ट्रेनों में बंद नहीं होगा इकानॉमी क्लास; इसका किराया आज से एसी-3 से कम

बिलासपुर, रेलवे बोर्ड ने नवंबर 2022 में ट्रेनों में इकानॉमी क्लास और एसी-3 का किराया बराबर करने तथा इस क्लास को बंद करने का सर्कुलर पांच माह में ही वापस ले लिया है। मंगलवार को जारी सर्कुलर में इकानॉमी क्लास का किराया एसी-3 से कम करने की घोषणा की गई है। खास बात यह है कि यह कमी 22 मार्च से ही पूरे देश में लागू हो जाएगी।

रेलवे ने स्पष्ट किया है कि जिन लोगों ने पूर्व में इकानॉमी क्लास में रिजर्वेशन एसी-3 के बराबर किराए से करवा लिया था, उन्हें रिफंड दिया जाएगा। ऑनलाइन टिकट पर पैसे खाते में आएंगे, जबकि काउंटर से रिजर्वेशन वालों को वहीं से अतिरिक्त रकम लौटाई जाएगी।

रेलवे बोर्ड ने पांच माह पहले सर्कुलर जारी कर एसी-3 के इकानॉमी कोच और एसी-3 कोच के किराये को एक जैसा कर दिया था। इससे पहले तक एसी-3 के इकानॉमी कोच में सामान्य एसी-3 कोच के मुकाबले 8 फीसदी कम किराया लगता था। लेकिन रेलवे बोर्ड के डायरेक्टर पैसेंजर मार्केटिंग विपुल सिंघल ने मंगलवार को नया सर्कुलर जारी कर नवंबर 2022 के सर्कुलर को वापस ले लिया। इसके साथ ही अब नवंबर 2022 के पहले के सिस्टम के अनुसार यात्रियों को इकानॉमी क्लास में रिजर्वेशन कराने पर कम 8 फीसदी कम किराया ही लगेगा।

दोनों क्लास में ये अंतर
एसी-3 में 72 बर्थ होते हैं, वहीं इकॉनॉमी कोच में 83 बर्थ लगाए गए हैं, यानी सामान्य एसी-3 कोच से 11 बर्थ ज्यादा। इसके लिए इकानॉमी क्लास की बर्थों की चौड़ाई कम की गई है। लेग स्पेस भी घटाया गया है। इसके अलावा, कोच से लिनेन स्टोर और हॉट केस भी हटा दिए गए हैं। बता दें कि रेलवे बोर्ड ने सितंबर 2021 में एसी-3 इकोनॉमी क्लास शुरू की थी, ताकि एसी-3 में सफर करनेवालों को थोड़ी कम सुविधा के साथ इकानॉमी क्लास का विकल्प मिल सके।

इकानॉमी कोच का नाम-बी
अब इकानॉमी क्लास में रिजर्वेशन कराने पर टिकट में एसी-3 ए की जगह एसी-ई दर्ज किया जाएगा। वहीं, कोच भी बी की जगह एम दर्ज किया जाएगा। आईआरसीटीसी से टिकट लेने वालों को रिफंड बैंक खाते में मिलेगा, जबकि काउंटर टिकट वालों को वहीं से रकम लौटाई जाएगी।

  • Related Posts

    POLLUTION; रायगढ़ में प्रदूषण फैलाने वाले 25 उद्योगों पर 79 लाख का पर्यावरणीय हर्जाना, पर्यावरण संरक्षण मंडल की सख्त कार्रवाई

    रायगढ़, रायगढ जिले में वायु गुणवत्ता और पर्यावरण संरक्षण सुनिश्चित करने के लिए छत्तीसगढ़ पर्यावरण संरक्षण मंडल द्वारा लगातार सघन निगरानी और प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। मंडल ने…

    SUSPEND; सहकारी बैंक दफ्तर में शराबखोरी,मैनेजर निलंबित, जिला मुख्यालय में अटैच

    रायपुर, राज्य के जिला सहकारी केंद्रीय बैंकों में कर्मचारियों द्वारा शाम ढलते ही शराबखोरी की शिकायत आम है, लेकिन लम्बे समय बाद सख्त कार्यवाही की गई है। राजनांदगांव जिला सहकारी…

    You Missed

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..