WEATHER; छग में गुरुवार और शुक्रवार को अंधड़ के साथ ही बारिश का अलर्ट, तीन डिग्री बढ़ेगा तापमान

रायपुर, द्रोणिका के प्रभाव से गुरुवार व शुक्रवार को भी देर शाम या रात के वक्त प्रदेश के कुछ क्षेत्रों में अंधड़ चलने के साथ बारिश के आसार है। साथ ही अगले पांच दिनों में अधिकतम तापमान में तीन डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी होगी। मंगलवार रात को हुई बारिश के चलते बुधवार को भी थोड़ी नमी रही और इसके असर से रायपुर का अधिकत तापमान 39.2 डिग्री और न्यूनतम तापमान 24.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दोनों ही सामान्य से एक डिग्री कम रहे। प्रदेश भर में तिल्दा सर्वाधिक गर्म रहा,एआरजी तिल्दा का अधिकतम तापमान 41.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम विज्ञानियों के अनुसार आने वाले दो दिनों तक मौसम का मिजाज ऐसे ही रहेगा और उसके बाद मौसम साफ होगा तथा अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी होगी। अभी द्रोणिका के प्रभाव से देर शाम या रात के वक्त प्रदेश के कुछ क्षेत्रों में अंधड़ व बारिश हो सकती है। पेंड्रा रोड का अधिकतम तापमान 39.0 डिग्री और अंबिकापुर का अधिकतम तापमान 38.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम विज्ञानी एचपी चंद्रा ने बताया कि एक उत्तर दक्षिण द्रोणिका तेलंगाना और उसके आसपास से तमिलनाडु तक है। इसके प्रभाव से गुरुवार को प्रदेश के कुछ क्षेत्रों में हल्की वर्षा के साथ ही अंधड़ चलने की संभावना है। हालांकि तापमान में कोई विशेष बदलाव नहीं होगा और अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी जारी रहेगी।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    TORTOISE; गंजाम में प्रकृति का अद्भुत नज़ारा, रुषिकुल्या बीच पर 2 लाख ऑलिव रिडले कछुओं की सामूहिक नेस्टिंग

    भुबनेश्वर, ओडिशा के गंजाम जिले स्थित रुषिकुल्या समुद्र तट पर इस साल भी ऑलिव रिडले समुद्री कछुओं की दुर्लभ सामूहिक नेस्टिंग (Arribada) देखने को मिली है। ब्रह्मपुर फॉरेस्ट डिवीजन के…

    WhatsApp; व्हाट्सऐप प्राइवेसी में बड़ा बदलाव! अब पढ़ते ही 15 मिनट में गायब हो जाएंगे मैसेज

    नईदिल्ली, वॉट्सऐप एक जबरदस्त नया प्राइवेसी फीचर लाने वाला है, जिससे चैटिंग का अंदाज पूरी तरह बदल जाएगा. इस फीचर के आने के बाद आपके मैसेज पढ़े जाने के कुछ…

    You Missed

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…

    FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……

    FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……

    BOLLYWOOD; विवाहित नायिकाएं…….

    BOLLYWOOD; विवाहित नायिकाएं…….

    SC; ‘जब तक नया टाइटल नहीं बताओगे, फिल्म रिलीज नहीं होने देंगे’, सुको की घूसखोर पंडत पर डायरेक्टर को फटकार

    SC; ‘जब तक नया टाइटल नहीं बताओगे, फिल्म रिलीज नहीं होने देंगे’, सुको की घूसखोर पंडत पर डायरेक्टर को फटकार

    ACTRESS;मीनाक्षी शेषाद्री 62 साल की उम्र में बिखेर रही जलवा, शॉर्ट्स और टॉप में समुंदर किनारे आईं नजर

    ACTRESS;मीनाक्षी शेषाद्री 62 साल की उम्र में बिखेर रही जलवा, शॉर्ट्स और टॉप में समुंदर किनारे आईं नजर

    BIGG BOSS; गौरव खन्ना बने बिग बॉस 19 के विजेता, चमचमाती ट्रॉफी के साथ मिला 50 लाख नकद इनाम

    BIGG BOSS; गौरव खन्ना बने बिग बॉस 19 के विजेता, चमचमाती ट्रॉफी के साथ मिला 50 लाख नकद इनाम