तीन IAS से होगी पूछताछ; जांच की जद में न आ जाएं इसलिए यूनिपोल से हटने लगे विज्ञापन

रायपुर, रायपुर नगर निगम में हुए 50 करोड़ के यूनिपोल घोटाले की जांच की रफ्तार काफी धीमे से चल रही है। पिछले करीब एक महीने से महापौर की अध्यक्षता में गठित जांच कमेटी मामले की जांच कर रही है। जांच की रफ्तार का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि शासन ने जिन तीन जिम्मेदार अफसरों का तबादला किया है, उनसे और यूनिपोल लगाने वाली एजेंसी के संचालकों से अब तक पूछताछ नहीं की गई है।

जांच कमेटी ने 17 जांच बिंदुओं पर अफसरों से जवाब मांगा था, जिसका जवाब भी संतोषजनक नहीं है। महापौर एजाज ढेबर खुद ही संतुष्ट नहीं है। वहीं जांच कमेटी ने वर्तमान निगम आयुक्त मयंक चतुर्वेदी समेत पूर्व आयुक्त रहे आइएएस सौरभ कुमार, प्रभात मलिक से भी यूनिपोल घोटाले के संबंध में पूछताछ की तैयारी है।

यूनिपोल घोटाला सामने आने के बाद जहां अपर आयुक्त सुनील चंद्रवंशी समेत नगर निवेशक के पद पर पांच सालों से कार्यरत कार्यपालन अभियंता बीआर अग्रवाल और सहायक अभियंता आभास मिश्रा का तबादला करने के साथ ही नगरीय प्रशासन विभाग द्वारा गठित जांच समिति से घोटाले की जांच कराई जा रही है। वहीं महापौर की अध्यक्षता में गठित जांच कमेटी भी जांच कर रही है, हालांकि विभागीय समिति की जांच रिपोर्ट का निगम प्रशासन को इंतजार है।

नगर निगम के जनप्रतिनिधियों से लेकर अधिकारियों के बीच इस बात का जिक्र भी बार-बार हो रहा है कि जिस 50 करोड़ के राजस्व के नुकसान की बात महापौर ने स्वीकारी है उसकी भरपाई कैसे होगी? क्या एड एजेंसी से वसूली की जायेगी और नहीं तो क्या लगे हुए यूनिपोल उखाड़े जायेंगे या जब्ती दिखाई जायेगी? इसे लेकर विपक्ष भी सवाल उठाने लगा है। अभी तक केवल अधिकारियों का तबादला भर हुआ है, उसमें भी क्या वे मूल विभाग में वापस भेज दिए गए, जिम्मेदार लोगों के लिए यह पर्याप्त दंड नहीं माना जा रहा है।

इस बीच नगरीय प्रशासन विभाग को यूनिपोल से संबंधित सारे दस्तावेज सौंप दिए गए हैं, जब पूरे दस्तावेज के आधार पर जांच का काम पूरा होगा तो वास्वतिक नुकसान का भी पता चलेगा। निगम के कुछ पार्षद सवाल कर रहे हैं कि क्या कंपनी को इसके लिए जिम्मेदार नहीं माना जा सकता जिसके कहने पर अधिकारियों ने काम मंजूर किए थे। महापौर एजाज ढेबर ने जिस प्रकार घोटाले का भंडाफोड़ कर सख्ती दिखाई है और रूचि ले भी रहे हैं माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में ठोस कार्रवाई जरूर होगी।

यूनिपोल से हटने लगे विज्ञापन

यूनिपोल घोटाले की जांच शुरू होते ही विज्ञापन एजेंसियों के संचालक समेत इससे जुड़े लोग सहमे हुए हैं। इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि कलेक्ट्रेट चौक और शास्त्री चौक के पास लगे दो यूनिपोल से विज्ञापन हटा दिया गया है। बताया जा रहा है कि दोनों यूनिपोल नियमों का उल्लंघन करते लगाए गए हैं। ये जांच की जद में न आ जाएं, इस डर से एजेंसियों ने विज्ञापन हटा दिया है। अब यूनीपोल को भी हटाने की चर्चा गरम है।

  • Related Posts

    EDUCATION; अब शैक्षणिक दस्तावेजों के लिए नहीं लगाने पड़ेंगे चक्कर, लोक सेवा गारंटी के दायरे में आई माध्यमिक शिक्षा मंडल की सेवाएं

    *शिक्षा मंत्री की पहल पर विद्यार्थियों को बड़ी राहत , डुप्लीकेट अंकसूची, माइग्रेशन प्रमाण-पत्र सहित कई सेवाओं के लिए 60 दिवस की समय-सीमा रायपुर, विद्यार्थियों को शैक्षणिक दस्तावेजों के लिए…

    PWD; घटिया निर्माण और भ्रष्टाचार की शिकायत, की जांच के लिए PWD ने समिति बनाई,समिति तीन दिन में देगी रिपोर्ट

    0 राजनांदगांव-मोहला-मानपुर सड़क परियोजना नारायण भोई रायपुर., लोक निर्माण विभाग ने राजनांदगांव-खैरागढ़ मुख्य मार्ग के नवीनीकरण एवं उन्नयन कार्य तथा राजनांदगांव-मोहला-मानपुर सड़क परियोजनाओं में कथित गुणवत्ताहीन निर्माण और भ्रष्टाचार की…

    You Missed

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    MISS WORLD 2026; MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    MISS WORLD 2026;  MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात