ पकड़ लिया गया। टीम आरोपी पटवारी को शंकरगढ़ रेस्ट हाउस ले गई, जहां उससे पूछताछ की जा रही है। मौके पर नकद रकम जब्त की गई है और आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है। इस कार्रवाई से तहसील कार्यालय में हड़कंप मच गया है। यहां राजस्व संबंधित कामकाज के लिए रिश्वतखोरी की लगातार शिकायतें सामने आ रही थी।

दूसरे पटवारी के क्षेत्र का काम

एसीबी की पूछताछ में सामने आया है कि गिरफ्तार पटवारी ग्राम दोहना में पदस्थ था, लेकिन जमीन का सीमांकन करने के एवज में वह रिश्वत की मांग कर रहा था वह विनायकपुर में है। विनायकपुर का पटवारी गिरफ्तार आरोपी का दोस्त है। इसलिए दोनों ने साजिश के तहत रिश्वत की मांग की थी।

दोस्त के बदले मांगी रिश्वत

गिरफ्तार पटवारी ने भरोसा दिया था कि 15 हजार देने पर वह अपने पटवारी दोस्त से सीमांकन करवा देगा। गुरुवार को कार्रवाई के दौरान विनायकपुर का पटवारी मौके पर नहीं था। कुल 20 हजार रुपये मांगे जा रहे थे, लेकिन 15 हजार में सौदा हुआ था। वहीं अब एसीबी की ओर से मामले की गहनता से जांच की जा रही है।

  • Related Posts

    CRIME; तस्कर मनीष अग्रवाल के घर मिला नोटों का खजाना, नोट गिनते-गिनते थक गई पुलिस

    महासमुंद, मंगलवार को पुलिस ने रेड की कार्रवाई कर मनीष अग्रवाल के घर से कुल 81 लाख की नकदी बरामद की. जब्त नोटों के बंडल को गिनने में पुलिस को कई…

    BSP; प्रबंधन ने कहा- जर्जर बीएसपी आवासों में रहना सुरक्षा के लिए गंभीर जोखिम, शीघ्र खाली करें

    0 अवैध कब्जों के विरुद्ध प्रवर्तन अनुभाग की कार्रवाई जारी, टाउनशिप को सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित बनाने पर जोर दुर्ग, भिलाई इस्पात संयंत्र (बीएसपी) प्रबंधन ने भिलाई टाउनशिप में जर्जर एवं…

    You Missed

    MISS WORLD 2026; MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    MISS WORLD 2026;  MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    ​TOURISM; गंगरेल के ‘मिनी गोवा’ से लेकर रिकॉर्ड जलस्तर तक, धमतरी बन चुका है छत्तीसगढ़ का प्रमुख पर्यटन केंद्र

    ​TOURISM; गंगरेल के ‘मिनी गोवा’ से लेकर रिकॉर्ड जलस्तर तक, धमतरी बन चुका है छत्तीसगढ़ का प्रमुख पर्यटन केंद्र

    RADIO; अशोक बजाज बोले- नई पीढ़ी को फूहड़ गानों के दुष्प्रभाव से बचाना हमारा दायित्व

    RADIO; अशोक बजाज बोले- नई पीढ़ी को फूहड़ गानों के दुष्प्रभाव से बचाना हमारा दायित्व

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल, 5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल,  5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी