ओलंपिक में क्रिकेट……………..

क्रिकेट खेल की शुरुवात आधुनिक ओलंपिक खेलो(1896)के 19साल पहले ही हो चुकी थी केवल दो देश इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के खेले जाने के कारण इस खेल को एथेंस ओलंपिक में स्थान देने की चर्चा हुई लेकिन क्रिकेट खेलने वाले दोनो देश सहित अन्य देशों ने कोई रुचि नहीं ली।  इस कारण क्रिकेट ओलंपिक खेलो में शामिल न हो सका।

1900 में ओलंपिक खेल को आधुनिक ओलंपिक के जनक पियरे द कुबर्तीन ने फ्रांस में ओलंपिक खेलो का आयोजन किया तो क्रिकेट भी शामिल हो गया लेकिन। कोई देश इस खेल में शामिल नहीं हुआ। फ्रांस में रह रहे ब्रिटेन के खिलाड़ियों ने दो क्लब के नाम से एंट्री ली और दोनो टीमें बाद में इंग्लैंड और फ्रांस की टीम के रूप में स्वीकार्य कर लिया गया। दोनो टीम के 24खिलाड़ियों में अल्फ्रेड बॉबरमैन और मोंटागु टेलर  के पास प्रथम श्रेणी क्रिकेट का अनुभव था।

 डेवोन समरसेट वानडर्स ग्रेट ब्रिटेन और फ्रेंच एथलेटिक्स क्लब यूनियन फ्रांस की दो टीम के बीच रजत पदक और कांस्य पदक के लिए  मुकाबला हुआ। ये  मैच 20अगस्त 1900को खेला  गया। दोनो टीम की तरफ से 12- 12खिलाड़ी खेले याने 11- 11विकेट गिरे। ग्रेट ब्रिटेन की टीम ने पहले बल्लेबाजी की और फेड्रिक क्यूमिंग(38)और बीचक्राफ्ट (23) रन की मदद से117रन बनाए। फ्रांस के  तरफ से एंडरसन ने 4विकेट लिए।  फ्रांस की टीम केवल 78रन पर सिमट गई। फेड्रिक क्रिस्टियन ने 7विकेट लिए।

 ग्रेट ब्रिटेन की दूसरी पारी  में  अल्फ्रेड बॉवरमैन (59) और बीचक्राफ्ट (54)के अर्धशतक के बल पर 145/4 पर पारी घोषित कर दिया। फ्रांस की टीम की दूसरी पारी केवल 26रन पर सिमट गई।  मोंटांगू टेलर ने 7विकेट लेकर ग्रेट ब्रिटेन को विजेता बना दिया। ग्रेट ब्रिटेन  158रन से मैच जीता।उस जमाने में स्वर्ण पदक नहीं दिए जाते थे सो रजत पदक ग्रेट ब्रिटेन को मिला। आगे चलकर ओलंपिक कमेटी ने रजत को स्वर्ण पदक के रूप में मान्यता दी। इस अनोखे मैच में किस खिलाड़ी ने कितने ओवर फेके, कितने 4- 6 लगाए इसका कोई रिकार्ड नही है।

अब लास एंजेलिस (2028)ओलंपिक खेलो में  क्रिकेट टी 20 फार्मेट में खेला जाएगा। क्रिकेट खेलने वाले देशों को सुखद अहसास जरूर होगा क्योंकि हॉकी, फुटबाल, टेनिस जैसे आउटडोर खेल ओलंपिक में शामिल है। क्रिकेट  अछूत ही था। l खेल की व्यवसायिक  कीमत समझने वाले जान चुके है कि क्रिकेट का बाजार बहुत बड़ा है।   चीन में हुए एशियाई खेलों में क्रिकेट का शामिल होना ओलंपिक के लिए  रास्ता बनी। हरमनप्रीत कौर और ऋतुराज गायकवाड ज्यादा जश्न मना सकते है क्योंकि दोनो की कप्तानी में भारत क्रिकेट का 2 स्वर्णपदक जीत कर आया है।

स्तंभकार- संजय दुबे

ReplyForward
  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    IPL; नवा रायपुर में 10 व 13 मई को आईपीएल मैच,  रायपुर पहुंची मुंबई इंडियंस के हार्दिक-रोहित को देखने उमड़े फैंस

    0 आईपीएल मैच की तैयारियों को लेकर कलेक्टर ने ली बैठक , सुरक्षा, ट्रैफिक, आग व आपदा प्रबंधन के दिए निर्देश,  एसओपी का पालन अनिवार्य, सभी गेट पर वालेंटियर रखने के निर्देशरायपुर, मुंबई इंडियंस…

    IPL;राजधानी में दिग्गज खिलाडियों का जमावडा अगले हाफ्ते, रायपुर में 10 और 13 मई को महा मुकाबला, आज से शुरू होगी टिकट बुकिंग

    रायपुर, क्रिकेट के दिग्गज खिलाडी अगले हफ्ते राजधानी रायपुर में रहेंगे। इनमें विराट कोहली, रोहित शर्मा, हार्दिक पण्डया के साथ अन्य देसी-विदेशी खिलाडी शाअमिल है। राजधानी रायपुर में 10 और…

    You Missed

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…