उद्योग विभाग के अपर संचालक पर छेड़खानी का आरोप; रास्ता रोक कर महिला से किया गलत व्यवहार

रायपुर , छत्तीसगढ़ में उद्योग विभाग के संचालनालय में पदस्थ अपर संचालक के खिलाफ पुलिस ने छेड़खानी का मामला दर्ज किया है। अपर संचालक संतोष भगत के खिलाफ डायरेक्ट्रेट में पदस्थ एक महिला अधिकारी ने ही छेड़खानी करने, अभद्र भाषा का प्रयोग करने और रास्ता रोकने की रिपोर्ट लिखाई है। जिसके आधार पर पुलिस ने एफआइआर दर्ज किया है। फिलहाल अधिकारी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। वह फरार है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

जानकारी के मुताबिक महिला अधिकारी के साथ यह घटना हफ्तेभर पहले की है। इस मामले में महिला अधिकारी ने पहले विशाखा कमेटी में अपनी शिकायत दर्ज कराई। इसमें अधिकारी ने समझौते की कोशिश की। हालांकि महिला अधिकारी समझौता करने के लिए तैयार नहीं थी और तेलीबांधा थाने में रिपोर्ट लिखाने के लिए पहुंची। हफ्तेभर पहले जब महिला अधिकारी आफिस में काम करने का टाइम खत्म होने के बाद घर जाने के लिए निकल रही थी, तब संतोष भगत ने रास्ता रोका, अभद्र भाषा का प्रयोग किया। इसके आधार पर तेलीबांधा थाने में एफआइआर दर्ज की गई।

  • Related Posts

    STRIKE; शिक्षकों की कमी के चलते 11 दिनों से स्कूल में तालाबंदी के बाद बच्चों के साथ पालक भी सडक पर, भगतदेवरी के पास हाईवे जाम

    महासमुंद, छत्तीसगढ के महासमुंद जिले के भगतदेवरी इलाके के ग्राम ढोढरकसा के शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल में शिक्षकों की कमी का मामला आखिरकार सड़क तक पहुंच गया। लंबे समय से…

    HIJACK; ‘इजरायली यात्रियों से भरे प्‍लेन के कॉकपिट से चीखने की आवाजें, पायलट पर चाकू से हमला’

    तेल अवीव, दुबई से तेल अवीव जा रही फ्लाईदुबई की एक फ्लाइट ने बुधवार को सऊदी अरब के ऊपर इमरजेंसी सिग्नल भेजा और रास्ता बदल लिया। इससे इजरायल से यूएई…

    You Missed

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    MISS WORLD 2026; MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    MISS WORLD 2026;  MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर