WEATHER;छत्‍तीसगढ़ में मौसम ने बदली करवट, उत्‍तरी ठंडी हवाओं से लुढ़का पारा, फिर बढ़ी ठंड

रायपुर, छत्‍तीसगढ़ में मौसम ने करवट बदली है और उत्तर से आने वाली ठंडी हवाओं के प्रभाव से ठंड एक बार फिर से लौटने लगी है। मौसम विभाग का कहना है कि आने वाले कुछ दिनों में न्यूनतम तापमान में गिरावट आने से ठंड और बढ़ेगी।

मौसम विज्ञानियों का कहना है कि उत्तर से अब ठंडी और शुष्क हवाएं आएंगी। इसके चलते अगले तीन दिनों में न्यूनतम तापमान में तीन डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आएगी। इससे ठंड में भी बढ़ोतरी होगी। गुरुवार को प्रदेशभर में कोरिया सबसे ठंडा रहा, कृषि विज्ञान केंद्र कोरिया में न्यूनतम तापमान 11.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अंबिकापुर में न्यूनतम तापमान 12.6 डिग्री रहा, जो सामान्य से चार डिग्री ज्यादा रहा। मौसम विज्ञानी एचपी चंद्रा ने बताया कि प्रदेश में मौसम का मिजाज अभी ऐसा ही रहेगा। उत्तर से आने वाली ठंडी हवाएं अब ठंड बढ़ाएंगी।

दिनभर छाए रहे बादल, कुछ क्षेत्रों में हुई बारिश

गुरुवार सुबह से ही रायपुर सहित प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में बादल छाए रहे। साथ ही प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में हल्की बारिश भी हुई। दिन में बादल छाए रहने व हल्की बारिश के कारण प्रदेश में अधिकतम तापमान में पांच डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट आई है, हालांकि न्यूनतम तापमान बढ़ा है। उत्तर से आने वाली ठंडी हवाओं ने ठंड भी बढ़ा दी है। मौसम का करवट बदलते ही गुरुवार को इतने दिनों से ठंडा पड़े गर्म कपड़ों के स्टालों में ग्राहकों की थोड़ी भीड़ भी नजर आई। गर्म कपड़ों पर 60 प्रतिशत तक की छूट दी जा रही है।

रायपुर का अधिकतम तापमान दो डिग्री और बिलासपुर का पांच डिग्री गिरा

गुरुवार को रायपुर का अधिकतम तापमान 26.6 डिग्री रहा, जो सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस कम रहा। इसी प्रकार बिलासपुर का अधिकतम तापमान 22.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से पांच डिग्री सेल्सियस कम रहा। राजनांदगांव व अंबिकापुर को छोड़ प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में अधिकतम तापमान में गिरावट है। इसी प्रकार न्यूनतम तापमान में पांच डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी आई। रायपुर का न्यूनतम तापमान 19.0 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से पांच डिग्री सेल्सियस ज्यादा रहा।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    IRAN WAR; विदेश मंत्रालय ने कहा- आठ भारतीयों की जान गई, 55 लाख यात्री भारत लौट चुके

    नई दिल्ली, पश्चिम एशिया में बढ़ते संघर्ष के बीच, विदेश मंत्रालय (एमईए) ने सोमवार को कहा कि क्षेत्र में “विभिन्न घटनाओं” में आठ भारतीय नागरिकों की जान चली गई है,…

    WAR; ट्रंप ने घोषित की नेशनल इमरजेंसी, अमेरिका के एयरपोर्ट पर मचा हड़कंप, अचानक क्यों लिया ये फैसला?

    वॉशिंगटन,  अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने देश के एयरपोर्ट्स पर मचे भारी हड़कंप को देखते हुए ‘नेशनल इमरजेंसी’ का ऐलान कर दिया है. पिछले 41 दिनों से जारी सरकारी कामबंदी…

    You Missed

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…

    FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……

    FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……