WEATHER; राजधानी में सुबह हल्की बारिश, छत्‍तीसगढ़ में उत्तरी हवाओं ने बढ़ाई ठिठुरन, इन पांच जिलों में आज बारिश के आसार

रायपुर,  द्रोणिका के प्रभाव के साथ ही उत्तर से आने वाली ठंडी हवाओं ने छत्‍तीसगढ़ में ठिठुरन बढ़ा दी है। बादल छाए रहने के साथ ही हल्की बूंदाबांदी के चलते सुबह व रात के साथ ही दोपहर में भी ठंड बढ़ गई है। रविवार की सुबह हल्की बारिश से मौसम सर्द हो हो गया है। आसमान में चारों ओर बादलों का डेरा है। बंगाल की खाड़ी से नमी युक्त ठंडी हवाएं आ रही है। शहर धुंध से लिपटा हुआ है। मौसम को देख मन खुशी से झूम रहा है। सूर्योदय से पहले रिमझिम बारिश देखने को मिली, धुंध व ठंड ने कई क्षेत्रो में बेहाल  किया है। राजधानी का मौसम अभी ऐसा ही कुछ बना हुआ है।

ठंडी हवाओं के कारण दिन के अधिकतम तापमान में सात डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट आई है और प्रदेश भर में बलरामपुर सबसे ठंडा रहा। एआरजी बलरामपुर में न्यूनतम तापमान 7.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विज्ञानियों का कहना है कि आने वाले 48 घंटों में ठिठुरन और बढ़ने वाली है, न्यूनतम तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस की गिरावट आएगी। प्रदेश में मौसम का मिजाज अभी ऐसा ही बना रहने की संभावना है।

छत्‍तीसगढ़ में बदला मौसम, बूंदाबांदी ने बढ़ा दी ठिठुरन

शनिवार सुबह से ही रायपुर सहित प्रदेश भर में बादल छाए रहे और प्रदेश के कुछ क्षेत्रों में हल्की बूंदाबांदी भी हुई। बादल व हल्की बूंदाबांदी ने दोपहर के वक्त भी ठिठुरन बढ़ा दी है और दोपहर में भी लोगों को स्वेट, जैकेट पहने देखा जा सकता है। रायपुर का अधिकतम तापमान 24.8 डिग्री रहा, जो सामान्य से चार डिग्री सेल्सियस कम रहा। इसी प्रकार बिलासपुर का अधिकतम तापमान 20.8 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से सात डिग्री सेल्सियस कम रहा।

मौसम वेधशाला के विज्ञानी डा. एचपी चंद्रा के मुताबिक एक द्रोणिका दक्षिण अंदरूनी कर्नाटक से पूर्वी विदर्भ तक 0.9 किलोमीटर ऊंचाई तक स्थित है। प्रदेश में प्रचुर मात्रा में बंगाल की खाड़ी से नमी आने के कारण बादल छाए रहे। प्रदेश में 21 जनवरी को एक-दो स्थानों पर बहुत हल्की वर्षा होने की संभावना है। बंगाल की खाड़ी से नमी आने के कारण आंशिक रूप से बादल रहने की संभावना है।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    IRAN WAR; विदेश मंत्रालय ने कहा- आठ भारतीयों की जान गई, 55 लाख यात्री भारत लौट चुके

    नई दिल्ली, पश्चिम एशिया में बढ़ते संघर्ष के बीच, विदेश मंत्रालय (एमईए) ने सोमवार को कहा कि क्षेत्र में “विभिन्न घटनाओं” में आठ भारतीय नागरिकों की जान चली गई है,…

    WAR; ट्रंप ने घोषित की नेशनल इमरजेंसी, अमेरिका के एयरपोर्ट पर मचा हड़कंप, अचानक क्यों लिया ये फैसला?

    वॉशिंगटन,  अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने देश के एयरपोर्ट्स पर मचे भारी हड़कंप को देखते हुए ‘नेशनल इमरजेंसी’ का ऐलान कर दिया है. पिछले 41 दिनों से जारी सरकारी कामबंदी…

    You Missed

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…

    FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……

    FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……