WhatsApp Feature New Update; ऐप में आया दमदार प्राइवेसी फीचर, नहीं पता कर पाएगा कोई आपकी लोकेशन

नई दिल्ली, इंस्टैंट मैसेजिंग ऐप वॉट्सऐप (Whatsapp) हमारी जिंदगी का अहम हिस्सा हो गया है. चाहे फैमिली हो या ऑफिस का कामकाज, यह हर जगह संपर्क का आसान जरिया बन चुका है. यूजर्स के एक्सपीरियंस को बेहतर बनाने के लिए मेटा (Meta) के स्वामित्व वाली कंपनी वॉट्सऐप अपने प्लेटफॉर्म पर नए बदलाव करती रहती है. इसी कड़ी में वॉट्सऐप ने एक नया ‘प्रोटेक्ट आईपी एड्रेस इन कॉल्स’ (Protect IP Address in Calls) ऑप्शन ऐड किया है, जो कॉल पर अन्य पार्टीज से आपकी लोकेशन को हाइड (Location Hide) में मदद करता है.

नया फीचर वॉट्सऐप सर्वर के माध्यम से रिलेइंग कॉल आपके आईपी एड्रेस को दूसरे यूजर्स से हाइड करता है, जिससे यह सुनिश्चित होता है कि कॉल के दौरान अन्य यूजर्स आपके आईपी को नहीं देख सकता है और बाद में आपकी लोकेशन का भी पता नहीं लगा सकता है. वाट्सऐप ने बुधवार को एक ब्लॉग पोस्ट में कहा, ”आजकल लोगों द्वारा यूज किए जाने वाले अधिकांश कॉलिंग प्रोडक्ट में पार्टिसिपेट के बीच पीयर-टू-पीयर कनेक्शन होते हैं. यह सीधा कनेक्शन तेजी से डेटा ट्रांसफर और बेहतर कॉल क्वालिटी की इजाजत देता है, लेकिन इसका मतलब यह भी है कि पार्टिसिपेंट को एक-दूसरे के आईपी एड्रस जानने की जरूरत है.”

प्राइवेसी और सुरक्षा की एक अतिरिक्त लेयर प्रदान करता है नया फीचर
आईपी एड्रस में ऐसी जानकारी हो सकती है जिसके बारे में हमारे कुछ सबसे अधिक प्राइवेसी-जागरूक यूजर्स ध्यान रखते हैं, जैसे ब्रॉड ज्योग्राफिकल लोकेशन या इंटरनेट प्रोवाइडर आदि. कंपनी के अनुसार, यह नया फीचर प्राइवेसी और सुरक्षा की एक अतिरिक्त लेयर प्रदान करता है जो विशेष रूप से उनके सबसे अधिक प्राइवेसी के प्रति जागरूक यूजर्स के लिए तैयार है.

एंड-टू-एंड एन्क्रिप्टेड हैं वाट्सऐप कॉल
कॉल रिलेइंग का उपयोग करते समय कंपनी ने जिक्र किया कि यूजर्स को कॉल की क्वालिटी कम हो सकती है और इस बात पर भी जोर दिया कि “वाट्सऐप पर आपकी कॉल एंड-टू-एंड एन्क्रिप्टेड हैं. कोई भी, यहां तक ​​कि वाट्सऐप भी उन्हें नहीं सुन सकता है.

फीचर को एक्सेस करने का तरीका

  • इस फीचर को एक्सेस करने के लिए सबसे पहले वाट्सऐप के Settings में जाएं.
  • इसके बाद Privacy पर जाएं.
  • अब Advanced पर क्लिक करें.
  • इसके बाद आप Protect IP Address in calls को चालू या बंद कर सकते हैं.
  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    GOLD; सोने और चांदी के गिर गए दाम, चांदी 2 लाख 35 हजार रुपए किलो

    नईदिल्ली, भारत में सोने और चांदी की कीमतें इन दिनों आसमान छू रही हैं. खरीदारों के बीच कॉम्पिटिशन है, और इन्वेस्टर लगातार इन्वेस्ट कर रहे हैं. इन सबके बीच, आज…

    GOLD-SILVER; लगातार तीसरे दिन धड़ाम से गिरी चांदी, एक ही झटके में 16 हजार कम हुई कीमत

    नईदिल्ली, पिछले कई महीनों से चांदी की कीमतें लगातार आसमान छू रही थीं. बढ़ती कीमतों का सिलसिला अब थम गया है. चांदी में लगातार तीसरे दिन गिरावट जारी है. जहां…

    You Missed

    MFPA; छत्तीसगढ में हरा सोना संग्रहण की तैयारी तेज, संघ ने बस्तर को किया फोकस,16 लाख 72 हजार मानक बोरा तेंदूपत्ता संग्रहण का लक्ष्य

    MFPA; छत्तीसगढ में हरा सोना संग्रहण की तैयारी तेज, संघ ने बस्तर को किया फोकस,16 लाख 72 हजार मानक बोरा तेंदूपत्ता संग्रहण का लक्ष्य

    ELEPHENT; धान की रखवाली में लगे मंडी प्रभारी को हाथी ने कुचलकर मार डाला, बाल बाल बची पत्नी और 2 कर्मचारी

    ELEPHENT; धान की रखवाली में लगे मंडी प्रभारी को हाथी ने कुचलकर मार डाला, बाल बाल बची पत्नी और 2 कर्मचारी

    UPSC; यूपीएससी CSE का फाइनल रिजल्ट, मेरिट लिस्ट, कट-ऑफ और टॉपर्स के नाम जल्द होंगे जारी 

    UPSC; यूपीएससी CSE का फाइनल रिजल्ट, मेरिट लिस्ट, कट-ऑफ और टॉपर्स के नाम जल्द होंगे जारी 

    POLITICS; नीतीश कुमार ने राज्यसभा के लिए खुद किया कन्फर्म, नए सीएम के लिए रहें तैयार

    POLITICS; नीतीश कुमार ने राज्यसभा के लिए खुद किया कन्फर्म, नए सीएम के लिए रहें तैयार

    WAR; भारत से लौट रहे ईरानी वॉरशिप पर अमेरिका का हमला, मारे गए 80 लोग

    WAR; भारत से लौट रहे ईरानी वॉरशिप पर अमेरिका का हमला, मारे गए 80 लोग

    ENCOUNTER; दक्षिण बस्तर में सुरक्षबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, होली में 5 लाख का इनामी नक्सली ढेर

    ENCOUNTER; दक्षिण बस्तर में सुरक्षबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, होली में 5 लाख का इनामी नक्सली ढेर