WILD BUFFALO; उदन्ती सीतानदी टाइगर रिजर्व के वन भैंसे छोटू की शुद्धता जांच की मांग पर क्यों खफा हैं PCCF

0 अपर मुख्य सचिव को लिखा भविष्य में सिंघवी के पत्रों का संज्ञान न ले

रायपुर, वर्षों से उदंती–सीतानदी टाइगर रिजर्व में रखे गए वन भैंसे छोटू को वन विभाग द्वारा उदंती का अंतिम शुद्ध नस्ल का जंगली भैंसा बताया जा रहा है। डिप्टी डायरेक्टर उदंती–सीतानदी टाइगर रिजर्व से पूछने पर कि किस आधार पर छोटू को शुद्ध नस्ल का जंगली भैंसा बताया जा रहा है, डिप्टी डायरेक्टर ने एक डीएनए रिपोर्ट दी उसमे कहीं नहीं लिखा है कि छोटू शुद्ध नस्ल का जंगली भैंसा है और और न ही डीएनए रिपोर्ट इस दावे की पुष्टि करती है।

वन विभाग जिस डीएनए रिपोर्ट का हवाला देता है, उसका अध्ययन करने पर यह सामने आता है कि उस रिपोर्ट में केवल उदंती क्षेत्र के जंगली भैंसों के आनुवंशिक आंकड़े प्रस्तुत किए गए हैं। रिपोर्ट में कहीं भी किसी एक भैंसे को शुद्ध नस्ल घोषित नहीं किया गया है। रिपोर्ट मुख्यतः भैंसों के बीच आनुवंशिक विविधता (genetic variation) और समानता/असमानता को दर्शाती है, न कि किसी एक भैंसे की शुद्धता (purity) का प्रमाण प्रस्तुत करती है। ऐसे में छोटू वन भैंसे को अंतिम शुद्ध नस्ल का जंगली भैंसा बताना वैज्ञानिक रूप से प्रमाणित निष्कर्ष नहीं माना जा सकता। छोटू को वास्तव में शुद्ध नस्ल का जंगली भैंसा बताया जा रहा है, तो इसके लिए स्पष्ट वैज्ञानिक प्रमाण और विशेषज्ञों की अधिकृत व्याख्या सार्वजनिक की जानी चाहिए।

छोटू की शुद्धता की जांच की मांग पर शासन ने दिए थे परीक्षण के आदेश 

दर असल वन विभाग बरनावापारा अभयारण्य में रखी गई असम से लाई गई मादाओं मे से दो मादा जंगली भैंसों को उदंती–सीतानदी टाइगर रिजर्व लाकर शुद्ध नस्ल का बताए जा रहे छोटू वन भैसे के साथ प्रजनन कराने की तैयारी मे है। ऐसे में यह आवश्यक है कि पहले डीएनए रिपोर्ट की वैज्ञानिक स्थिति पूरी तरह स्पष्ट कर ली जाए । अगर अंतिम वैज्ञानिक निष्कर्ष के बिना छोटू के साथ असम की शुद्ध नस्ल की मादा वन भैसों से प्रजनन कराया जाता है और बाद में वैज्ञानिक निष्कर्ष में छोटू शुद्ध नस्ल का नहीं पाया तो इससे उत्पन्न संतानों की आनुवंशिक शुद्धता पर प्रश्न उठेंगे। इसलिए रायपुर निवासी नितिन सिंघवी ने शासन को पत्र लिख कर छोटू के शुद्धता की जाच की मांग थी जिसपर शासन ने प्रधान मुख्य वन संरक्षक (वन्यप्राणी) को दावों का परीक्षण करने के लिए आदेशित किया है। शासन के पत्र के जवाब में प्रधान मुख्य संरक्षक (वन्यजीव) जो कि डीएनए के विशेषज्ञ नहीं हैं बिना किसी वैज्ञानिक संस्थान से जांच करवाए, अपर मुख्य सचिव को लिखा कि छोटू शुद्ध नस्ल का है और भविष्य में नितिन सिंघवी के उक्त विषय के सम्बन्ध में संज्ञान न लेने के लिए पत्र लिखा है।

