कर्नाटक के बाद छत्‍तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव को लेकर सुगबुगाहट तेज,नई ईवीएम मशीनें पहुंची

रायपुर , चुनाव आयोग ने कर्नाटक विधानसभा चुनाव के कार्यक्रम की घोषणा कर दी है। मई में कर्नाटक विधानसभा के चुनाव होंगे। इस साल कर्नाटक के अलावा मध्‍य प्रदेश, राजस्‍थान, छत्‍तीसगढ़, तेलंंगाना जैसे राज्‍यों में विधानसभा चुनाव होने हैं। इन राज्यों में मौजूदा सरकार का कार्यकाल जनवरी 2024 में खत्म होगा, इसलिए उनके चुनाव भी इसी साल के अंत में होंगे। छत्‍तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव की बात करें तो लगभग सात से आठ महीने शेष बचें हैं। इधर, साल के अंत में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर छत्‍तीसगढ़ में भी सुगबुगाहट तेज हो गई है।

नई ईवीएम मशीनें रायपुर लाई गई

इधर, 2014 में दी गईं ईवीएम मशीनों को हैदराबाद वापस भेज दिया गया है, जबकि इसके बदले विधानसभा में वोटिंग के लिए 4,676 नई ईवीएम मशीनें रायपुर लाई गई हैं। इन मशीनों की कमीशनिंग (जांच) भी जिला निर्वाचन द्वारा कर ली गई है। चुनाव की घोषणा के बाद और अभ्यर्थियों के नामांकन की प्रक्रिया पूरी होने के बाद इसकी फिर कमीशनिंग की जाएगी।

मतदाता सूची में नाम जोड़ने का चल रहा काम

इस साल के अंत में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर निर्वाचन आयोग की तैयारियां लगभग अंतिम चरणों में है। अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन होने से पहले इन सूचियों को दुरुस्त किया जा रहा है। इसके लिए नए मतदाताओं का नाम जोड़ने, काटने, त्रुटि सुधार का कार्य तेज गति से किया जा रहा है। जल्द ही अंतिम प्रकाशन किया जाएगा।

चुनाव में होने वाले खर्च का खांका तैयार

राजनीतिक दलों के साथ ही निर्वाचन आयोग ने विधानसभा चुनाव 2023 की तैयारियां शुरू कर दी हैं। विधानसभा चुनाव को लेकर चुनाव आयोग ने चुनाव में होने वाले सरकारी खर्च का प्रस्ताव तैयार कर लिया है। यह प्रस्ताव करीब 180 करोड़ रुपए के खर्च का है। हर विधानसभा क्षेत्र पर चुनाव मैनेजमेंट का सरकारी खर्चा 2 से 2.5 करोड़ रुपए आंका गया है।

  • Related Posts

    FOREST; वानिकी छात्रों ने वन अमले में 50 प्रतिशत आरक्षण के फैसले के लिए वन मंत्री केदार कश्यप का जताया आभार

    रायपुर, छत्तीसगढ़ शासन द्वारा राज्य में वानिकी के विद्यार्थियों के हित में लिए गए ऐतिहासिक निर्णय के फलस्वरूप शासकीय काकतीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के सभागार में आयोजित कार्यक्रम में शासन के…

    BUS; राज्य के 4 शहरों में दौडेंगी 240 इलेक्ट्रिक बसें, डिप्टी सीएम अरुण साव की मौजूदगी में कल होगा एमओयू

    रायपुर, छत्तीसगढ़ के चार बड़े शहरों में 240 इलेक्ट्रिक बसों के संचालन के लिए 11 अक्टूबर को कंसेशन एग्रीमेंट किया जाएगा। उप मुख्यमंत्री तथा नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री अरुण…

    You Missed

    DEATH; नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार आज, पुणे स्थित फार्महाउस में राजकीय सम्मान संग होगी अंतिम विदाई

    DEATH; नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार आज, पुणे स्थित फार्महाउस में राजकीय सम्मान संग होगी अंतिम विदाई

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा