WC; हर 5 साल में पत्नी बदल लेता है मेरा पति… छत्तीसगढ़ महिला आयोग पहुंची तीसरी बीवी

रायपुर, छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले से एक अजीबोगरीब पारिवारिक विवाद सामने आया है, जिसने पूरे प्रदेश में हलचल मचा दी है. एक महिला ने आरोप लगाया कि उसका पति हर पांच साल में पत्नी बदलता है. अब बिना किसी तलाक के चौथी शादी की तैयारी में जुट गया है. पीड़िता ने छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग पहुंचकर न्याय की गुहार लगाई है. शिकायत करने वाली महिला आरोपी की तीसरी पत्नी है.

पीड़िता ने आयोग को बताया कि उसकी शादी के बाद पति ने पहले भी दो शादियां कर रखी थीं और उनके साथ भी ऐसा ही किया था. पहली और दूसरी पत्नी से अलग होने के बाद उसने मुझसे तीसरी शादी की. अब चौथी की तैयारी चल रही है. महिला ने कहा, ”हर पांच साल बाद वह नई जिंदगी शुरू करने का बहाना बनाता है. बिना तलाक दिए नया रिश्ता जोड़ रहा है. मैं और मेरी बेटी दोनों बर्बाद हो चुकी हैं.”

दो शादियों की बात छिपाई
पीड़ित तीसरी पत्नी ने आयोग में शिकायत करते हुए आरोप लगाया कि आरोपी ने अपनी पिछली दो शादियों की बात पूरी तरह छुपाई थी. उसने कहा, ”मुझे पता ही नहीं था कि वह पहले से दो बार शादी कर चुका है. जब पता चला तो मैंने आयोग का दरवाजा खटखटाया.”

कोरबा पुलिस को जांच के आदेश
मामले की गंभीरता देखते हुए छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष किरणमयी नाटक ने तुरंत जांच के निर्देश दे दिए हैं. आयोग ने साफ कहा कि यदि किसी व्यक्ति द्वारा विवाह विच्छेद के बिना दूसरी शादी की जाती है तो यह कानून के खिलाफ है. आयोग का कहना है कि इस तरह के मामलों को हल्के में नहीं लिया जा सकता, क्योंकि इससे पीड़ित महिला का जीवन प्रभावित होता है.

पुलिस को दिया ये आदेश
आयोग ने कोरबा जिला पुलिस-प्रशासन को आदेश दिया कि मामले की तत्काल जांच कर आरोपी पति के खिलाफ उचित कार्रवाई की जाए. साथ ही पीड़ित महिला और उसकी बेटी को सुरक्षा मुहैया कराने के भी निर्देश दिए गए हैं.

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    EXAM; बोर्ड परीक्षा के प्रश्न पत्र लीक मामले को संज्ञान में लेते हुए एफ आई आर दर्ज, जांच प्रारंभ

    रायपुर, छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मण्डल, रायपुर द्वारा दिनांक 14 मार्च 2026 को कक्षा 12 वीं की हिन्दी विषय की बोर्ड परीक्षा सफलतापूर्वक संपन्न कराई गई। इस संबंध में मण्डल को…

    CRIME; कार से 75 लाख नगद जब्त, दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही पुलिस

    महासमुंद, उडीसा सीमा पर छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले के कोमाखान थाना क्षेत्र में नियमित वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। टेमरी नाका में जांच के दौरान…

    You Missed

    FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……

    FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……

    BOLLYWOOD; विवाहित नायिकाएं…….

    BOLLYWOOD; विवाहित नायिकाएं…….

    SC; ‘जब तक नया टाइटल नहीं बताओगे, फिल्म रिलीज नहीं होने देंगे’, सुको की घूसखोर पंडत पर डायरेक्टर को फटकार

    SC; ‘जब तक नया टाइटल नहीं बताओगे, फिल्म रिलीज नहीं होने देंगे’, सुको की घूसखोर पंडत पर डायरेक्टर को फटकार

    ACTRESS;मीनाक्षी शेषाद्री 62 साल की उम्र में बिखेर रही जलवा, शॉर्ट्स और टॉप में समुंदर किनारे आईं नजर

    ACTRESS;मीनाक्षी शेषाद्री 62 साल की उम्र में बिखेर रही जलवा, शॉर्ट्स और टॉप में समुंदर किनारे आईं नजर

    BIGG BOSS; गौरव खन्ना बने बिग बॉस 19 के विजेता, चमचमाती ट्रॉफी के साथ मिला 50 लाख नकद इनाम

    BIGG BOSS; गौरव खन्ना बने बिग बॉस 19 के विजेता, चमचमाती ट्रॉफी के साथ मिला 50 लाख नकद इनाम

    FASHION; 45 की श्वेता तिवारी की जैसे घटा गई 15 साल उम्र!, शर्ट के साथ पैंट्स पहन गिराईं बिजलियां

    FASHION; 45 की श्वेता तिवारी की जैसे घटा गई 15 साल उम्र!, शर्ट के साथ पैंट्स पहन गिराईं बिजलियां