WEATHER;कल से नौतपा होंगे शुरू, आज है अंधड़ व बारिश की संभावना

 रायपुर, साल के सबसे गर्म नौ दिन, जिन्हें नौतपा कहा जाता है, इसकी शुरुआत 25 मई से हो रही है और 2 जून तक रहेगी। ज्योतिषियों के अनुसार 25 मई दोपहर 3.17 बजे सूर्य के रोहिणी नक्षत्र में प्रवेश के साथ ही नौतपा शुरू होगी और कृष्ण पक्ष की द्वितीया को सूर्य कृतिका से रोहिणी नक्षत्र में प्रवेश कर आठ जून तक इसी नक्षत्र में रहेंगे।

मौसम विशेषज्ञों के अनुसार नौतपा के शुरूआती चार दिन में तो तापमान में विशेष बदलाव नहीं होगा, लेकिन प्रदेश के कुछ क्षेत्रों में बारिश के साथ अंधड़ चलने की संभावना है। द्रोणिका के प्रभाव से प्रदेश में इन दिनों नमी का आना शुरू हो गया है।इसके चलते शुक्रवार को बस्तर व सरगुजा संभाग के कुछ क्षेत्रों में अंधड़ के साथ बारिश के आसार हैं। हालांकि प्रदेश के अन्य क्षेत्रों में तापमान में कोई विशेष बदलाव नहीं होगा।

यह बन रहा सिस्टम

मौसम विशेषज्ञ एचपी चंद्रा ने बताया कि एक द्रोणिका उत्तर पश्चिम राजस्थान से झारखंड तक 0.9 किमी ऊंचाई तक फैला है। साथ ही ऊपरी हवा का चक्रीय चक्रवाती परिसंचरण पश्चिम बिहार के ऊपर 0.9 किमी ऊंचाई तक फैला हुआ है। इसके प्रभाव से उत्तर व दक्षिण छत्तीसगढ़ के कुछ जिलों में अंधड़ चलने के साथ ही बारिश के आसार हैं। विशेषज्ञों के अनुसार 27 व 28 मई को तपिश बढ़ने की संभावना है तथा 29 मई को तापमान में थोड़ी गिरावट आएगी और तपिश कम होगी। इसके बाद 30 मई से 2 जून तक मौसम के मिजाज में विशेष बदलाव की उम्मीद नहीं है।

प्रदेश में तिल्दा रहा सबसे गर्म

गुरुवार को प्रदेशभर में तिल्दा सर्वाधिक गर्म रहा, तिल्दा का अधिकतम तापमान 42.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले चार दिनों तक प्रदेश के अधिकतम तापमान में विशेष बदलाव नहीं होगा। प्रदेश के कुछ क्षेत्रों में अंधड़ के साथ बारिश की संभावना है।पेंड्रा रोड का अधिकतम तापमान 39.6 डिग्री सेल्सियस और अंबिकापुर का अधिकतम तापमान 38.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। प्रदेश में मौसम का मिजाज फिलहाल ऐसा ही बना रहेगा और कुछ क्षेत्रों में अंधड़ चलने के साथ हल्की बारिश के आसार बने हुए हैं।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    TOBACCO;युवा उम्र में बढ़ रहा कैंसर और फेफड़ों की बीमारियों का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी

    विश्व तंबाकू निषेध दिवस; देश में होने वाले लगभग एक-तिहाई कैंसर तंबाकू सेवन से जुड़े, समय रहते छोड़ने पर जोखिम कम रायपुर, विश्व तंबाकू निषेध दिवस के अवसर पर रामकृष्णा…

    IRAN WAR; विदेश मंत्रालय ने कहा- आठ भारतीयों की जान गई, 55 लाख यात्री भारत लौट चुके

    नई दिल्ली, पश्चिम एशिया में बढ़ते संघर्ष के बीच, विदेश मंत्रालय (एमईए) ने सोमवार को कहा कि क्षेत्र में “विभिन्न घटनाओं” में आठ भारतीय नागरिकों की जान चली गई है,…

    You Missed

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…