NEGLIGENCE;सुशासन तिहार में खुली तखतपुर प्रशासन की पोल, दफ्तर से 35 अधिकारी और कर्मचारी नदारद

बिलासपुर, बिलासपुर जिले के तहसील तखतपुर में शासकीय कार्यालयों में कर्मचारियों की लापरवाही पर प्रशासन ने सख्त कार्रवाई की है। एसडीएम नितिन तिवारी के औचक निरीक्षण के दौरान विभिन्न विभागों के 35 अधिकारी और कर्मचारी अनुपस्थित पाए गए। इन सभी को कारण बताओ नोटिस जारी करते हुए 24 घंटे के भीतर तलब किया गया है। इस कार्रवाई के बाद प्रशासनिक अमले में हड़कंप मच गया है।

जानकारी के अनुसार, एसडीएम नितिन तिवारी ने तखतपुर स्थित एसडीएम कार्यालय, तहसील कार्यालय, जनपद पंचायत और नगर पालिका कार्यालय का अचानक निरीक्षण किया। इस दौरान कई कर्मचारी बिना अनुमति कार्यालय से नदारद पाए गए। उपस्थिति पंजी और बायोमैट्रिक रिकॉर्ड की जांच में भी गंभीर अनियमितताएं सामने आईं।

गौरतलब है कि राज्य में 1 मई से सुशासन तिहार मनाया जा रहा है। आम जनता की समस्या सुलझाने राज्य सरकार की ओर से कार्यालयों में समयबद्ध उपस्थिति और कार्यप्रणाली सुधारने के लगातार निर्देश दिए जा रहे हैं, बावजूद इसके तखतपुर तहासील क्षेत्र के कई दफ्तरों में लापरवाही का मामला सामने आया है। बायोमैट्रिक व्यवस्था लागू होने के बाद भी कर्मचारियों द्वारा मनमाने तरीके से उपस्थिति दर्ज करने की शिकायतें मिली हैं।

इस कार्रवाई के बाद क्षेत्र में यह चर्चा तेज हो गई है कि नियमित रूप से कार्यालय न पहुंचने वाले कर्मचारियों की उपस्थिति और वेतन का सत्यापन किस आधार पर किया जा रहा है। प्रशासन की इस कार्रवाई को सरकारी कार्यालयों में अनुशासन और जवाबदेही सुनिश्चित करने की दिशा में एक अहम कदम माना जा रहा है।

कार्यालय समय में अनुपस्थित पाए गए सभी 35 कर्मचारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि 24 घंटे के भीतर संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर संबंधित कर्मचारियों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    ACTION; शास्त्री मार्केट रायपुर में माप-बाट की जांच, 6 प्रकरणों में 20 हजार का जुर्माना,व्यापारियों को सत्यापन-मुद्रांकन के निर्देश

    0 कलेक्टर जनदर्शन में प्राप्त शिकायत पर कलेक्टर डॉ गौरव सिंह के निर्देश पर हुई कार्रवाई रायपुर, कलेक्टर जनदर्शन में शास्त्री मार्केट रायपुर विक्रेताओं के खिलाफ कांटा मारने की जमकर…

    SUSPEND; कलेक्टर परिसर में शराबखोरी पर आबकारी अमले के दो कर्मचारी निलंबित

    राजनांदगांव, खैरागढ़ कलेक्टर कार्यालय परिसर स्थित जिला आबकारी कार्यालय के कर्मचारियों के कथित शराब सेवन का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद प्रशासन त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य…

    You Missed

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’