गाज गिरने से युवक की मौत; 20 ग्रामीण झुलसे, तीन की हालत गंभीर

जगदलपुर, छत्‍तीसगढ़ के बस्तर के बीजापुर जिले में बासागुड़ा क्षेत्र के गांव पोलमपल्ली में गाज गिरने से एक 22 साल के युवक की मौत हो गई। जबकि 20 ग्रामीण आकाशीय बिजली के चपेट में आने से झुलस गये। इनमें से तीन ग्रामीण की हालत गंभीर बताई जा रही है। जिनका बीजापुर के जिला अस्पताल में इलाज जारी है। यह घटना बीजापुर के बासागुड़ा थाना क्षेत्र के अंतर्गत पोलमपल्ली गांव का है।

यह घटना रविवार शाम 6 बजे के लगभग की है। मिली जानकारी अनुसार रविवार शाम 6 बजे के लगभग बासागुड़ा क्षेत्र से लगे गांव पोलमपल्ली में तेज हवाओं के साथ भारी बारिश हुई और बादल भी जमकर गरजे। इसी वक्त तेंदूपत्ता फड़ में पत्ता बेचने पहुंचे ग्रामीणों को आकाशीय बिजली ने अपने चपेट में ले लिया। फड़ में मौजूद ग्रामीणों के समीप आकाशीय बिजली गिरने से (गाज) एक ग्रामीण युवक बुरी तरह झुलस गया, जिसकी मौके पर मौत हो गई है। वहीं 20 अन्य ग्रामीण झुलस गये। इनमें से तीन की स्थिति गंभीर बताई गई है। सभी पीड़ित बीजापुर जिला अस्पताल में भर्ती हैं।

प्रभावितों में सात महिलाएं और दो बच्चे शामिल

आकाशीय बिजली के चपेट में आने से झुलसे लोगों में सात महिलाएं और दो बच्चे भी शामिल हैं। बासागुड़ा थाना से लगभग 15 किमी दूरी पर है। गांव के लोगों ने अपने निजी वाहन से स्वास्थ्य केंद्र तक पहुंचाया है। बासागुड़ा से एंबुलेंस भी प्रभावितों की मदद के लिए भेजी गई थी। पुलिस थाना प्रभारी व जवानों के सहयोग से ग्रामीणों को राहत दी जा रही है। सभी घायलों का इलाज बासागुड़ा स्वास्थ्य केंद्र में किया जा रहा है।

  • Related Posts

    ACCIDENT; सारंगढ़ में उफनते नाले में पुल पार करते बही कार, पति-पत्नी लापता

    रायगढ, सोमवार को छत्तीसगढ़ के सारंगढ़-बरमकेला मार्ग पर स्थित माधोपाली के पास लात नाला में बड़ा हादसा हो गया. जहां तेज बहाव के बीच पुल पार करने के दौरान एक…

    POLICE; रायपुर कमिश्नरेट पुलिस ने सेंट्रल जोन के 89 होटल, लॉज और धर्मशालाओं में की सघन चेकिंग, 9 संचालकों को सुधार के दिए निर्देश

    रायपुर,  राजधानी रायपुर में कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से कमिश्नरेट पुलिस ने मध्य जोन के विभिन्न थाना क्षेत्रों में होटल, लॉज, गेस्ट हाउस और धर्मशालाओं में…

    You Missed

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र