एम्स में मरीजों को अब मिलेंगे मिलेट्स आहार;कैंटीन की थाली में भी शामिल

रायपुर, राजधानी के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में भर्ती मरीज और उनके स्वजन के लिए अब पोषक तत्वों से भरपूर मिलेट्स के आहार भी उपलब्ध होंगे। एम्स ने मरीजों को दिए जाने वाले भोजन में मिलेट्स को भी शामिल करने का निर्णय लिया गया है।

साथ ही इनसे बनने वाले विभिन्ना व्यंजन जैसे कुटकी, सांभर भात, कोदो दही भात, कंगनी खीर आदि भी यहां की कैंटीन में उपलब्ध होंगे। निदेशक डा. नितिन एम. नागरकर ने बताया कि भारत की पहल पर संयुक्त राष्ट्र संघ द्वारा वर्ष-2023 को अंतरराष्ट्रीय मिलेट्स ईयर के रूप में मनाया जा रहा है।

इस क्रम में एम्स ने पहल करते हुए रोगियों, उनके स्वजन और कर्मचारियों के लिए मिलेट्स से बने स्वादिष्ट और पौष्टिक भोजन उपलब्ध कराने का निर्णय लिया है। मिलेट्स के रूप में ज्वार, बाजरा, रागी, मडुवा, सावां, कोदो, कुटकी, कंगनी, चीना आदि को नियमित रूप से रोगियों के भोजन और कैंटीन की थाली में शामिल किया जाएगा।

अधिष्ठाता (अकादमिक) प्रो. आलोक चंद्र अग्रवाल ने बताया कि मिलेट्स में शरीर के लिए आवश्यक एंटी आक्सीडेंट्स, कम कैलोरी और कम ग्लायसेमिक इंडेक्स होता है, जो रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाता है। चीफ डायटिशियन नुपूर जैन के अनुसार मिलेट्स अनाजों में प्रचुर प्रोटीन, फाइबर और डायटरी सप्लीमेंट्स होते हैं, जो चावल और गेहूं से नहीं मिल पाते हैं। मोटे अनाज किफायती होते हैं और हर मौसम में उपलब्ध होते हैं। अत: इन्हें नियमित रूप से खाने में शामिल किया जा सकता है। इस अवसर पर उप-निदेशक अंशुमान गुप्ता, प्रो. एली मोहापात्रा, डा. अतुल जिंदल, डा. दिबाकर साहू, डा. रमेश चंद्राकर, वी. सीतारामू सहित बड़ी संख्या में चिकित्सक, अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित थे।

  • Related Posts

    FOOD;सितंबर और अक्टूबर का चावल वितरण जारी, राशन कार्डधारी 30 सितंबर तक ले सकते है दो माह का चावल

    रायपुर, सार्वजनिक वितरण प्रणाली के अंतर्गत प्रदेश के सभी 14 हजार 186 उचित मूल्य दुकानों में दो माह सिंतबर और अक्टूबर 2026 के लिए खाद्यान्न आबंटन जारी कर दिया गया…

    FOOD; धान खरीदी, चावल भंडारण, किसान पंजीयन और गोदाम निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश

    0 खाद्य मंत्री दयालदास बघेल ने खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 की तैयारियों की समीक्षा की रायपुर, खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री श्री दयालदास बघेल ने आज मंत्रालय महानदी…

    You Missed

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    MISS WORLD 2026; MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    MISS WORLD 2026;  MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर