WEATHER; छत्‍तीसगढ़ में दिखेगा चक्रवात का असर, रविवार को इन इलाकों में बारिश के आसार

रायपुर, पश्चिमी विक्षोभ और चक्रवात के प्रभाव से छत्‍तीसगढ़ में मौसम का मिजाज बदलने वाला है। मौसम विभाग का कहना है कि अधिकतम व न्यूनतम तापमान में विशेष बदलाव नहीं होगा, लेकिन रविवार तीन दिसंबर से प्रदेश में बारिश शुरू होने की संभावना है। विशेषकर बस्तर क्षेत्र में तीन, चार व पांच दिसंबर को बारिश की संभावना है तथा मध्य छ्तीतसगढ़ में चार, पांच और छह दिसंबर को बारिश के आसार है। इसी प्रकार सरगुजा संभाग में भी पांच व छह दिसंबर को बारिश हो सकती है।

मौसम विज्ञानी एचपी चंद्रा ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में बादल छाने के साथ ही वर्षा के आसार है। इसके चलते अभी अधिकतम व न्यूनतम तापमान में विशेष बदलाव नहीं होगा। रविवार से प्रदेश में बारिश शुरू होने के आसार है।

रायपुर में न्यूनतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री ज्यादा

रायपुर में अधिकतम तापमान 31.8 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 20.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री ज्यादा व न्यूनतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री ज्यादा रहा। प्रदेश भर में कांकेर सबसे ठंडा रहा, कृषि विज्ञान केंद्र कांकेर में न्यूनतम तापमान 16.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    CAPTAIN; जब सब डर गए, तब कैप्टन स्मित मच्छार ने संभाला मोर्चा, सिखा गए जिंदगी का ये बड़ा सबक, पीएम ने भी सराहा

    नईदिल्ली, आसमान में उड़ रहा एक विमान, सैकड़ों जिंदगियां और अचानक कॉकपिट के अंदर ऐसा संकट, जिसकी किसी ने कल्पना तक नहीं की थी। हालात इतने बिगड़ गए कि विमान…

    WILD LIFE ; उडीसा के माहौल में तेजी से ढल रहे विदेशी मेहमान ओरंगुटान, मूल देश का पता लगाने के लिए जल्द होगा डीएनए टेस्ट

    0 दक्षिणपूर्वी एशियाई द्वीप समूह बोर्नियो और सुमात्रा के वर्षावनों में पाए जाते हैं भुवनेश्वर, ओडिशा में रेस्क्यू कर लाए गए दुर्लभ प्रजाति के ओरंगुटान राज्य की जलवायु और वातावरण…

    You Missed

    FILM; 77 साल और ड्रीम गर्ल………………..

    FILM; 77 साल और ड्रीम गर्ल………………..

    DEATH; नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार आज, पुणे स्थित फार्महाउस में राजकीय सम्मान संग होगी अंतिम विदाई

    DEATH; नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार आज, पुणे स्थित फार्महाउस में राजकीय सम्मान संग होगी अंतिम विदाई

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच