WEATHER; हवा-पानी के साथ छत्तीसगढ में मानसून की एंट्री के आसार, अगले 5 दिन गरज-चमक के साथ बारिश का अलर्ट

रायपुर, छत्तीसगढ़ में मानसून के पहले मौसम का मिजाज बदल गया है. छत्तीसगढ़ में अगले पांच दिनों तक गरज-चमक, तेज हवाओं और हल्की बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है, जिसे लेकर मौसम विभाग का कहना है कि 11 जून से आंधी-बारिश की गतिविधियों में और तेजी आएगी.बहरहाल परसों की तरह बीती रात को राजधानी रायपुर समेत प्रदेश के कुछ स्थानों पर बूंदाबांदी के साथ हल्की बारिश हुई।

इसी के साथ अगले 2 से 3 दिनों में दक्षिण-पश्चिम मानसून के प्रदेश के कुछ और हिस्सों में आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियां पूरी तरह अनुकूल बनी हुई हैं. हालांकि पिछले 24 घंटों में अधिकतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं हुआ है, लेकिन मंगलवार की शाम रायपुर और दुर्ग जिले के कई इलाकों में जमकर बादल बरसे।

मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक, दक्षिण-पश्चिम मानसून फिलहाल महाराष्ट्र, कर्नाटक, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, ओडिशा, झारखंड और बिहार की ओर तेजी से आगे बढ़ रहा है।इसी के साथ छत्तीसगढ़ में भी मानसून के प्रवेश के लिए अनुकूल परिस्थितियां बन गई हैं। विभाग ने अगले 3 से 4 दिनों में प्रदेश के कुछ हिस्सों में मानसून पहुंचने की संभावना जताई है।

राजधानी रायपुर के लिए जारी स्थानीय पूर्वानुमान के अनुसार, बुधवार यानि आज आसमान आंशिक रूप से बादलों से ढका रह सकता है। शहर का अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    FLOOD; भारी बारिश को लेकर मंत्री केदार कश्यप ने बस्तर संभाग के सभी कलेक्टरों से ली स्थिति की जानकारी

    *प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्य तेज करने और संवेदनशील इलाकों की लगातार निगरानी के दिए निर्देश रायपुर, बस्तर संभाग में लगातार हो रही भारी बारिश और कई क्षेत्रों…

    HOLIDAY; भारी बारिश के मद्देनजर शनिवार को प्रदेश के सभी स्कूलों में रहेगा अवकाश

    0 प्रदेश के सभी शासकीय, अशासकीय एवं अनुदान प्राप्त विद्यालयों में 26 सितंबर को रहेगा अवकाश रायपुर, प्रदेश में लगातार हो रही भारी बारिश और मौसम की मौजूदा स्थिति को…

    You Missed

    DEATH; नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार आज, पुणे स्थित फार्महाउस में राजकीय सम्मान संग होगी अंतिम विदाई

    DEATH; नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार आज, पुणे स्थित फार्महाउस में राजकीय सम्मान संग होगी अंतिम विदाई

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा