चरित्र शंका पर पत्नी पर कुल्हाड़ी से किया कई वार, फिर खुद फंदे से लटकर दी जान

बिलासपुर, छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में पत्नी की चरित्र पर शंका करने वाले अधेड़ ने कुल्हाड़ी मारकर उसकी हत्या कर दी। फिर आरोपी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया। गुरुवार को पति-पत्नी की लाश घर में मिली है, जिसके बाद पुलिस मामले की जांच कर रही है। मामला कोटा थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के अनुसार ग्राम पंचायत मोहनभाटा के सतनामीपारा में रहने वाला कोमल बघेल (55) रोजी-मजदूरी करता था। वह शराब पीने का आदी भी था। घर में वह अपनी पत्नी तीतरी बाई बघेल (50) और बच्चों के साथ रहता था। कोमल अपनी पत्नी की चरित्र पर शक करता था। इसके चलते दोनों के बीच आए दिन झगड़ा होता था।

पत्नी से विवाद हुआ तो कुल्हाड़ी से मार डाला
बताया जा रहा है कि बुधवार की शाम वह घर से निकला था। फिर रात में शराब के नशे में वापस लौटा। इस दौरान बच्चे में सो रहे थे। इसी दौरान पत्नी के साथ दवाई को लेकर विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ा कि उसने आवेश में आकर कुल्हाड़ी निकाल लिया और पत्नी पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया।

लकवाग्रस्त था आरोपी
पुलिस के मुताबिक आरोपी कोमल को दो साल पहले लकवा हो गया था। इसके बाद से वह काम नहीं करता था। वह घर में ही रहता था और उसकी पत्नी रोजी मजदूरी करती थी।

दूध को लेकर हुआ विवाद
आरोपी कोमल रोज दवाई खाता था, जिसके लिए दूध की जरूरत होती है। विवाद वाले दिन जब वह नशे में घर पहुंचा तो उसकी हालत देख कर पत्नी ने दूध को आठ साल की बेटी को पिला दी। इसी बात को लेकर दोनों के बीच झगड़ा शुरू हो गया।

आवाज सुनकर उठी बेटी
पत्नी तीतरी चीखने चिल्लाने लगी तो उसकी आवाज सुनकर बेटी की नींद खुल गई। वह जब तक अपनी मां के पास पहुंची। वह खून से लथपथ होकर तड़प रही थी। फिर देखते ही देखते उसकी मौत हो गई। वारदात के बाद आरोपी घर से बाहर चला गया।पत्नी की हत्या के बाद लगा ली फांसी
इधर, पत्नी की हत्या करने के बाद आरोपी कोमल घर से बाहर चला गया था। कुछ देर बाद वह घर आया। तब तक उसके बच्चे और रिश्तेदारों की भीड़ जुट गई थी। इसी दौरान उसने घर के म्यांर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। गुरुवार को इस घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने दोनों शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के बाद परिजन को सौंप दिया है।

  • Related Posts

    RAPE; शादी समारोह से लौट रहीं दो आदिवासी बच्चियों से सामूहिक दुष्कर्म, 3 नामजद आरोपियों सहित अन्य के खिलाफ FIR

    अंबिकापुर, शादी समारोह से लौट रहीं दो आदिवासी बच्चियों के साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना सामूने आई है. 24 अप्रैल को घटित वारदात में पुलिस ने नामजद 3 आरोपियों सहित…

    FRAUD; डुप्लीकेट एमएसटी टिकट बनाने वाले चार छात्र पकड़ाए, सभी नामी इंजीनियरिंग कालेज के छात्र

    रायपुर,  रेलवे स्टेशन दुर्ग पर चेकिंग के दौरान डुप्लीकेट एमएसटी रेल टिकट बनाने वालों को रेलवे वाणिज्य विभाग के अधिकारियों द्वारा पकड़ा गया है। दुर्ग में आयोजित टिकट चेकिंग के…

    You Missed

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…