काउंसलिंग के माध्यम से होगी पदोन्नति के बाद शिक्षकों की पदस्थापना; स्कूल शिक्षा मंत्री टेकाम ने दिए निर्देश

रायपुर, स्कूल शिक्षा विभाग में सहायक शिक्षक से लेकर व्याख्याता और प्राचार्य आदि पदों पर पदोन्नति की प्रक्रिया चल रही है। ऐसे में पदोन्नति के बाद पदस्थापना के लिए स्कूल शिक्षा मंत्री डा.प्रेमसाय सिंह टेकाम ने काउंसलिंग प्रक्रिया करने के निर्देश दिए हैं। मंत्री टेकाम ने स्कूल शिक्षा विभाग के प्रमुख सचिव को निर्देश दिया है कि विभिन्न शिक्षक संवर्ग की पदोन्नति के बाद पदांकन काउंसलिंग के माध्यम से ही किया जाए, इसके लिए आदेश जारी करें।

स्कूल शिक्षा मंत्री ने कहा है कि यह सुनिश्चित किया जाए कि शिक्षक संवर्ग की पदोन्नति के बाद पदस्थापना ऐसे शिक्षक विहीन और एकल शिक्षक की स्कूलों में प्राथमिकता से की जाए। इसके अलावा जहां काफी समय से पद रिक्त हैं। ऐसे आवश्यकता वाले स्कूलों को पहले प्राथमिकता दें। शिक्षा मंत्री ने निर्देश दिया है कि काउंसलिंग की प्रक्रिया की मानिटरिंग संचनालय और सचिवालय स्तर के अधिकारी करें।

कोर्ट में में मामला होने के कारण रुकी थी पदोन्नति

ज्ञात हो कि पिछले 10 माह से पदोन्नति प्रक्रिया हाईकोर्ट से स्टे हो जाने के कारण रुकी हुई थी। वही अब पदोन्नति से सम्बंधित सभी मामलो का निराकरण अर्थात हाईकोर्ट में दाखिल सभी याचिका ख़ारिज हो गई है। अतः पदोन्नति की प्रक्रिया को तत्काल पूर्ण कराने कहा गया है।

पदस्थापना के लिए अनियमितता की शिकायत

गौरतलब है कि विभिन्न जनप्रतिनिधियों और अन्य के माध्यम से लगातार शिकायतें प्राप्त हो रही थी कि पदोन्नति के बाद पदस्थापना के लिए अनियमितता की जा रही है। विधानसभा के बजट सत्र के दौरान भी कुछ विधायकों ने यह मामला उठाया था। लिहाजा स्कूल शिक्षा मंत्री ने इसे संज्ञान में लेते हुए निर्देश दिया है कि पदस्थापना काउंसलिंग के माध्यम से ही की जाए।

  • Related Posts

    ACB;आरईएस के प्रभारी एसडीओ 25 हजार रिश्वत लेते रंगे हाथ पकडाया, एक लाख लेते लिपिक गिरफ्तार

    अंबिकापुर, सरगुजा के जशपुर जिले में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मनोरा ग्रामीण यांत्रिकी सेवा (RES) के प्रभारी एसडीओ संजय दिवाकर को 25 हजार रुपये की रिश्वत…

    CAMP; सुशासन तिहार में प्रभारी सचिव की अफसरों को हिदायत,आवेदनों का गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित करें

    0 सुशासन तिहार के अंतिम शिविर में शामिल हुईं प्रमुख सचिव श्रीमती निहारिका बारिक महासमुंद, सुशासन तिहार के तहत जिले में आयोजित अंतिम समाधान शिविर में आज प्रमुख सचिव एवं…

    You Missed

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    MISS WORLD 2026; MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    MISS WORLD 2026;  MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर