RMC; फिल्टरप्लांट में NRV वाल्व खराब, 9 जनवरी को छह घंटे शटडाउन,कई इलाकों में जल प्रदाय प्रभावित होगी

रायपुर, नगर निगम के जल विभाग के अधीन फिल्टरप्लांट में खराब एनआरव्ही वाल्व बदले जाने का आवश्यक कार्य करने के वास्ते 9 जनवरी को छह घंटे का शटडाउन रहेगा। इसके चलते 9 जनवरी को संध्याकालीन जलप्रदाय व्यवस्था 150 एमएलडी प्लांट के 29 ओवरहेड टैंक, नया 80 एमएलडी प्लांट के 4 ओवरहेड टैंक से आंशिक रूप से प्रभावित रहेगी। 10 जनवरी को सुबह नियमित जलप्रदाय होगा।                                    

रावणभाठा फिल्टरप्लांट के अंतर्गत 150 एमएलडी प्लांट के क्लियर वॉटर पंप हाउस में पंप क्रमांक 3 एवं 6 में लगे एनआरव्ही वाल्व में खराबी आने के कारण एनआरव्ही वाल्व बदला  जाना आवश्यक हो गया है.इस सम्बन्ध में नगर निगम कार्यपालन अभियंता फिल्टरप्लांट नरसिंह फरेन्द्र ने जानकारी देते हुए बताया कि अधिकृत  फर्म आई.एच.पी. कंपनी द्वारा 9 जनवरी 2025 गुरूवार को सुबह 6.00 बजे से दोपहर 12.00 बजे तक 06 घंटे का शटडाउन प्रस्तावित है.

एनआरव्ही वाल्व बदलने के कारण 150 एमएलडी प्लांट से भरने वाले ओवर हेड टैंक भाठागांव, चंगोराभाठा, कुशालपुर, डी.डी.नगर, ईदगाहभाठा, सरोना, टाटीबंध, कोटा, कबीर नगर, जरवाय, गोगांव, मठपुरैना, लालपुर, अमलीडीह, अवंति विहार, मण्डी, मोवा, सडडू, दलदल सिवनी, रामनगर, कचना, आमासिवनी, देवपुरी, बोरियाखुर्द, जोरा, भनपुरी नया, रायपुरा, कुकुरबेड़ा, एवं नया 80 एमएलडी प्लांट से भरने वाले ओव्हरहेड टैंक बैरन बाजार (नया), देवेन्द्र नगर (नया), संजय नगर एवं मोतीबाग ओव्हरहेड टैंक से 9 जनवरी 2025 गुरुवार को सुबह जलप्रदाय नियमित रूप से होगा लेकिन संध्याकालीन जलप्रदाय व्यवस्था आंशिक रूप से प्रभावित रहेगी. 10 जनवरी .2025 शुक्रवार को सुबह उक्त टंकियों से नियमित जल प्रदाय व्यवस्था दी जाएगी. 

  • Related Posts

    COWSHED; 3 दिनों में 6 पशुओं की मृत्यु, ओखर गौधाम में पशुओं की मौत के मामले की जांच रिपोर्ट कलेक्टर को सौंपी गई

    रायुपर, बिलासपुर जिले के मस्तूरी विकासखंड के ग्राम ओखर स्थित गौधाम में पशुओं की मृत्यु के मामले में पशु चिकित्सा विभाग ने अपनी जांच रिपोर्ट बिलासपुर कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल…

    MINING; रेत खदानों की नीलामी के बाद भी काम बंद!, 8 महीने से NOC के इंतजार के बीच बरसात में भी दिन-रात अवैध खनन की शिकायत

    रायपुर, छत्तीसगढ़ के रायपुर जिले में रेत खदानों को लेकर खनिज विभाग ने नई कवायद शुरू की है। आरंग और अभनपुर क्षेत्र में 6 नई रेत खदानों के लिए जगह…

    You Missed

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    ​TOURISM; गंगरेल के ‘मिनी गोवा’ से लेकर रिकॉर्ड जलस्तर तक, धमतरी बन चुका है छत्तीसगढ़ का प्रमुख पर्यटन केंद्र

    ​TOURISM; गंगरेल के ‘मिनी गोवा’ से लेकर रिकॉर्ड जलस्तर तक, धमतरी बन चुका है छत्तीसगढ़ का प्रमुख पर्यटन केंद्र

    RADIO; अशोक बजाज बोले- नई पीढ़ी को फूहड़ गानों के दुष्प्रभाव से बचाना हमारा दायित्व

    RADIO; अशोक बजाज बोले- नई पीढ़ी को फूहड़ गानों के दुष्प्रभाव से बचाना हमारा दायित्व

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल, 5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल,  5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती