आम आदमी पार्टी के नवनियुक्त पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण 29 को; विधानसभा चुनाव में जीत का मंत्र देंगे डॉ. पाठक

रायपुर, छत्तीसगढ़ में पार्टी के पुर्नगठन को लेकर आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रभारी संजीव झा ने 24 अप्रैल को प्रदेश की नई कार्यकारिणी की घोषणा कर दी है। नई कार्यकारिणी में लगभग 900 नवनियुक्त पदाधिकारियों के नामों की घोषणा की गई है। आम आदमी पार्टी प्रदेश अध्यक्ष कोमल हुपेंडी ने बताया कि 29 अप्रैल, शनिवार को आम आदमी पार्टी द्वारा शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें सभी नवनियुक्त पदाधिकारी शपथ ग्रहण करेंगे। 

“आप” प्रदेश अध्यक्ष कोमल हुपेंडी ने बताया कि शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन शहीद स्मारक भवन, कॉफी हाउस के सामने जयस्तंभ चौक, रायपुर में किया जाएगा। शपथ ग्रहण समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव एवं राज्यसभा सांसद डॉ. संदीप पाठक शामिल होंगे। इनके अलावा प्रदेश प्रभारी संजीव झा समेत पार्टी के अन्य वरिष्ठ नेता शामिल होंगे। समारोह में सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को डॉ. संदीप पाठक शपथ दिलाएंगे।

कोमल हुपेंडी ने बताया कि डॉ. संदीप पाठक शपथ ग्रहण समारोह में सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर संकल्प दिलाएंगे और कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए विधानसभा चुनाव में जीत का मंत्र देंगे। साथ सभी विधानसभा क्षेत्रों में ऐतिहासिक जीत हासिल करने के लिए संकल्प के साथ काम करने का आह्वान करेंगे। उन्होंने बताया कि शपथ ग्रहण समारोह की तैयारियां पूरी हो गईं हैं। सभी नव नियुक्त पदाधिकारियों को शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए निर्देशित किया गया है। शपथ ग्रहण समारोह को लेकर सभी नवनियुक्त पदाधिकारी काफी उत्साहित हैं।

  • Related Posts

    BJP; भाजपा विधायक दल की बैठक में बजट सत्र में पेश होने वाले विधेयकों पर हुआ मंथन, बंगाल और असम चुनाव को लेकर बनी रणनीति

    रायपुर, छत्तीसगढ़ में भाजपा विधायक दल की महत्वपूर्ण बैठक गुरुवार को मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में मुख्यमंत्री निवास नवा रायपुर में हुई। बैठक में आगामी विधानसभा सत्र की रणनीति और…

    POLITICS; 17 को कांग्रेस करेगी विधानसभा का घेराव, मनरेगा बचाओ संग्राम पर सरकार के खिलाफ हल्ला बोल

    रायपुर, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि मनरेगा बचाओ संग्राम तथा प्रदेश के स्थानीय मुद्दो बिजली के दाम में बढ़ोत्तरी, किसानो से धोखा, धान खरीदी पर वादा खिलाफी,…

    You Missed

    FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……

    FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……

    BOLLYWOOD; विवाहित नायिकाएं…….

    BOLLYWOOD; विवाहित नायिकाएं…….

    SC; ‘जब तक नया टाइटल नहीं बताओगे, फिल्म रिलीज नहीं होने देंगे’, सुको की घूसखोर पंडत पर डायरेक्टर को फटकार

    SC; ‘जब तक नया टाइटल नहीं बताओगे, फिल्म रिलीज नहीं होने देंगे’, सुको की घूसखोर पंडत पर डायरेक्टर को फटकार

    ACTRESS;मीनाक्षी शेषाद्री 62 साल की उम्र में बिखेर रही जलवा, शॉर्ट्स और टॉप में समुंदर किनारे आईं नजर

    ACTRESS;मीनाक्षी शेषाद्री 62 साल की उम्र में बिखेर रही जलवा, शॉर्ट्स और टॉप में समुंदर किनारे आईं नजर

    BIGG BOSS; गौरव खन्ना बने बिग बॉस 19 के विजेता, चमचमाती ट्रॉफी के साथ मिला 50 लाख नकद इनाम

    BIGG BOSS; गौरव खन्ना बने बिग बॉस 19 के विजेता, चमचमाती ट्रॉफी के साथ मिला 50 लाख नकद इनाम

    FASHION; 45 की श्वेता तिवारी की जैसे घटा गई 15 साल उम्र!, शर्ट के साथ पैंट्स पहन गिराईं बिजलियां

    FASHION; 45 की श्वेता तिवारी की जैसे घटा गई 15 साल उम्र!, शर्ट के साथ पैंट्स पहन गिराईं बिजलियां