आवक बढने से गिरे दाम; अगले सप्ताह से सस्ता होगा टमाटर

रायपुर, बीते डेढ़ महीनों से टमाटर की महंगाई से परेशान आम उपभोक्ताओं के लिए राहत भरी खबर है कि उन्हें अगले सप्ताह से सस्ते टमाटर मिलने लगेंगे। बताया जा रहा कि अब तक केवल कर्नाटक से आ रहा टमाटर की आवक महाराष्ट्र से भी शुरू हो गई है। इसका प्रभाव सप्ताह के पहले ही दिन यानि सोमवार को थोक बाजार में देखने को मिला और 2800-3000 रुपये कैरेट में बिक रहे टमाटर के दाम 1800-2000 रुपये कैरेट पहुंच गए। इसके साथ ही चिल्हर में भी क्वालिटी के अनुसार टमाटर 100 से 120 रुपये किलो में बिक रही है।

मालूम हो कि जून आखिरी सप्ताह से टमाटर की कीमतों में बढ़ोतरी शुरू हुई थी और एकाएक ही टमाटर 25 रुपये किलो से बढ़कर सीधे 50 रुपये किलो तक पहुंच गए। इसके बाद जुलाई पहले सप्ताह में 100 रुपये किलो और तीसरा सप्ताह शुरू होते-होते 160 से 200 रुपये किलो टमाटर पहुंच गया। करीब माह भर बाद टमाटर की कीमतों में गिरावट देखने को मिली है। 

सोमवार को गोलबाजार, आमापारा, टिकरापारा, संतोषीनगर बाजार में गोभी 60 रुपये किलो, भिंडी 40 रुपये किलो, बैगन 30 रुपये किलो, लौकी 20 रुपये किलो तक बिक रही है। आने वाले दिनों में इन सब्जियों की कीमतों में भी गिरावट संभावित है। थोक सब्जी व्यावसायी संघ अध्यक्ष टी श्रीनिवास रेड्डी का कहना है कि टमाटर की आवक अब सुधरने लगी है। अगले सप्ताह से तो इसकी आवक में और सुधार होगा। इसका प्रभाव कीमतों में भी देखने को मिलेगा और टमाटर की कीमतों में गिरावट आएगी।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    FARMER; पीएम किसान उत्सव आज, छत्तीसगढ़ के 24.71 लाख किसानों को अंतरित करेंगे 498.83 करोड़

    0 प्रदेश के 2.92 लाख वन पट्टाधारी और 37,400 विशेष पिछड़ी जनजाति किसानों को मिल रहा योजना का लाभ 0 पीएम नरेन्द्र मोदी गुवाहाटी से देश के 9.32 करोड़ किसानों…

    GOVT; अफीम की अवैध खेती पर मुख्यमंत्री साय सख्त-सभी कलेक्टरों को सर्वे कर 15 दिन में प्रमाण पत्र सहित रिपोर्ट देने के निर्देश

    रायपुर, प्रदेश में अवैध रूप से अफीम की खेती का मामले सामने आने के बाद मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने कड़ा रुख अपनाते हुए सभी जिलों के कलेक्टरों को…

    You Missed

    FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……

    FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……

    BOLLYWOOD; विवाहित नायिकाएं…….

    BOLLYWOOD; विवाहित नायिकाएं…….

    SC; ‘जब तक नया टाइटल नहीं बताओगे, फिल्म रिलीज नहीं होने देंगे’, सुको की घूसखोर पंडत पर डायरेक्टर को फटकार

    SC; ‘जब तक नया टाइटल नहीं बताओगे, फिल्म रिलीज नहीं होने देंगे’, सुको की घूसखोर पंडत पर डायरेक्टर को फटकार

    ACTRESS;मीनाक्षी शेषाद्री 62 साल की उम्र में बिखेर रही जलवा, शॉर्ट्स और टॉप में समुंदर किनारे आईं नजर

    ACTRESS;मीनाक्षी शेषाद्री 62 साल की उम्र में बिखेर रही जलवा, शॉर्ट्स और टॉप में समुंदर किनारे आईं नजर

    BIGG BOSS; गौरव खन्ना बने बिग बॉस 19 के विजेता, चमचमाती ट्रॉफी के साथ मिला 50 लाख नकद इनाम

    BIGG BOSS; गौरव खन्ना बने बिग बॉस 19 के विजेता, चमचमाती ट्रॉफी के साथ मिला 50 लाख नकद इनाम

    FASHION; 45 की श्वेता तिवारी की जैसे घटा गई 15 साल उम्र!, शर्ट के साथ पैंट्स पहन गिराईं बिजलियां

    FASHION; 45 की श्वेता तिवारी की जैसे घटा गई 15 साल उम्र!, शर्ट के साथ पैंट्स पहन गिराईं बिजलियां