वन्यजीव प्रेमियों की आवाज दबाने की कोशिश

सिंघवी ने वन विभाग पर आरोप लगाया है कि शासन को नागरिकों की आवाज न सुनने की अनुशंसा कर वन विभाग वन्यजीव प्रेमियों की आवाज दबाने का प्रयत्न कर रहा है जो कि स्वस्थ लोकतांत्रिक परम्पराओं के विरुद्ध है। वन विभाग सूचना का अधिकार के तहत जानकारी देने में अडंगा पैदा कर रहा है ताकि वन्यजीव प्रेमी विभाग की गलतियों पर आवाज नहीं उठा सके।

छोटू की उम्र नहीं बढ़ रही, क्या है कारण?

छोटू की उम्र दस्तावेजों में अभी भी 21 वर्ष दर्ज की जा रही है ताकि यह बताया जा सके कि वह प्रजनन योग्य है। दिसम्बर 2025 मे हुई बैठक के मिनिट्स मे उसे 21 वर्ष का बताया गया है। जबकि 2023 मे सूचना का अधिकार के तहत दिए गए दस्तावेजों मे भी उसे 21 वर्ष का बताया गया था। इस प्रकार अब वह 24 वर्ष का हो गया है। वन भैंसों की जंगल मे उम्र अधिकतम 18-20 पहुँच पाती है, कैद में जंगली भैंसे सामान्यतः 20–26 वर्ष तक जीवित रहते हैं। छोटू को भी बाड़े में कैद कर के रखा गया है।

क्या छोटू से प्रजनन करवाया जा सकता है?

छोटू उम्र के अंतिम दौर मे है उसकी उम्र 24 वर्ष से अधिक हो गई है, उम्र बढ़ने के साथ प्रजनन क्षमता काफी कम हो जाती है। शुक्राणुओं (वीर्य) की गुणवत्ता कम हो सकती है। छोटू को उम्र के कारण दिखाई नहीं देता। 2023 की वाइल्डलाइफ इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया की रिपोर्ट में यह उल्लेख मिलता है कि 2023 से कुछ साल पहले छोटू के साथ प्रजनन का प्रयास किया गया था, जो विफल रहा।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    FOREST; छत्तीसगढ़ वन कर्मचारी संघ के नए प्रदेश कार्यालय का शुभारंभ राजधानी रायपुर में

    रायपुर, छत्तीसगढ़ वन कर्मचारी संघ के नवीन प्रदेश कार्यालय का शुभारंभ गत दिवस राजधानी रायपुर में रायपुर वन मंडल कार्यालय परिसर में हुआ। पहले यह कार्यालय पंडरी रायपुर स्थित वन…

    POLICE; सशस्त्र बल में होगी 1816 पदों पर भर्ती, हाईटेक होगी परीक्षा

     छत्तीसगढ़ में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए खुशखबरी हैं. छत्तीसगढ़ में सशस्त्र बलों के लिए वर्ष 2026-27 के लिए 1816 पदों पर भर्ती की जाएगी. खास…

    You Missed

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…

    FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……

    FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……

    BOLLYWOOD; विवाहित नायिकाएं…….

    BOLLYWOOD; विवाहित नायिकाएं…….

    SC; ‘जब तक नया टाइटल नहीं बताओगे, फिल्म रिलीज नहीं होने देंगे’, सुको की घूसखोर पंडत पर डायरेक्टर को फटकार

    SC; ‘जब तक नया टाइटल नहीं बताओगे, फिल्म रिलीज नहीं होने देंगे’, सुको की घूसखोर पंडत पर डायरेक्टर को फटकार

    ACTRESS;मीनाक्षी शेषाद्री 62 साल की उम्र में बिखेर रही जलवा, शॉर्ट्स और टॉप में समुंदर किनारे आईं नजर

    ACTRESS;मीनाक्षी शेषाद्री 62 साल की उम्र में बिखेर रही जलवा, शॉर्ट्स और टॉप में समुंदर किनारे आईं नजर