WEATHER; बस्तर, दुर्ग और बिलासपुर संभाग में होगी भारी बारिश, इन जिलों में येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी 

रायपुर, छत्तीसगढ़ के अधिकतर क्षेत्रों में जोरदार बारिश हो रही है, जिसके चलते नदी, नाले उफान पर हैं. कई शहरों के निचले इलाकों में जलभराव की समस्या हो रही है. राजधानी रायपुर में आज भी सुबह से बारिश जारी है. प्रदेश के अधिकांश इलाकों में मंगलवार को हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है. वहीं दुर्ग, बस्तर और बिलासपुर संभाग के एक-दो स्थानों पर भारी से अति भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है.

मौसम विभाग ने राजधानी रायपुर में आज आसमान में बादल छाए रहने और बारिश की संभावना जताई है. इस दौरान तापमान 23 से 26 डिग्री सेल्सियस रह सकता है. बहरहाल आज अलसुबह से राजधानी में बारिश हो रही है।

दक्षिण-पश्चिम गंगेटिक पश्चिम बंगाल और उसके आसपास के क्षेत्र में एक निम्न दाब का क्षेत्र सक्रिय है, जिसके साथ ऊपरी वायुमंडल में लगभग 7.6 किलोमीटर की ऊंचाई तक एक चक्रीय चक्रवाती परिसंचरण फैला हुआ है. यह प्रणाली पश्चिम-उत्तर-पश्चिम दिशा में आगे बढ़ रही है और अगले 24 घंटों के भीतर झारखंड तथा उत्तर छत्तीसगढ़ तक पहुंचने की संभावना है.

 इसके अतिरिक्त, मानसून द्रोणिका समुद्र तल पर श्रीगंगानगर, सिरसा, मेरठ, वाराणसी, डाल्टनगंज, पुरुलिया और दक्षिण-पश्चिम गंगेटिक पश्चिम बंगाल के ऊपर स्थित निम्न दाब क्षेत्र से होते हुए दक्षिण-पूर्व दिशा में उत्तर-पूर्व बंगाल की खाड़ी तक विस्तारित है. साथ ही, एक और द्रोणिका दक्षिण राजस्थान से निकलकर मध्य मध्य प्रदेश, उत्तर छत्तीसगढ़ और दक्षिण झारखंड को पार करती हुई, दक्षिण-पश्चिम गंगेटिक पश्चिम बंगाल के ऊपर स्थित निम्न दाब केंद्र तक फैली है, जो 3.1 से 7.6 किलोमीटर ऊंचाई तक वायुमंडल में सक्रिय है. इन समग्र मौसमी प्रणालियों के कारण संबंधित क्षेत्रों में व्यापक प्रभाव पड़ने की संभावना है.

कई जिलों में अलर्ट जारी 

मौसम विभाग ने अगले तीन घंटों में धमतरी, बालोद, राजनांदगांव, रायपुर, दुर्ग और बेमेतरा में मेघगर्जन, आकाशीय बिजली, अचानक 30 से 40 किमी. की तेज हवा के साथ मध्यम वर्षा की संभावना जताई है. वहीं बीजापुर, दक्षिण बस्तर दंतेवाड़ा, बस्तर, नारायणपुर, कोंडागांव, उत्तर बस्तर कांकेर, धमतरी, बालोद, राजनांदगांव, गरियाबंद, महासमुंद, रायपुर, बलौदा बाज़ार, जांजगीर-चांपा, रायगढ़, बिलासपुर, कोरबा, जशपुर, गौरेला-पेंड्रा मरवाही, दुर्ग, बेमेतरा, कबीरधाम, मुंगेली, सुरगुजा, सूरजपुर, में हलकी वर्षा की संभावना है. 

  • Related Posts

    WEATHER;छत्तीसगढ़ में शीतलहर का दौर जारी,सर्द हवाओं से पारा 2 डिग्री तक गिरने की संभावना

    रायपुर, दिसंबर के बाद जनवरी भी ठिठुरन भरी रहने वाली है. मकर संक्रांति के पहले सर्द रातों से राहत मिलने की संभावना नहीं है. मौसम विभाग के अनुसार उत्तर से आने…

    WEATHER; छत्तीसगढ़ में ठंड का कहर! सरगुजा में 3.3 डिग्री पहुंचा पारा,टपकने लगी ओस की बूंदें, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

    रायपुर, मकर संक्रांति के पहले इन दिनों राजधानी रायपुर समेत छत्तीसगढ़ के कई इलाकों में कड़ाके की ठंड पड़ रही है. रायपुर में सुबह से घना कोहरा छाने के साथ-साथ…

    You Missed

    DMF; डीएमएफ फंड खर्च पर बवाल, जनप्रतिनिधियों को विश्वास में लिए बिना कार्य स्वीकृति पर सांसद-विधायक भड़के, रुपकुमारी ने अफसरों से पूछा- किसकी मंजूरी से हुए काम

    DMF; डीएमएफ फंड खर्च पर बवाल, जनप्रतिनिधियों को विश्वास में लिए बिना कार्य स्वीकृति पर सांसद-विधायक भड़के, रुपकुमारी ने अफसरों से पूछा- किसकी मंजूरी से हुए काम

    BJP; राज्यसभा चुनाव के लिए भाजपा ने उडीसा में मनमोहन सामल और सुजीत कुमार को बनाया उम्मीदवार, तीसरी सीट पर रोचक मुकाबले के आसार

    BJP; राज्यसभा चुनाव के लिए भाजपा ने उडीसा में मनमोहन सामल और सुजीत कुमार को बनाया उम्मीदवार, तीसरी सीट पर रोचक मुकाबले के आसार

    CRICKET;आकिब नबी को भारतीय टेस्‍ट टीम में शामिल करने की मांग तेज, BCCI ने दे दिया स्‍पष्‍ट जवाब

    CRICKET;आकिब नबी को भारतीय टेस्‍ट टीम में शामिल करने की मांग तेज, BCCI ने दे दिया स्‍पष्‍ट जवाब

    BJP; भाजपा ने राज्यसभा चुनाव के लिए लक्ष्मी वर्मा को बनाया उम्मीदवार, ढोल-नगाड़ों के साथ स्वागत

    BJP; भाजपा ने राज्यसभा चुनाव के लिए लक्ष्मी वर्मा को बनाया उम्मीदवार, ढोल-नगाड़ों के साथ स्वागत

    LIQUOR SCAM; पूर्व IAS अनिल टुटेजा और अनवर ढेबर समेत 5 को हाईकोर्ट से मिली जमानत

    LIQUOR SCAM; पूर्व IAS अनिल टुटेजा और अनवर ढेबर समेत 5 को हाईकोर्ट से मिली जमानत

    PSC; नियमों के तहत हुआ चयन,अभ्यर्थी चयन पर विवाद को लेकर पीएससी की सफाई

    PSC; नियमों के तहत हुआ चयन,अभ्यर्थी चयन पर विवाद को लेकर पीएससी की सफाई