डिप्‍टी सीएम बनाए जाने के बाद राजधानी लौटे टीएस सिंहदेव बोले- देर आए- दुरुस्‍त आए

रायपुर , उपमुख्‍यमंत्री बनाए जाने के बाद टीएस सिंहदेव दिल्‍ली से आज रायपुर लौट आएं। रायपुर एयरपोर्ट पर सिंहदेव का उनके समर्थकों का भव्‍य स्‍वागत किया। टीएस सिंहदेव ने एयरपोर्ट पर मीडिया से बातचीत करते हुए उप मुख्‍यमंत्री पद के लिए हाईकमान का आभार व्‍यक्‍त किया। चुनाव से पहले केवल पांच महीने के लिए डिप्‍टी सीएम बनाए जाने के सवाल पर सिंहदेव ने कहा कि एक दिन की जिम्‍मेदारी भी बड़ी होती है। हम सब मिलकर काम करेंगे।

केंद्रीय नेतृत्व ने लिया फैसला

दिल्ली में कांग्रेस के केंद्रीय नेतृत्व के साथ छत्तीसगढ़ के वरिष्ठ नेताओं की बैठक में प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव को उप मुख्यमंत्री बनाने का फैसला लिया गया है। कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव संगठन केसी वेणुगोपाल ने सिंहदेव को उपमुख्यमंत्री बनाने की घोषणा की। राज्य गठन के बाद पहली बार किसी नेता को उप मुख्यमंत्री की जिम्मेदारी सौंपी गई है। बैठक के बाद मीडिया से चर्चा में टीएस सिंहदेव ने कहा कि मुख्यमंत्री का चेहरा बदलने का कोई सवाल ही नहीं है।

सामूहिक नेताओं के आधार पर ही चुनाव लड़ेंगे

कांग्रेस पार्टी स्वयं एक चेहरा है। सर्वेक्षणों और मीडिया रिपोर्टों से हमें बहुत सकारात्मक रिपोर्ट मिल रही है। हमने पिछले साढ़े चार साल में जो किया है, उस पर चुनाव लड़ेंगे। 2018 में सामूहिक नेतृत्व में चुनाव लड़़ा गया, जिसका परिणाम बेहतर आया था। इस साल भी हम सामूहिक नेताओं के आधार पर ही चुनाव लड़ेगे, क्योंकि इसमें टीम को कोई भी लीड कर सकता है।

हैं तैयार हम

टीएस सिंहदेव को उपमुख्यमंत्री बनाए जाने के बाद मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने ट्वीट करके बधाई दी। मुख्यमंत्री ने ट्वीट किया कि हैं तैयार हम, महाराज साहब को उपमुख्यमंत्री के रूप में दायित्व के लिए बधाई और शुभकामनाएं। इससे पहले दिल्ली में केंद्रीय नेताओं ने विधानसभा के साथ-साथ लोकसभा चुनाव को लेकर भी मंथन किया।

  • Related Posts

    POLITICS; अफीम की खेती और गैस संकट पर कांग्रेस ने किया विधानसभा घेराव का ऐलान

    जगदलपुर,  छत्तीसगढ़ की राजनीति में एक बार फिर नक्सलवाद, कानून व्यवस्था, महंगाई और गैस संकट को लेकर सियासत गरमा गई है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने नक्सलवाद खत्म करने…

    BJP;भाजपा प्रदेश मीडिया विभाग की लिस्ट जारी, 10 को प्रदेश प्रवक्ता, 11 को पैनलिस्ट की मिली जिम्मेदारी

    रायपुर,  छत्तीसगढ़ बीजेपी ने मीडिया विभाग के पदाधिकारियों की लिस्ट जारी कर दी है. इस सूची में 24 लोगों को जिम्मेदारी मिली है. प्रदेश सहसंयोजक के पद पर 3 पदाधिकारियों…

    You Missed

    FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……

    FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……

    BOLLYWOOD; विवाहित नायिकाएं…….

    BOLLYWOOD; विवाहित नायिकाएं…….

    SC; ‘जब तक नया टाइटल नहीं बताओगे, फिल्म रिलीज नहीं होने देंगे’, सुको की घूसखोर पंडत पर डायरेक्टर को फटकार

    SC; ‘जब तक नया टाइटल नहीं बताओगे, फिल्म रिलीज नहीं होने देंगे’, सुको की घूसखोर पंडत पर डायरेक्टर को फटकार

    ACTRESS;मीनाक्षी शेषाद्री 62 साल की उम्र में बिखेर रही जलवा, शॉर्ट्स और टॉप में समुंदर किनारे आईं नजर

    ACTRESS;मीनाक्षी शेषाद्री 62 साल की उम्र में बिखेर रही जलवा, शॉर्ट्स और टॉप में समुंदर किनारे आईं नजर

    BIGG BOSS; गौरव खन्ना बने बिग बॉस 19 के विजेता, चमचमाती ट्रॉफी के साथ मिला 50 लाख नकद इनाम

    BIGG BOSS; गौरव खन्ना बने बिग बॉस 19 के विजेता, चमचमाती ट्रॉफी के साथ मिला 50 लाख नकद इनाम

    FASHION; 45 की श्वेता तिवारी की जैसे घटा गई 15 साल उम्र!, शर्ट के साथ पैंट्स पहन गिराईं बिजलियां

    FASHION; 45 की श्वेता तिवारी की जैसे घटा गई 15 साल उम्र!, शर्ट के साथ पैंट्स पहन गिराईं बिजलियां