PROTEST; तहसील कार्यालय में नारेबाजी के साथ धरने पर बैठे किसान, तहसीलदार से हैं परेशान

महासमुंद, महासमुंद जिले के पिथौरा तहसीलदार से परेशान क्षेत्र के किसान तहसील परिसर में ही धरने पर बैठे हैं। पिथौरा के पूर्व जनपद सदस्य जितेन्द्र सिन्हा के साथ समर्थक और किसान अपनी समस्याओं को लेकर प्रदर्शन कर रहे है। इस दौरान प्रदर्शनकारी तहसीलदार मुर्दाबाद के नारे लगा रहे हैं। लेकिन तहसीलदार दफ्तर में नहीं है।

पिथौरा इलाके के बुंदेली, बरेकेल, जामजूडा, पिथौरा के दर्जनभर किसान पिथौरा तहसीलदार मनीषा देवांगन के खिलाफ आक्रोशित होकर धरने पर बैठे हैं। किसानों का कहना है कि वे अपनी समस्याओं को लेकर बार-बार पिथौरा तहसीलदार के दफ्तर आकर थक गए पर समस्याओं का अब तक समाधान नहीं हुआ है।

किसान अंकित शर्मा, विनोद शर्मा ने बताया कि वे लोग अपनी जमीन का नजरी नक्शा के लिए लगातार पिथौरा तहसीलदार के पास कई बार आए लेकिन अब तक काम नहीं हुआ। समे लाल, झगरू ने कहा, मैं अपना धान नहीं बेच पा रहा हूं। तहसीलदार के पास समस्या बताते कई बार आ चुका हूं पर कोई समाधान नहीं हो पाया है। एक साल से तहसीलदार के चक्कर काट रहा हूं। मेरा जमीन संबंधित कार्य अब तक नहीं हो पाया है, जिससे मैं बहुत परेशान हूं।

पिथौरा तहसील परिसर में प्रदर्शन की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और धरने पर बैठे जितेन्द्र सिन्हा को उठाकर पिथौरा थाना ले गई। वहीं इस मामले में तहसीलदार मनीषा देवांगन ने कहा कि अभी मैं ट्रेनिंग में हूं। कार्यालय पहुंचकर किसानों से बात कर उनकी समस्याओं का समाधान किया जाएगा।

  • Related Posts

    FIR; वन कर्मियों को चार घंटे बंधक बनाने वाले 10 ग्रामीणों पर जुर्म दर्ज, अवैध शिकार की खबर पर पहुंचा था अमला

    महासमुंद, छत्तीसगढ के महासमुंद जिले के खल्लारी थाना क्षेत्र के ग्राम तमोरा के वनखंड कक्ष क्रमांक 95-96 में जंगली सुअर के अवैध शिकार और वन्य मांस के अवैध विक्रय की…

    COLLECTOR; नियम सबके लिए बराबर, कलेक्टर ने खुद को दे दी सजा, कर्मचारी भी रह गए सन्न

    बिलासपुर, आमतौर पर सरकारी दफ्तरों में फाइलें लेट होने पर सिर्फ नोटिस या चेतावनी देकर छोड़ दिया जाता है, लेकिन मुंगेली कलेक्टर अमृत विकास तोपनो ने इसे बदलने के लिए…

    You Missed

    DEATH; नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार आज, पुणे स्थित फार्महाउस में राजकीय सम्मान संग होगी अंतिम विदाई

    DEATH; नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार आज, पुणे स्थित फार्महाउस में राजकीय सम्मान संग होगी अंतिम विदाई

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा