छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव; बीजेपी प्रत्याशियों की पहली लिस्ट जारी; 21 उम्मीदवार शामिल, महासमुंद जिले से दो महिला प्रत्याशी

रायपुर, भाजपा ने आगामी छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव 2023 के लिए 21 विधानसभा क्षेत्र के लिए उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है। पाटन विधानसभा क्षेत्र से मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के खिलाफ बीजेपी ने सांसद विजय बघेल को अपना प्रत्याशी चुना है। वहीं खरसिया से इस बार ओ पी चौधरी नहीं लड़ेंगे। बीजेपी की इस पहली लिस्ट में पांच महिलाएं को भी शामिल किया गया है। महासमुंद जिले से दो महिला प्रत्याशी को मौका दिया गया है। सरायपाली से सरला कोसरिया एवं खल्लारी से अलका चंद्राकर को चुनाव मैदान में उतारा गया है।

भारतीय जनता पार्टी केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक जेपी नड्डा की अध्यक्षता में हुई बैठक में भाजपा की पहली सूची पर मुहर लगी। बता दें कि इस साल के अंत में छ्त्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। इसके लिए सभी प्रमुख पार्टियां अपनी ताकत झोंकने में जुटी हुई है। इसी कड़ी में अब बीजेपी ने अपने पहले 21 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की है।

ये हैं 21 उम्मीदवार

इसमें प्रेम नगर से भूलन सिंह मरावी, भटगांव से लक्ष्मी राजवाड़े, प्रतापपुर (ST) से शकुंतला सिंह, रामानुजगंज (ST) से रामविचार नेताम, लुंद्र (ST) से प्रबोज भींज, खरसिया से महेश साहू, धर्मजागढ़ (ST) से हरिश्चंद्र राठिया, कोरबा से लखन लाल देवांगन, मरवाही (ST) से प्रणव कुमार मर पच्ची, सरायपाली (SC) से सरला कोसरिया, खल्लारी से अलका चंद्राकर, अभनपुर से इंद्र कुमार साहू, राजिम से रोहित साहू, सिवाहा (ST) से श्रवण मरकाम, दौंडीलोहारा (ST) से देव लाल हलवा ठाकुर, पाटन से विजय बघेल (सांसद), खैरागढ़ से विक्रम सिंह, खुज्जी से गीता घटी साहू, मौला मानपुर (ST) से संजीव साहा, कांकेर (ST) से आसाराम नेताम, बस्तर (ST) से मनीराम कश्यप शामिल हैं।

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष अरुण साव ने कहा कि भाजपा हर चुनाव को गंभीरता से लेती है और गंभीरता से चुनाव लड़ती है। इसीलिए चुनाव की घोषणा से पहले केंद्रीय नेतृत्व ने चुनाव के प्रत्याशी की घोषणा की है। जिससे प्रत्याशियों को पर्याप्त समय मिल सके जनता के बीच जाने का। इस सूची में युवाओं महिलाओं के साथ अनुभवी और वरिष्ठ नेताओं को भी पर्याप्त स्थान मिला है। इन प्रत्याशियों को जनता का आशीर्वाद मिलेगा।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    POLITICS;नेपाल में पूर्व PM केपी शर्मा ओली गिरफ्तार, प्रधानमंत्री बनते ही बालेन शाह का एक्शन,चीन को झटका

    काठमांडू, नेपाल की राजनीति में बड़ा भूचाल आ गया है. पूर्व प्रधानमंत्री के पी शर्मा ओली और नेपाली कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व पूर्व गृहमंत्री रमेश लेखक को पुलिस ने गिरफ्तार…

    POLITICS; दीपक बोले- भाजपा के राष्ट्रीय मंत्री को लाभ पहुंचाने आबकारी मेनपावर टेंडर में गड़बड़ी, एक ही मालिक के दो कम्पनियों को ठेका

    रायपुर, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने छत्तीसगढ़ को एटीएम बना लिया है। अब एक नया खुलासा हुआ है जिसमें सारे नियम कायदे को ताक…

    You Missed

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…

    FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……

    FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……

    BOLLYWOOD; विवाहित नायिकाएं…….

    BOLLYWOOD; विवाहित नायिकाएं…….

    SC; ‘जब तक नया टाइटल नहीं बताओगे, फिल्म रिलीज नहीं होने देंगे’, सुको की घूसखोर पंडत पर डायरेक्टर को फटकार

    SC; ‘जब तक नया टाइटल नहीं बताओगे, फिल्म रिलीज नहीं होने देंगे’, सुको की घूसखोर पंडत पर डायरेक्टर को फटकार

    ACTRESS;मीनाक्षी शेषाद्री 62 साल की उम्र में बिखेर रही जलवा, शॉर्ट्स और टॉप में समुंदर किनारे आईं नजर

    ACTRESS;मीनाक्षी शेषाद्री 62 साल की उम्र में बिखेर रही जलवा, शॉर्ट्स और टॉप में समुंदर किनारे आईं नजर

    BIGG BOSS; गौरव खन्ना बने बिग बॉस 19 के विजेता, चमचमाती ट्रॉफी के साथ मिला 50 लाख नकद इनाम

    BIGG BOSS; गौरव खन्ना बने बिग बॉस 19 के विजेता, चमचमाती ट्रॉफी के साथ मिला 50 लाख नकद इनाम