ईडी की दबिश के बाद अचानक रजिस्ट्री कम; अब सिर्फ 32 से 34 हो रही रजिस्ट्री

रायपुर, प्रदेश में ईडी की दबिश के बाद पंजीयन कार्यालय की रफ्तार अचानक धीमी पड़ गई है। इसे ईडी का सीधा असर तो नहीं कह सकते, लेकिन अफसर दबी ज़ुबान से यही कह रहे हैं कि ईडी के छापे का ही असर है। रायपुर पंजीयन कार्यालय में जहां एक दिन में एक उप पंजीयक 50 से 55 रजिस्ट्री करते थे, वहीं अभी सिर्फ 32 से 34 रजिस्ट्री ही कर पा रहे हैं। पंजीयन कार्यालय में रजिस्ट्री कराने के लिए जहां लोगों को दो-दो दिन का इंतजार करना पड़ता था। वहीं, अब एक दिन में आसानी से रजिस्ट्री हो रही है, क्योंकि ईडी के कारण रजिस्ट्री कार्यालय में पूरे दिन सन्नाटा पसरा है।

इसका उदाहरण है कि पिछले साल नया सत्र शुरू होते ही 1 अप्रैल से 12 मई 2022 तक कुल 7211 लोगों ने रजिस्ट्री कराई थी। इसमें 51 करोड़ के स्टांप की बिक्री हुई थी और 31 करोड़ रजिस्ट्रेशन फीस मिली थी। 1 अप्रैल से 12 मई 2023 के नए सत्र में कुल 7025 लोगों ने रजिस्ट्री करवाई है। इससे 49 करोड़ के स्टांप की बिक्री तो 28 करोड़ रजिस्ट्रेशन फीस मिली है।

पिछले साल की तुलना में इस साल 2 करोड़ स्टांप, 3 करोड़ रजिस्ट्रेशन और 186 रजिस्ट्री कम हुई है। अफसरों की मानें तो ईडी की दबिश के कारण बल्क में होने वाली रजिस्ट्री नहीं हो पा रही है। इसकी वजह है कि ईडी की कार्रवाई के चलते आम आदमी भी डरा हुआ है। इसलिए बल्क में रजिस्ट्री कराने से लोग बच रहे हैं। प्रदेशभर के पंजीयन कार्यालय को पिछले साल 2100 करोड़ की तुलना में इस साल 2600 करोड़ का नया लक्ष्य दिया गया है। यानी इस वित्तीय वर्ष में लक्ष्य 400 करोड़ अधिक है। वहीं रायपुर जिले को 550 करोड़ का लक्ष्य मिला था।

विभाग ने लक्ष्य को पूरा कर 600 करोड़ की रजिस्ट्री की थी। इसमें प्रदेशभर में सबसे ज्यादा रजिस्ट्री रायपुर जिले में हुई थी। पंजीयक अफसर की मानें तो पिछले साल छपोरा, डुंडा, कचना, सड्‌डू, निमोरा, देवपुरी, सेजबहार, पिरदा एवं आउटर के क्षेत्र में सबसे ज्यादा रजिस्ट्री हुई थी। पंजीयन कार्यालय को नया लक्ष्य मिल गया है। ऐसे में ईडी ने कुछ व्यापारियों के यहां दबिश दे दी है। इसलिए दूसरे व्यापारी भी रजिस्ट्री करवाने नहीं आ रहे हैं। रजिस्ट्री कम होने के कारण पंजीयन कार्यालय के अधिकारियों में बेचैनी है।

  • Related Posts

    LIQUOR;शराब के धंधे में ईमानदारी की कवायद, ओवररेटिंग रोकने सरकार ने बदल दिया नियम, इस तारीख से होगा लागू, अब यहां नगदी में नहीं मिलेगी शराब

    रायपुर. ओवररेटिंग रोकने की कवायद पर छत्तीसगढ़ में शराब प्रेमियों को बड़ा झटका लगा है. राज्य सरकार ने शराब बेचने के लिए नई व्यवस्था लागू कर दी है. इसका सीधा प्रभाव ग्राहकों पर पड़ने…

    TOURISM; छत्तीसगढ पर्यटन को ‘Best Emerging Tourist Destination’ सम्मान,राष्ट्रीय पर्यटन मंच पर छत्तीसगढ़ की गूंज

    रायपुर, छत्तीसगढ़ की प्राकृतिक खूबसूरती, समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और जनजातीय परंपराओं ने एक बार फिर राष्ट्रीय पर्यटन मंच पर अपनी अलग पहचान दर्ज कराई है। विशाखापट्टनम में आयोजित 41वें इंडियन…

    You Missed

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    MISS WORLD 2026; MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    MISS WORLD 2026;  MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    ​TOURISM; गंगरेल के ‘मिनी गोवा’ से लेकर रिकॉर्ड जलस्तर तक, धमतरी बन चुका है छत्तीसगढ़ का प्रमुख पर्यटन केंद्र

    ​TOURISM; गंगरेल के ‘मिनी गोवा’ से लेकर रिकॉर्ड जलस्तर तक, धमतरी बन चुका है छत्तीसगढ़ का प्रमुख पर्यटन केंद्र

    RADIO; अशोक बजाज बोले- नई पीढ़ी को फूहड़ गानों के दुष्प्रभाव से बचाना हमारा दायित्व

    RADIO; अशोक बजाज बोले- नई पीढ़ी को फूहड़ गानों के दुष्प्रभाव से बचाना हमारा दायित्व