छत्तीसगढ़ में अब तक लगभग 45 प्रतिशत 7.48 लाख मानक बोरा तेन्दूपत्ता का संग्रहण

रायपुर, छत्तीसगढ़ में तेन्दूपत्ता संग्रहण वर्ष 2023 के दौरान अब तक 7 लाख 48 हजार मानक बोरा तेंदूपत्ता का संग्रहण किया जा चुका है, जो लक्ष्य के 45 प्रतिशत के करीब है। ज्ञातव्य है कि राज्य में चालू वर्ष के दौरान 16 लाख 72 हजार मानक बोरा तेंदूपत्ता के संग्रहण का लक्ष्य रखा गया है।
प्रबंध संचालक राज्य लघु वनोपज संघ अनिल राय ने बताया कि राज्य में अब तक संग्रहित मात्रा में से वनमण्डल बीजापुर में 38 हजार 579 मानक बोरा तथा सुकमा में 85 हजार 799 मानक बोरा तेंदूपत्ता का संग्रहण शामिल है। इसी तरह वनमण्डल दंतेवाड़ा में 15 हजार 630 मानक बोरा, जगदलपुर में 195 हजार 446 मानक बोरा, दक्षिण कोण्डागांव में 17 हजार 853 मानक बोरा तथा केशकाल में 24 हजार 577 मानक बोरा तेंदूपत्ता का संग्रहण हुआ है। वनमण्डल नारायणपुर में 17 हजार 369 मानक बोरा, पूर्व भानुप्रतापपुर में 39 हजार 663 मानक बोरा, पश्चिम भानुप्रतापपुर में 11 हजार 874 मानक बोरा, तथा कांकेर में 28 हजार 312 मानक बोरा तेंदूपत्ता का संग्रहण हो चुका है।

इसी तरह वनमण्डल राजनांदगांव में 30 हजार 581 मानक बोरा, खैरागढ़ में 14 हजार 781 मानक बोरा तेंदूपत्ता का संग्रहण हुआ है। बालोद में 15 हजार 159  मानक बोरा, कवर्धा में 19 हजार  41 मानक बोरा, वनमण्डल धमतरी में 19 हजार 228 मानक बोरा, गरियाबंद में 73 हजार 537 मानक बोरा, महासमुंद 57 हजार 484 मानक बोरा तथा बलौदाबाजार 11 हजार 832 मानक बोरा तेंदूपत्ता का संग्रहण किया गया है। वनमण्डल बिलासपुर में 12 हजार 580 मानक बोरा, मरवाही 3 हजार 16 मानक बोरा, जांजगीर-चांपा में 4 हजार 936 मानक बोरा, रायगढ़ में 38 हजार 908 मानक बोरा, धरमजयगढ़ में 56 हजार 177 मानक बोरा, कोरबा में 29 हजार 989 मानक बोरा तथा कटघोरा में 26 हजार 744 मानक बोरा का संग्रहण हुआ है। इसी तरह वनमण्डल जशपुर में 18  हजार 761 मानक बोरा, मनेन्द्रगढ़ 4 हजार 410 मानक बोरा और सरगुजा में 7 हजार 357 मानक बोरा, बलरामपुर में 1 हजार 519 मानक बोरा, सूरजपुर में 3 हजार 183 मानक बोरा तेंदूपत्ता का संग्रहण हो चुका है।

  • Related Posts

    LIQUOR;शराब के धंधे में ईमानदारी की कवायद, ओवररेटिंग रोकने सरकार ने बदल दिया नियम, इस तारीख से होगा लागू, अब यहां नगदी में नहीं मिलेगी शराब

    रायपुर. ओवररेटिंग रोकने की कवायद पर छत्तीसगढ़ में शराब प्रेमियों को बड़ा झटका लगा है. राज्य सरकार ने शराब बेचने के लिए नई व्यवस्था लागू कर दी है. इसका सीधा प्रभाव ग्राहकों पर पड़ने…

    TOURISM; छत्तीसगढ पर्यटन को ‘Best Emerging Tourist Destination’ सम्मान,राष्ट्रीय पर्यटन मंच पर छत्तीसगढ़ की गूंज

    रायपुर, छत्तीसगढ़ की प्राकृतिक खूबसूरती, समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और जनजातीय परंपराओं ने एक बार फिर राष्ट्रीय पर्यटन मंच पर अपनी अलग पहचान दर्ज कराई है। विशाखापट्टनम में आयोजित 41वें इंडियन…

    You Missed

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    MISS WORLD 2026; MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    MISS WORLD 2026;  MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    ​TOURISM; गंगरेल के ‘मिनी गोवा’ से लेकर रिकॉर्ड जलस्तर तक, धमतरी बन चुका है छत्तीसगढ़ का प्रमुख पर्यटन केंद्र

    ​TOURISM; गंगरेल के ‘मिनी गोवा’ से लेकर रिकॉर्ड जलस्तर तक, धमतरी बन चुका है छत्तीसगढ़ का प्रमुख पर्यटन केंद्र

    RADIO; अशोक बजाज बोले- नई पीढ़ी को फूहड़ गानों के दुष्प्रभाव से बचाना हमारा दायित्व

    RADIO; अशोक बजाज बोले- नई पीढ़ी को फूहड़ गानों के दुष्प्रभाव से बचाना हमारा दायित्व