जल संकट के लिए प्रदेश के जिला मुख्यालयों में आप पार्टी ने मटका फोड़ो आंदोलन किया 

रायपुर, आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक दिल्ली के जानदार, इमानदार शानदार मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के आवाहन पर पूरे देश में भीषण गर्मी व पेयजल समस्या के लिए मटकी फोड़े आंदोलन का आवाहन आज 9 मई मंगलवार को दोपहर 12 बजे किया गया। इसी परिप्रेक्ष्य में छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष कोमल हुपेंडी के निर्देश पर प्रदेश के सभी 33 जिलों में मटका फोड़ आंदोलन किया गया। रायपुर राजधानी में भी अंबेडकर चौक में मटका फोड़ों आंदोलन कर कलेक्टर को संबोधित मांग पत्र सौंपा गया।

   आम आदमी पार्टी जिला अध्यक्ष नंदन कुमार सिंह एवं जिला सचिव विजय कुमार झा ने बताया है कि पूरा प्रदेश ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल संकट भीषण रूप से व्याप्त है। सुपेबेड़ा में हजारों किडनी के मरीज तथा सैकड़ों मरीजों का निधन होने का मुख्य कारण शुद्ध पेयजल उपलब्ध नहीं होना है। रायपुर राजधानी में भी अनेक मोहल्ले में सुबह से लाइन लगाकर पानी के लिए सिर फुटौव्वल हो रहा है। स्वयं महापौर जहां से पार्षद निर्वाचित हुए हैं, उसी मोहल्ले में सुबह से पानी की मारामारी, लंबी लाइन लगी रहती है। एक तरफ सरकार जल जीवन मिशन योजना चला रही है। प्रदेश में शुद्ध पेयजल का अभाव है। शुद्ध पेयजल सप्लाई के नाम पर राजधानी की सडकों को खोदकर गड्ढागढ़ बना दिया गया है।

आम आदमी पार्टी ने शुद्ध पेयजल प्रदान करने व जल संकट को दूर करें हेतु मटका फोड़ों आंदोलन किया। आंदोलन का नेतृत्व वरिष्ठ नेता सूरज उपाध्याय, लोकसभा अध्यक्ष विजय गुरुवाणी, सचिव पीएस पन्नू, सचिव उत्तम जायसवाल, विजय कुमार झा, नंदन कुमार सिंह, प्रदेश युवा मोर्चा अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह ठाकुर, एम एस हैदरी, केएस नायडू, वीरेंद्र पवार, नरेंद्र ठाकुर, राशिद अली, गौरव सिंह, आदि के नेतृत्व में सैकड़ों आम आदमी पार्टी कार्यकर्ता पदाधिकारियों ने अंबेडकर चौक में मटका फोड़ कर पेयजल समस्या की ओर राज्य सरकार का ध्यान आकृष्ट किया। प्रदर्शन उपरांत कलेक्टर को संबोधित मांग पत्र प्रदर्शन स्थल पर उपस्थित कलेक्टर के प्रतिनिधि श्री धनश्याम जंधेल नायब तहसीलदार को मांग पत्र सौंपा। इस दौरान बड़ी संख्या में पुलिस प्रशासन के अधिकारी मौजूद थे।

  • Related Posts

    CJP; धर्मेंद्र प्रधान के उडीसा में छात्रों के समर्थन में उतरी ‘कॉकरोच जनता पार्टी’, अब यहां भी शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

    भुबनेश्वर, ओडिशा में स्कूली पाठ्यपुस्तकों में सामने आई गलतियों को लेकर प‍िछले कई द‍िनों से सरकार के खि‍लाफ प्रदर्शन चल रहा है. तो वहीं अब यह आंदोलन तेज होता नजर…

    POLITICS; मुख्य चुनाव आयुक्त पर कार्यवाही करने निर्वाचन कार्यालय घेरने निकले कांग्रेसी, बैरिकेड तोड़कर आगे बढ़े प्रदर्शंकारियों की पुलिस से हुई झूमाझटकी

    रायपुर, राजधानी रायपुर में शुक्रवार को बरसते पानी में कांग्रेस ने निर्वाचन आयोग के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने निर्वाचन कार्यालय का घेराव करने के साथ ही पुतला…

    You Missed

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    MISS WORLD 2026; MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    MISS WORLD 2026;  MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर